बॉबी देओल स्टारर वेब सीरीज ‘आश्रम’ की जयपुर में शूटिंग:हरियाणा पुलिस टीम की हॉस्पिटल में एंट्री; प्रकाश झा ने फिल्माए सीन

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Ashram 4 Shooting Jaipur | Prakash Jha Directs Tridha Aditi Scenes

बॉबी देओल स्टारर वेब सीरीज ‘आश्रम’ की जयपुर में शूटिंग:हरियाणा पुलिस टीम की हॉस्पिटल में एंट्री; प्रकाश झा ने फिल्माए सीनजयपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉबी देओल स्टारर वेब सीरीज ‘आश्रम’ के चौथे सीजन ‘आश्रम 4’ की शूटिंग जयपुर में शुरू हो गई है। मानसरोवर स्थित प्रियंका हॉस्पिटल में कई सीन फिल्माए गए।

.

प्रोड्यूसर-डायरेक्टर प्रकाश झा कलाकारों को उनके किरदार की बारीकियां समझाते नजर आए। कहानी के मुताबिक- हरियाणा पुलिस की टीम हॉस्पिटल में जांच के लिए पहुंचती है।

पिंक सिटी के जवाहर सर्किल और एनआरआई क्षेत्र में भी शूटिंग की जाएगी। जल्द ही सीरीज के मेन लीड एक्टर बॉबी देओल भी जयपुर आएंगे और शूटिंग से जुड़ेंगे।

‘आश्रम 4’ में बॉबी के साथ चंदन रॉय सान्याल, अदिति पोहनकर, अक्षय ओबेरॉय, सचिन श्रॉफ, दर्शन कुमार, त्रिधा चौधरी और अनुप्रिया गोयनका भी हैं।

आज हॉस्पिटल में त्रिधा चौधरी और अदिति पोहनकर पर सीन फिल्माए गए।

हॉस्पिटल में शूटिंग के दौरान की देखें PHOTOS

वेब सीरिज की शूटिंग के दौरान हॉस्पिटल में प्रकाश झा।वेब सीरिज की शूटिंग के दौरान हॉस्पिटल में प्रकाश झा।मानसरोवर, शिप्रा पथ स्थित प्रिंयका हॉस्पिटल में वेब सीरीज ‘आश्रम 4’ की शूटिंग का सेटअप।मानसरोवर, शिप्रा पथ स्थित प्रिंयका हॉस्पिटल में वेब सीरीज ‘आश्रम 4’ की शूटिंग का सेटअप।डायरेक्टर-प्रोड्यूयर हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और स्टाफ के साथ।डायरेक्टर-प्रोड्यूयर हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और स्टाफ के साथ।

मुहूर्त के साथ शुरू हुई थी ‘आश्रम 4’ की शूटिंग

‘आश्रम’ के पिछले सीजन की शूटिंग जयपुर में की जा चुकी है। इस बार भी जयपुर को सीरीज के महत्वपूर्ण शूटिंग लोकेशन के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। शूटिंग के दौरान कलाकारों और क्रू की मौजूदगी से शहर में फिल्म और वेब सीरीज को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

हाल में मेकर्स ने जयपुर में हुई मुहूर्त सेरेमनी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर ‘आश्रम 4’ की शूटिंग शुरू होने का एलान किया था। तस्वीर में टेबल पर रखा क्लैपरबोर्ड नजर आया, जिस पर ‘एक बदनाम आश्रम’ लिखा था। पोस्ट के साथ मेकर्स ने नए अध्याय की शुरुआत का संकेत देते हुए ‘जपनाम’ के साथ शूटिंग शुरू होने की जानकारी साझा की थी।

सीरीज के चौथे सीजन को लेकर दर्शकों में पहले से ही खासा उत्साह है। पिछले सीजन्स में बाबा निराला के साम्राज्य, उसके प्रभाव और उससे जुड़े अपराधों की कहानी ने दर्शकों को बांधे रखा था।

