फ्लिपकार्ट ने आईफोन की जगह भेजा चाइनीज फोन:जिला उपभोक्ता आयोग ने 45 दिन में रकम लौटाने का दिया आदेश, 1.43 लाख का था आईफोन

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bulandshahar
  • Flipkart Fake IPhone Case | Consumer Court Orders Refund & Compensation

फ्लिपकार्ट ने आईफोन की जगह भेजा चाइनीज फोन:जिला उपभोक्ता आयोग ने 45 दिन में रकम लौटाने का दिया आदेश, 1.43 लाख का था आईफोनप्रदुमन कौशिक | बुलंदशहर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऑनलाइन खरीदारी में उपभोक्ता को नकली मोबाइल फोन भेजना फ्लिपकार्ट को महंगा पड़ गया है। शनिवार शाम 4 बजे जिला उपभोक्ता आयोग ने फ्लिपकार्ट डिजिटल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, बेंगलुरु के खिलाफ फैसला सुनाया है। आयोग ने कंपनी को उपभोक्ता को 1,43,335 रुपये वापस करने का आदेश दिया है। इसके अलावा, मानसिक क्षतिपूर्ति के तौर पर 20 हजार रुपये और केस के खर्च के लिए 10 हजार रुपये भी देने होंगे।

जिला उपभोक्ता आयोग के जन सूचना अधिकारी शेखर वर्मा ने बताया कि अनूपशहर निवासी ओमप्रकाश सिंह ने 29 मई 2023 को फ्लिपकार्ट से 1,43,335 रुपये में आईफोन-14 प्रो मैक्स बुक किया था। उन्होंने इसका भुगतान क्रेडिट कार्ड से किया था। मोबाइल की डिलीवरी के समय उपभोक्ता ने डिलीवरी बॉय के सामने ही पैकेट खोला और इसकी वीडियोग्राफी भी कराई।

शिकायत के अनुसार, पैकेट से एप्पल का लोगो लगा एक चाइनीज फोन निकला। इसका रंग हरा था और इसमें दो कैमरे थे, जबकि आईफोन-14 प्रो में तीन कैमरे होते हैं। ओमप्रकाश सिंह ने तुरंत फ्लिपकार्ट को रिटर्न का मैसेज भेजा।

एप्पल का लोगो लगा चाइनीज फोन भेज दिया

इसके बाद उन्होंने पांच बार रिटर्न आईडी भेजी। लेकिन, संबंधित व्यक्ति ने उपभोक्ता के घर पहुंचकर गलत जानकारी के आधार पर प्रोडक्ट डैमेज की रिपोर्ट लगा दी। उपभोक्ता ने फ्लिपकार्ट के टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई, पर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ और न ही 1,43,335 रुपये वापस मिले। इसके बाद उन्होंने जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत की।

जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष/न्यायाधीश हसनैन कुरैशी और महिला सदस्य नीलम कुमारी ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं। उन्होंने माना कि उपभोक्ता ने आईफोन-14 प्रो की कीमत चुकाई थी, लेकिन फ्लिपकार्ट ने उसे धोखे से एप्पल का लोगो लगा चाइनीज फोन भेज दिया।

आयोग ने इसे सेवा में कमी, लापरवाही और अनुचित व्यापार तरीका माना। आयोग ने फ्लिपकार्ट के पक्ष को खारिज करते हुए आदेश दिया कि 45 दिन के भीतर उपभोक्ता को दिए गए चाइनीज फोन को वापस लिया जाए। साथ ही, 1,43,335 रुपये की रकम 3 अगस्त 2023 से सात प्रतिशत सालाना ब्याज के साथ लौटाई जाए।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    डीएम, एडीएम और एसडीएम के तबादलों पर रोक:मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन 4 नवंबर तक रहेगी रोक, उसके बाद आचार संहिता लागू हो सकती है

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow UP Voter List Revision | DM, ADM, SDM Transfer Ban By Election Commission डीएम, एडीएम और एसडीएम के तबादलों पर रोक:मतदाता सूची के अंतिम…

    गोमती नगर में दशहरा मेला रावण दहन:बाराबंकी कलाकारों ने किया रामलीला मंचन, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Gomti Nagar Dussehra Mela | Ravan Dahan Lucknow Ramlila Yogesh Shukla गोमती नगर में दशहरा मेला रावण दहन:बाराबंकी कलाकारों ने किया रामलीला मंचन, विद्यार्थियों…

    You Missed

    Giants might already regret drafting Francis Mauigoa over Vega Ioane

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 0 views
    Giants might already regret drafting Francis Mauigoa over Vega Ioane

    डीएम, एडीएम और एसडीएम के तबादलों पर रोक:मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन 4 नवंबर तक रहेगी रोक, उसके बाद आचार संहिता लागू हो सकती है

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 1 views
    डीएम, एडीएम और एसडीएम के तबादलों पर रोक:मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन 4 नवंबर तक रहेगी रोक, उसके बाद आचार संहिता लागू हो सकती है

    Deeds Magazine – A Thrilling Night With Dave In Lagos

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 2 views
    Deeds Magazine – A Thrilling Night With Dave In Lagos

    गोमती नगर में दशहरा मेला रावण दहन:बाराबंकी कलाकारों ने किया रामलीला मंचन, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 2 views
    गोमती नगर में दशहरा मेला रावण दहन:बाराबंकी कलाकारों ने किया रामलीला मंचन, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी

    Andy Cohen dishes on his latest sexy viral Speedo pics

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 4 views
    Andy Cohen dishes on his latest sexy viral Speedo pics

    हमले के 2 दिन बाद शूटिंग पर लौटे टाइगर श्रॉफ:फिल्म 'लग जा गले' के सेट पर पहुंचे एक्टर; कार पर हुई थी फायरिंग

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 4 views
    हमले के 2 दिन बाद शूटिंग पर लौटे टाइगर श्रॉफ:फिल्म 'लग जा गले' के सेट पर पहुंचे एक्टर; कार पर हुई थी फायरिंग