बदायूं में 100 यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटी:टायर फटने से हादसा, 12 यात्रियों को मामूली चोटें

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Badaun
  • Budaun Ganga Expressway Bus Accident | Hardoi To Delhi Bus Overturns

बदायूं में 100 यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटी:टायर फटने से हादसा, 12 यात्रियों को मामूली चोटेंबदायूं12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बदायूं में गुरुवार रात करीब पौने 10 बजे हजरतपुर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर करीब 100 यात्रियों से भरी डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा बस का अगला टायर अचानक फटने के बाद हुआ।

तेज रफ्तार में टायर फटने से चालक बस को संभाल नहीं पाया और बस सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी की मौत नहीं हुई। 12 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बाहर निकाला

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बस में फंसे यात्रियों को पुलिस और आसपास के लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। किसी भी यात्री की हालत गंभीर नहीं बताई गई है।

हरदोई से दिल्ली जा रही थी बस

पुलिस के मुताबिक, डबल डेकर बस हरदोई के डहेलिया से दिल्ली के सलेमपुर जा रही थी। गंगा एक्सप्रेसवे पर बस सामान्य गति से चल रही थी, इसी दौरान अचानक अगला टायर फट गया। इससे चालक का बस पर नियंत्रण नहीं रहा और बस पलट गई।

इन यात्रियों को आई चोट

हादसे में फूल सिंह (40), रमेश (22), अमित (18), गंगाराम (50), अनुज कुमार (37), रेशमा (55), नवनीत सक्सेना (8), उपासना सक्सेना (25), माया देवी (45), अजीरा (16), रोहित (19), सर्वेश (30) और सुमन (35) के घायल होने की जानकारी दी गई है। ये यात्री हरदोई, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, बरेली और सीतापुर समेत अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं।

बस हटाने की कार्रवाई शुरू

पुलिस ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में किसी तरह की गंभीर जनहानि नहीं हुई है। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ ही बस को एक्सप्रेसवे से हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    दीपिका-रणवीर ने दूसरी बेटी का नाम रखा देवी:दशहरे पर पहली तस्वीर शेयर की; सितंबर में दूसरी बार पेरेंट बने थे

    Hindi News Entertainment Bollywood Deepika Padukone Ranveer Singh Reveal Second Daughter Devi Name & Photo दीपिका-रणवीर ने दूसरी बेटी का नाम रखा देवी:दशहरे पर पहली तस्वीर शेयर की; सितंबर में…

    बागपत में आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन 18वें दिन भी जारी:मानदेय बढ़ाने समेत आठ सूत्रीय मांगों पर अड़ीं कार्यकर्ता

    Hindi News Local Uttar pradesh Baghpat Baghpat Asha Workers Protest: 8 Point Demands & Salary Hike Agitation बागपत में आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन 18वें दिन भी जारी:मानदेय बढ़ाने समेत आठ…

    You Missed

    Smriti Mandhana – new captain, proven leader

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 0 views
    Smriti Mandhana – new captain, proven leader

    दीपिका-रणवीर ने दूसरी बेटी का नाम रखा देवी:दशहरे पर पहली तस्वीर शेयर की; सितंबर में दूसरी बार पेरेंट बने थे

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 0 views
    दीपिका-रणवीर ने दूसरी बेटी का नाम रखा देवी:दशहरे पर पहली तस्वीर शेयर की; सितंबर में दूसरी बार पेरेंट बने थे

    TODAY’s Al Roker looks uncomfortable as ‘awkward’ on-air blunder with Carson Daly turns intimate

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 4 views
    TODAY’s Al Roker looks uncomfortable as ‘awkward’ on-air blunder with Carson Daly turns intimate

    बागपत में आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन 18वें दिन भी जारी:मानदेय बढ़ाने समेत आठ सूत्रीय मांगों पर अड़ीं कार्यकर्ता

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 4 views
    बागपत में आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन 18वें दिन भी जारी:मानदेय बढ़ाने समेत आठ सूत्रीय मांगों पर अड़ीं कार्यकर्ता

    Six years after #EndSARS, police impunity persists – RULAAC

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 5 views
    Six years after #EndSARS, police impunity persists – RULAAC

    टाइगर श्रॉफ केस-रेहान का दोस्त किडनी पेशेंट, STF ने उठाया:सोनीपत में मां बोलीं-बेटा 14 साल की उम्र से बीमार, घर से बाहर नहीं जाता, उसे छुड़वा दो

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 4 views
    टाइगर श्रॉफ केस-रेहान का दोस्त किडनी पेशेंट, STF ने उठाया:सोनीपत में मां बोलीं-बेटा 14 साल की उम्र से बीमार, घर से बाहर नहीं जाता, उसे छुड़वा दो