बाबा निराला के किरदार में फिर दिखेंगे बॉबी देओल

प्रकाश झा के निर्देशन में बनी ‘आश्रम’ में बॉबी देओल ने काशीपुर वाले बाबा निराला का किरदार निभाया है। बाबा निराला खुद को भगवान का दूत बताकर लोगों की आस्था का फायदा उठाता है और धीरे-धीरे राजनीति, अपराध और अंधविश्वास के सहारे अपना प्रभावशाली साम्राज्य खड़ा करता है।

सीरीज में उसके बढ़ते प्रभाव के साथ उसके साम्राज्य से जुड़े कई काले राज और अपराध सामने आते हैं। चौथे सीजन में कहानी आगे किस मोड़ पर जाएगी, इसे लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है।

प्रकाश झा ने टोटल नी रिप्लेसमेंट यूनिट और नियोनेटल इंसेंटिव केयर यूनिट का उद्घाटन भी किया।प्रकाश झा ने टोटल नी रिप्लेसमेंट यूनिट और नियोनेटल इंसेंटिव केयर यूनिट का उद्घाटन भी किया।

प्रकाश झा ने हॉस्पिटल में शुरू की नई स्वास्थ्य सुविधाएं

‘आश्रम 4’ की शूटिंग के दौरान प्रकाश झा ने मानसरोवर स्थित प्रियंका हॉस्पिटल एंड कार्डियक सेंटर में टोटल नी रिप्लेसमेंट यूनिट और नियोनेटल इंसेंटिव केयर यूनिट का भी उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान प्रकाश झा ने अस्पताल प्रबंधन की इस पहल की सराहना की।

झा ने कहा कि आमजन तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना समाज के लिए महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम है। प्रियंका हॉस्पिटल के चेयरमैन और सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. जी.एल. शर्मा ने प्रकाश झा का आभार जताया।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

इमरान खान को देश छोड़ने के नोटिस का मामला:26 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई; वकीलों ने कहा- 2 साल की उम्र से भारत में रह रहे

Hindi News Entertainment Bollywood Bombay High Court Hearing | Imran Khan Visa Notice Case Update इमरान खान को देश छोड़ने के नोटिस का मामला:26 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई;…

टिहरी-लाइव शो में दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री उनियाल:कहा- बोला तो जा नहीं रहा, गाना क्या गाएंगे, दारू पीके लोगों को बेवकूफ बना रहे हो

Hindi News Local Uttarakhand Tehri garhwal tehri Daler Mehndi Controversy | Minister Subodh Uniyal Slams Singer In Tehri टिहरी-लाइव शो में दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री उनियाल:कहा- बोला तो जा…

You Missed

Best Buy is having a massive sale on this 65-inch Samsung OLED TV before the holidays

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 0 views
Best Buy is having a massive sale on this 65-inch Samsung OLED TV before the holidays

इमरान खान को देश छोड़ने के नोटिस का मामला:26 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई; वकीलों ने कहा- 2 साल की उम्र से भारत में रह रहे

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 0 views
इमरान खान को देश छोड़ने के नोटिस का मामला:26 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई; वकीलों ने कहा- 2 साल की उम्र से भारत में रह रहे

Apple’s $1,999 iPhone Duo puts the company’s status-symbol power to the test

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 2 views
Apple’s ,999 iPhone Duo puts the company’s status-symbol power to the test

टिहरी-लाइव शो में दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री उनियाल:कहा- बोला तो जा नहीं रहा, गाना क्या गाएंगे, दारू पीके लोगों को बेवकूफ बना रहे हो

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 2 views
टिहरी-लाइव शो में दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री उनियाल:कहा- बोला तो जा नहीं रहा, गाना क्या गाएंगे, दारू पीके लोगों को बेवकूफ बना रहे हो

No charges filed against driver who killed 2, injured 10 at Stryker Sports Complex, police say

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 4 views
No charges filed against driver who killed 2, injured 10 at Stryker Sports Complex, police say

मैनपुरी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा:शादी को हुए थे 3 साल, एक साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 4 views
मैनपुरी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा:शादी को हुए थे 3 साल, एक साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया