सुल्तानपुर में हाईटेंशन लाइन से घर में फैला करंट:महिला, बच्ची समेत 3 झुलसे; पेड़ काटने से 132 KV लाइन से टकराया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sultanpur
  • Sultanpur High Tension Line Accident: Women And Child Injured | Current

सुल्तानपुर में हाईटेंशन लाइन से घर में फैला करंट:महिला, बच्ची समेत 3 झुलसे; पेड़ काटने से 132 KV लाइन से टकरायासुल्तानपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुल्तानपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास में शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक घर में करंट फैल गया। हादसे में एक ही परिवार की दो महिलाएं और 3 साल की बच्ची झुलस गई। हादसा घर के पास पानी की टंकी के नजदीक हुआ। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

झुलसने वालों में सुमित अग्रहरी की 30 वर्षीय पत्नी प्रीति अग्रहरी, उनकी 3 वर्षीय बेटी राजवी अग्रहरी और सुमित के छोटे भाई धीरज अग्रहरी की 27 वर्षीय पत्नी कंचन अग्रहरी शामिल हैं। कंचन के सिर में गंभीर चोट भी आई है। हादसे के बाद तीनों को तत्काल ई-रिक्शा से जिला अस्पताल स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

जिला अस्पताल से निजी अस्पताल रेफर

परिजनों के मुताबिक, जिला अस्पताल में भीड़ और पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण डॉक्टरों ने तीनों को निजी अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पेड़ काटने से हाईटेंशन लाइन से टकराया

घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार वर्मा ने जेई और संविदा कर्मचारियों को मौके पर भेजकर जांच कराई।

जांच में सामने आया कि सुल्तानपुर से अयोध्या/मिल्कीपुर जाने वाली 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन के पास सहजन का पेड़ लगा था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने पेड़ को नीचे से काटने का प्रयास किया। इसी दौरान पेड़ हाईटेंशन लाइन से टकरा गया।

पेड़ के बिजली की लाइन से संपर्क में आते ही लाइन अर्थ हो गई और पास के घर में करंट फैल गया। इससे घर में मौजूद लोग झुलस गए। आसपास लगे कई बिजली मीटर भी क्षतिग्रस्त हो गए।

XEN बोले- स्मार्ट मीटर फटने से नहीं हुआ हादसा

अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार वर्मा ने स्पष्ट किया कि हादसा स्मार्ट मीटर फटने के कारण नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि हाईटेंशन लाइन के साथ छेड़छाड़ और पेड़ के बिजली की लाइन से टकराने के कारण करंट घर तक पहुंचा।

विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की है। पेड़ काटने का प्रयास किसने किया था, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। विभागीय स्तर पर मामले की जांच की जा रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    पीलीभीत जिला पंचायत की 20 करोड़ की ई-टेंडरिंग पर शिकंजा:एएमए से एक सप्ताह में मांगा स्पष्टीकरण, ऑडिट आपत्तियों पर भी नोटिस

    Hindi News Local Uttar pradesh Pilibhit Pilibhit District Panchayat E Tendering Scam | AMA Dharmendra Kumar News पीलीभीत जिला पंचायत की 20 करोड़ की ई-टेंडरिंग पर शिकंजा:एएमए से एक सप्ताह…

    लखनऊ में UGC के विरोध की तैयारी:गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी बोले- बच्चों के भविष्य का सवाल है

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow UGC Policy Protest | DM Office Demonstration Sarvesh Kumar Singh Appeal लखनऊ में UGC के विरोध की तैयारी:गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी बोले-…

    You Missed

    Cruz Azul vs Atlas Prediction, Betting Tips, Lineups & Odds | 22 Aug 2026

    • By dp
    • August 23, 2026
    • 1 views
    Cruz Azul vs Atlas Prediction, Betting Tips, Lineups & Odds | 22 Aug 2026

    पीलीभीत जिला पंचायत की 20 करोड़ की ई-टेंडरिंग पर शिकंजा:एएमए से एक सप्ताह में मांगा स्पष्टीकरण, ऑडिट आपत्तियों पर भी नोटिस

    • By dp
    • August 23, 2026
    • 2 views
    पीलीभीत जिला पंचायत की 20 करोड़ की ई-टेंडरिंग पर शिकंजा:एएमए से एक सप्ताह में मांगा स्पष्टीकरण, ऑडिट आपत्तियों पर भी नोटिस

    5 Unexpected Devices That Can Run On A 5G Network – BGR

    • By dp
    • August 23, 2026
    • 3 views
    5 Unexpected Devices That Can Run On A 5G Network – BGR

    लखनऊ में UGC के विरोध की तैयारी:गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी बोले- बच्चों के भविष्य का सवाल है

    • By dp
    • August 23, 2026
    • 3 views
    लखनऊ में UGC के विरोध की तैयारी:गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी बोले- बच्चों के भविष्य का सवाल है

    The education of Jeremiah Smith: Ohio State’s best player is still learning why he’s this good

    • By dp
    • August 23, 2026
    • 3 views
    The education of Jeremiah Smith: Ohio State’s best player is still learning why he’s this good

    सायरा बानो@82, दिलीप कुमार से शादी की भविष्यवाणी हुई सच:मेहमानों ने शादी से चुराए कांटे-छुरी, खाना कम पड़ा; शाहरुख को बेटा माना; जानिए किस्से

    • By dp
    • August 23, 2026
    • 3 views
    सायरा बानो@82, दिलीप कुमार से शादी की भविष्यवाणी हुई सच:मेहमानों ने शादी से चुराए कांटे-छुरी, खाना कम पड़ा; शाहरुख को बेटा माना; जानिए किस्से