कनाडा में एक्टर-सिंगर एमी विर्क पर फायरिंग:शो खत्म करके निकले, रोल्स रॉयस में 4 लोग बैठे थे; सभी सुरक्षित

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Amy Virk Car Attack | Abbotsford Canada Shooting Incident

कनाडा में एक्टर-सिंगर एमी विर्क पर फायरिंग:शो खत्म करके निकले, रोल्स रॉयस में 4 लोग बैठे थे; सभी सुरक्षितजालंधर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क पर कनाडा में शो के बाद फायरिंग का मामला सामने आया है। शनिवार देर रात शो खत्म कर लौट रहे एमी विर्क की रोल्स रॉयस कलिनन पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

.

गाड़ी में एमी विर्क समेत चार लोग सवार थे। करीब 7 से 10 गोलियां चलाई गईं, जिनमें से 7 के निशान गाड़ी पर मिले। हमले में सभी सुरक्षित हैं। शुरुआत में एक कार पर गोलियां चलने की सूचना थी, लेकिन आयोजकों ने अब क्लीयर किया है कि इस कार में पंजाबी सिंगर एमवी विर्क भी थे।

हालांकि, दुनिया की महंगी कारों में से एक रोल्स रॉयस कुलिनन में होने के चलते गोलियां आरपार नहीं हो पाईं। कार में 7 बुलेट लगे हैं। ज्यादा नुकसान पिछले शीशे पर हुआ।

शो खत्म कर निकले, तभी गाड़ी पर बरसीं गोलियां

घटना शनिवार रात करीब 11 बजे कनाडा के मैक्कलम रोड और साउथ फ्रेजर वे के पास हुई। एमी विर्क एबॉट्सफोर्ड के रोजर फोर्न में शो खत्म कर रोल्स रॉयस से निकले थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाया। गोलियों का सबसे ज्यादा असर पिछले शीशे पर हुआ, लेकिन गाड़ी की मजबूत बॉडी के कारण वे आर-पार नहीं हो सकीं।

गाड़ी में एमी के साथ ऐसा शख्स भी था, जिस पर पहले 3 हमले हो चुके

एमी विर्क के अलावा गाड़ी में सरे का एक व्यक्ति भी मौजूद था। पुलिस के मुताबिक निजता का हवाला देते हुए यह नहीं बताया गया है कि हमलावरों का असली निशाना कौन था। हालांकि, इस व्यक्ति पर पहले तीन बार जानलेवा हमले हो चुके हैं। इसी वजह से पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है।

वारदात के बाद 5 किमी दूर SUV जलाई

फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस को घटनास्थल से करीब 5 किलोमीटर दूर सनी साइड प्लेस के पास एक संदिग्ध SUV जली हुई मिली। आशंका है कि इसी वाहन का इस्तेमाल हमले में किया गया था। गाड़ी को आग लगाने से जांच में सबूत जुटाना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है।

पुलिस जांच में जुटी, पंजाबी इंडस्ट्री में चिंता

पुलिस ने फायरिंग और संदिग्ध SUV जलाए जाने की पुष्टि की है। मामले की जांच जारी है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। एमी विर्क के गाड़ी में मौजूद होने की पुष्टि पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों और उनके परिजनों ने भी की है। कनाडा में पंजाबी कलाकारों के कार्यक्रमों और उनकी सुरक्षा को लेकर इस घटना ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

पिछले 3 सालों में इन कलाकारों पर अटैक हुआ…

नवंबर 2023- गिप्पी ग्रेवाल की कार पर फायरिंग

वैंकूवर के व्हाइट रॉक इलाके में पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल की कार पर कई राउंड गोलियां चलाई गईं। गोलियां वाहन से टकराईं, लेकिन गिप्पी सुरक्षित बच गए। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

1 सितंबर 2024- एपी ढिल्लों के घर पर 14 राउंड फायर

वैंकूवर आइलैंड के कोलवुड में पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर 14 राउंड फायरिंग हुई। हमले के दौरान दो वाहनों में आग भी लगाई गई। बिश्नोई-गोदारा गैंग ने सलमान खान के साथ ढिल्लों के वीडियो को हमले की वजह बताया। ढिल्लों सुरक्षित रहे। बाद में मामले में एक आरोपी को सजा हुई।

4 फरवरी 2025- प्रेम ढिल्लों के घर पर गोलियां चलीं

कनाडा में पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों के घर को निशाना बनाकर फायरिंग की गई। जयपाल भुल्लर गैंग ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए सिद्धू मूसेवाला का जिक्र किया। फायरिंग में घर क्षतिग्रस्त हुआ, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ।

9 जुलाई 2025- कपिल शर्मा के कैफे के बाहर फायरिंग

सरे में कॉमेडियन कपिल शर्मा के काप्स कैफे के बाहर गोलियां चलाई गईं। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

अक्टूबर 2025- तेजी कहलों को लगीं गोलियां

कनाडा में पंजाबी सिंगर तेजी हलों पर गोली चलाई गई। उनके पेट में गोलियां लगीं और हालत गंभीर बताई गई। रोहित गोदारा गैंग से जुड़े लोगों ने हथियार और पैसों की सप्लाई का आरोप लगाते हुए हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया।

अक्टूबर 2025- चन्नी नट्टन के घर पर फायरिंग

सरे में पंजाबी सिंगर चन्नी नट्टन के घर पर गोलियां चलाई गईं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सरदार खेरा से उनकी कथित नजदीकी को हमले की वजह बताया। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। यह हमला भी पंजाबी कलाकारों को निशाना बनाए जाने की लगातार सामने आ रही घटनाओं में शामिल रहा।

——————–

यह भी पढ़ें….

परमीश वर्मा फायरिंग केस-4 पुलिस अफसरों के गैर-जमानती वारंट:8 साल पुराने मामले में अदालत का फैसला; गैंगस्टर दिलप्रीत ने ली थी हमले की जिम्मेदारी

पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा पर मोहाली में साल 2018 हुई फायरिंग मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत द्वारा तय की गई तारीख के लिए गवाह गुरकीरत सिंह, एएसआई. सुखपाल सिंह, एएसआई. जसपाल सिंह, एसआई. मलकीत सिंह और एएसआई. सेवा सिंह के खिलाफ नए गैर-जमानती वारंट जारी किए गए हैं। पूरी खबर पढ़िए….

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

Hindi News Local Uttarakhand Rudraprayag Sara Ali Khan Kedarnath Visit | Bollywood Actress Darshan Snowfall सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से…

झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान

Hindi News Local Uttar pradesh Jhansi Jhansi Model Anganwadi Centers | Smart TV Education & Colorful Learning झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों…

You Missed

Sister Wives ‘ Meri Brown Reveals Why She Refused to Leave Kody Brown

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 4 views
Sister Wives ‘ Meri Brown Reveals Why She Refused to Leave Kody Brown

सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 4 views
सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

LeBron James References Taurean Prince’s Iconic Quotes to Try to Help Fix 76ers’ Rebounding Issues

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 5 views
LeBron James References Taurean Prince’s Iconic Quotes to Try to Help Fix 76ers’ Rebounding Issues

झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 5 views
झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान

Hall of Famers Steve Young and Jerry Rice hold girls flag football camp in Carmichael

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 7 views
Hall of Famers Steve Young and Jerry Rice hold girls flag football camp in Carmichael

PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 8 views
PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन