वाराणसी-हाईवे पर स्कार्पियो सवारों ने युवती को कार में खींचा:घर से झूठ बोलकर निकली, फोन बंद होने पर तलाशा तो युवक के साथ मिली

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Varanasi
  • Varanasi Viral Video Case | Girl Forced Into Scorpio Found With Family

वाराणसी-हाईवे पर स्कार्पियो सवारों ने युवती को कार में खींचा:घर से झूठ बोलकर निकली, फोन बंद होने पर तलाशा तो युवक के साथ मिलीवाराणसी2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वाराणसी में शुक्रवार की देर शाम हेरिटेज अस्पताल के पास पेट्रोल पंप के बगल में युवती को कुछ लोगों द्वारा स्कॉर्पियो में जबरन बैठाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में कई लोग युवती को स्कॉर्पियो में जबरन बैठाते दिखाई दे रहे हैं।

.

स्थानीय लोगों के विरोध करने और हमले की कोशिश का भी दावा किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद रोहनिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

सके बाद पिता अपनी बेटी को घर ले जाने लगे। युवती जाने को राजी नहीं थी।सके बाद पिता अपनी बेटी को घर ले जाने लगे। युवती जाने को राजी नहीं थी।

जांच के बाद मामला पारिवारिक निकला इंस्पेक्टर रोहनिया ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रही स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर उसमें सवार लोगों की पड़ताल की गई। जांच के बाद मामला पारिवारिक निकला। उन्होंने बताया कि युवती घर से नाराज होकर प्रयागराज घूमने के लिए बिना बताए निकली थी। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान युवती को किसी ने वाराणसी में देखा तो परिजनों को सूचना दी, कार से आए परिजनों को युवती हेरिटेज अस्पताल के पास मिली।

पुलिस के अनुसार, युवती के पिता भी मौके पर पहुंचे। पिता को देखते ही लड़की के साथ मौजूद युवक चार पहिया वाहन से वहां से फरार हो गया। इसके बाद पिता अपनी बेटी को घर ले जाने लगे। युवती जाने को राजी नहीं थी, इसी दौरान का वीडियो किसी ने बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

किसी लड़के के साथ घूमने गई थी लड़की के पिता संतोष, निवासी बबुरी, चंदौली ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी घर पर पढ़ने जाने की बात कहकर किसी लड़के के साथ घूमने गई थी। बेटी के घर वापस नहीं आने पर परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान उसे हेरिटेज अस्पताल के पास पाया गया। पिता के अनुसार, लड़की घर जाने के लिए तैयार नहीं थी, जिसके बाद उसे पकड़कर घर ले जाया गया।

पुलिस ने वीडियो में दिख रहे घटनाक्रम की जांच की तो सोशल मीडिया पर किए जा रहे लड़की के अपहरण के दावे की पुष्टि नहीं हुई। वहीं परिजनों द्वारा बताया गया युवक मौके पर नहीं मिलाl

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा:2 आरोपी गिरफ्तार, 41 ATM कार्ड और 42 हजार रुपए बरामद

Hindi News Local Uttar pradesh Sitapur Sitapur ATM Card Fraud Gang Arrest | 41 Cards And Cash Seized ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा:2 आरोपी गिरफ्तार, 41…

यश की ‘टॉक्सिक’ 300 करोड़ के नुकसान में:तरण आदर्श बोले- कमजोर कंटेंट ने बिगाड़ा खेल, शानदार ओपनिंग के बाद भी क्यों डूबी फिल्म

Hindi News Entertainment Bollywood Yash Toxic Box Office Failure | Taran Adarsh Review & Movie Analysis यश की ‘टॉक्सिक’ 300 करोड़ के नुकसान में:तरण आदर्श बोले- कमजोर कंटेंट ने बिगाड़ा…

You Missed

Winning Mega Millions numbers for the $209 million jackpot on Friday, Sept. 11: See all the prizes hit in Ohio

  • By dp
  • September 12, 2026
  • 1 views
Winning Mega Millions numbers for the 9 million jackpot on Friday, Sept. 11: See all the prizes hit in Ohio

ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा:2 आरोपी गिरफ्तार, 41 ATM कार्ड और 42 हजार रुपए बरामद

  • By dp
  • September 12, 2026
  • 1 views
ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा:2 आरोपी गिरफ्तार, 41 ATM कार्ड और 42 हजार रुपए बरामद

How to watch Penn State vs. Temple on Saturday: TV, livestream and odds

  • By dp
  • September 12, 2026
  • 4 views
How to watch Penn State vs. Temple on Saturday: TV, livestream and odds

यश की ‘टॉक्सिक’ 300 करोड़ के नुकसान में:तरण आदर्श बोले- कमजोर कंटेंट ने बिगाड़ा खेल, शानदार ओपनिंग के बाद भी क्यों डूबी फिल्म

  • By dp
  • September 12, 2026
  • 3 views
यश की ‘टॉक्सिक’ 300 करोड़ के नुकसान में:तरण आदर्श बोले- कमजोर कंटेंट ने बिगाड़ा खेल, शानदार ओपनिंग के बाद भी क्यों डूबी फिल्म

Locally heavy rain possible with afternoon storms

  • By dp
  • September 12, 2026
  • 4 views
Locally heavy rain possible with afternoon storms

रामपुर में बाइक रैली आयोजित:विधायक आकाश सक्सेना ने दिखाई झंडी, जनजागरूकता और एकजुटता का दिया संदेश

  • By dp
  • September 12, 2026
  • 4 views
रामपुर में बाइक रैली आयोजित:विधायक आकाश सक्सेना ने दिखाई झंडी, जनजागरूकता और एकजुटता का दिया संदेश