मुक्त विवि में सात करोड़ का घोटाला, जांच शुरू:सीबीआई को भेजी शिकायत यूपी सरकार तक पहुंची, डीएम ने जांच बैठाई

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • UP Govt Probe Rs 7 Crore Scam | Prayagraj Mukta Viv

मुक्त विवि में सात करोड़ का घोटाला, जांच शुरू:सीबीआई को भेजी शिकायत यूपी सरकार तक पहुंची, डीएम ने जांच बैठाईप्रयागराज12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज के उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का एक घोटाला सामने आया है। शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू हो गई है। इससे इविवि से जुड़े संस्थानों में हड़कंप मचा है।

.

हालांकि यह शिकायत सीबीआई तक पहुंचाई गई लेकिन सीबीआई ने राज्य सरकार को पूरा मामला ट्रांसफर कर दिया। अब यूपी सरकार के निर्देश पर जांच शुरू हुई है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में सत्र 2015-16 से 2019-20 के दौरान प्रवेश प्रक्रिया एवं परीक्षा संचालन के नाम पर सात करोड़ रुपये से अधिक की घपलेबाजी के आरोप लगे हैं।

मामले की शिकायत सभी एजेंसियों तक की गई तो खलबली मच गई। शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराए गए अभिलेखों के आधार पर जिला प्रशासन ने जांच शुरू की है।

सीबीआई को भेजी शिकायत

मामले की शिकायत केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) नई दिल्ली को भेजी गई। जहां से शिकायती पत्र को उत्तर प्रदेश शासन को भेज दिया गया। इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन ने भी विश्वविद्यालय में लगाए गए आरोपों की जांच कराने के निर्देश जारी किए। शासन स्तर से विश्वविद्यालय प्रशासन से विस्तृत आख्या मांगी गई है।

क्या है मामला जानिये

कौशाम्बी जनपद के कड़ा अलीपुरजीता निवासी शिकायतकर्ता आनंद कुमार की ओर से सीबीआई को भेजे गए शिकायत पत्र 8 अक्तूबर 2025 में आरोप लगाया है कि वर्ष 2015 से 2019 के बीच ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों से प्रवेश शुल्क प्राप्त किए जाने के बावजूद कुछ धनराशि विश्वविद्यालय के खातों में जमा नहीं हुई। शिकायतकर्ता के अनुसार इस कारण विश्वविद्यालय को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति हुई। आरोपों में तत्कालीन प्रवेश प्रभारी एवं वर्तमान परीक्षा नियंत्रक डॉ. जीके द्विवेदी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों का नाम भी शामिल किया गया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि विश्वविद्यालय में बैंकों के माध्यम से प्राप्त प्रवेश शुल्क की राशि और वास्तविक प्रवेश संख्या के आधार पर प्राप्त होने वाली राशि के बीच उल्लेखनीय अंतर पाया गया है। उपलब्ध अभिलेखों के अनुसार यह अंतर ₹7,37,30,757 (सात करोड़ सैंतीस लाख तीस हजार सात सौ सत्तावन रुपये) बताया गया है। शिकायत पत्र में यह भी कहा गया है कि ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से लागू व्यवस्था का कथित रूप से दुरुपयोग किया गया। शिकायतकर्ता ने सीबीआई को भेजा

शिकायतकर्ता ने मामले की जांच सीबीआई अथवा आर्थिक अपराध शाखा से कराने तथा कथित रूप से अर्जित संपत्तियों की भी जांच कराने की मांग की है। सीबीआई ने मामले की जांच के लिए मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन को 31 अक्तूबर 2025 को लिखा था। इसके चलते संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश शासन शकील अहमद सिद्दीकी ने 27 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी प्रयागराज को पत्र लिखकर जांच का आदेश दिया। जिस पर जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच शुरू कर दिया है। इस प्रकारण पर डॉ. जीके द्विवेदी ने कहा कि उन्हें इस जांच की अब तक कोई जानकारी नहीं है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

12 साल बाद टीवी पर लौटे यशपाल:बोले- ‘बरेली के बच्चन’ के लिए फिल्में-ओटीटी छोड़ी, अंश ने कहा- यंग ऑडियंस फिर टीवी से जुड़ेगी

Hindi News Entertainment Bollywood Bareilly Ke Bachhan: Yashpal Sharma Quits Films For TV, Connects Youngsters भास्कर इंटरव्यू12 साल बाद टीवी पर लौटे यशपाल:बोले- ‘बरेली के बच्चन’ के लिए फिल्में-ओटीटी छोड़ी,…

'शवों के प्राइवेट पार्ट्स का उड़ता है मजाक':'370 की बिरयानी' विवाद के बीच प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो वायरल

Hindi News Entertainment Bollywood Pranit More Viral Video Row; Biryani Joke Controversy | Corpses Private Parts ‘शवों के प्राइवेट पार्ट्स का उड़ता है मजाक’:‘370 की बिरयानी’ विवाद के बीच प्रणित…

You Missed

Bezos speaks to CNBC exclusively as his AI startup Prometheus raises $12 billion: Live updates

  • By dp
  • June 11, 2026
  • 0 views
Bezos speaks to CNBC exclusively as his AI startup Prometheus raises  billion: Live updates

12 साल बाद टीवी पर लौटे यशपाल:बोले- ‘बरेली के बच्चन’ के लिए फिल्में-ओटीटी छोड़ी, अंश ने कहा- यंग ऑडियंस फिर टीवी से जुड़ेगी

  • By dp
  • June 11, 2026
  • 0 views
12 साल बाद टीवी पर लौटे यशपाल:बोले- ‘बरेली के बच्चन’ के लिए फिल्में-ओटीटी छोड़ी, अंश ने कहा- यंग ऑडियंस फिर टीवी से जुड़ेगी

Jodie Turner-Smith Could Stop Traffic In Her Red Crocodile Suit

  • By dp
  • June 11, 2026
  • 1 views
Jodie Turner-Smith Could Stop Traffic In Her Red Crocodile Suit

'शवों के प्राइवेट पार्ट्स का उड़ता है मजाक':'370 की बिरयानी' विवाद के बीच प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो वायरल

  • By dp
  • June 11, 2026
  • 1 views
'शवों के प्राइवेट पार्ट्स का उड़ता है मजाक':'370 की बिरयानी' विवाद के बीच प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो वायरल

Riley Green Concert on TODAY: What You Need to Know

  • By dp
  • June 11, 2026
  • 1 views
Riley Green Concert on TODAY: What You Need to Know

पंजाबी एक्ट्रेस ने बादशाह को बताया पति देव:ईशा रिखी ने रैपर के साथ फोटो शेयर कर कहा- मेरी शादी हो चुकी है

  • By dp
  • June 11, 2026
  • 1 views
पंजाबी एक्ट्रेस ने बादशाह को बताया पति देव:ईशा रिखी ने रैपर के साथ फोटो शेयर कर कहा- मेरी शादी हो चुकी है