नशा मुक्त हरियाणा थीम पर क्रिकेट लीग में शराब पार्टी,VIDEO:देहरादून स्टेडियम में सिंगर ने कोहनी से खोली बोतल, साथी बोले- वाह भाई के मारा है

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Sonipat
  • Dehradun Artist Champion League Controversy | Yogi Dahiya Liquor Video

नशा मुक्त हरियाणा थीम पर क्रिकेट लीग में शराब पार्टी,VIDEO:देहरादून स्टेडियम में सिंगर ने कोहनी से खोली बोतल, साथी बोले- वाह भाई के मारा हैसोनीपत6 घंटे पहलेलेखक: राम सिंहमार

  • कॉपी लिंक

क्रिकेट लीग के दौरान शराब की बोतल खोलते हुए हरियाणवी कलाकार योगी दहिया। - Dainik Bhaskarक्रिकेट लीग के दौरान शराब की बोतल खोलते हुए हरियाणवी कलाकार योगी दहिया।

देहरादून में ‘नशा मुक्त हरियाणा और खेलों को बढ़ावा’ देने की थीम पर चल ही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (ACL) में शराब पार्टी का वीडियो सामने आया है। इसमें कलाकार योगेश उर्फ योगी दहिया कोहनी मारकर शराब की बोतल खोलते नजर आ रहे हैं। उनके आसपास कुछ अन्य कलाकार भी खड़े नजर आ रहे हैं।

पीछे से एक शख्स की आवाज भी सुनाई देती है, जो योगी के बोतल खोलने के अंदाज पर कहता है- ‘वाह भाई वाह… के मारा है रै।’ इसके बाद कलाकार बोतल के साथ एंजॉय करते नजर आते हैं।

आयोजक साहिल सोहरडा के अनुसार, देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 9 सितंबर को ओपनिंग सेरेमनी के बाद 10 सितंबर से लीग के मैच शुरू हुए थे। ओपनिंग सेरेमनी में प्रांजल दहिया और खासा आला चाहर समेत कई कलाकार पहुंचे थे।

दैनिक भास्कर ने जब योगी दहिया से बात की तो उन्होंने इस पर सफाई दी। बोले-ये सेलिब्रेशन का वीडियो किसी ने वायरल कर दिया। वहीं, लीग के सोशल मीडिया अकाउंट से माफीनामे का पोस्टर भी जारी किया गया है।

शराब बोतल खोलने की 2 तस्वीरें:-

स्टेडियम में स्टैंड्स में कोहनी मारकर शराब की बोतल खोलते योगी दहिया।स्टेडियम में स्टैंड्स में कोहनी मारकर शराब की बोतल खोलते योगी दहिया।लीग के दौरान साइड़ में शराब गिलास में डालते हुए योगी दहिया।लीग के दौरान साइड़ में शराब गिलास में डालते हुए योगी दहिया।

पहले जानिए, वीडियो में क्या दिख रहा…

योगी के हाथ में शराब की बोतल

देहरादून के रायपुर स्थित राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग चल रही है। इस लीग में खेल रहे कलाकार योगी दहिया का 15 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है। इसमें योगी कई कलाकारों के बीच खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ में शराब की बोतल है।

कोहनी मारकर ढक्कर खोला

योगी कोहनी मारकर बोतल खोलते हैं। इसके बाद ढक्कन खोलकर बोतल को ऊपर उठाते हैं। यहां एक टेबल पर कुछ ग्लास और खाना भी नजर आ रहा है। इसके बाद योगी ग्लास में शराब डालते हैं। स्टेडियम के अंदर कुछ प्लेयर भी खड़े नजर आ रहे हैं।

आर्टिस्ट चैंपियंस लीग के सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया गया माफीनामे का पोस्टर।आर्टिस्ट चैंपियंस लीग के सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया गया माफीनामे का पोस्टर।

योगेश दहिया की सफाई-बोले सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल हुआ

जीत का जश्न मना रहे थेः सोनीपत के बढ़खालसा निवासी योगेश उर्फ योगी दहिया ने दैनिक भास्कर से बातचीत में वायरल वीडियो पर सफाई दी। बोले-हर साल आर्टिस्ट की क्रिकेट लीग होती है। मैच जीत के बाद खिलाड़ियों ने सेलिब्रेशन किया था। सेलिब्रेशन का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वे टीम में खिलाड़ी के तौर पर शामिल हुए थे और जीत के बाद टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ सेलिब्रेशन कर रहे थे।

3 विकेट से जीती थी जगन्नाथ टीमः योगेश दहिया ने बताया कि 9 सितंबर को जगन्नाथ टीम का मुकाबला मांगेराम लीजेंड टीम से हुआ था। मांगेराम लीजेंड की टीम ने 163 रन बनाए थे। इसके जवाब में जगन्नाथ टीम ने लक्ष्य हासिल करते हुए 3 विकेट से मुकाबला जीत लिया था। जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों ने सेलिब्रेशन किया।

2015 से हरियाणवी इंडस्ट्री में कामः दहिया ने बताया कि वह बॉडी बिल्डर होने के साथ-साथ हरियाणवी कलाकार, मॉडल और एक्टर भी हैं। वे वर्ष 2015 से हरियाणवी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। 100 से ज्यादा हरियाणवी सॉन्ग कर चुके हैं। प्रोफेशनल क्रिकेटर नहीं हैं, बल्कि शौक के तौर पर क्रिकेट खेलते हैं। आर्टिस्ट की क्रिकेट लीग में भी वे इसी शौक के चलते हिस्सा लेते हैं।

आर्टिस्ट चैंपियंस लीग के उद्घाटन समारोह में एक्ट्रेस प्रांजल दहिया भी पहुंची थीं।आर्टिस्ट चैंपियंस लीग के उद्घाटन समारोह में एक्ट्रेस प्रांजल दहिया भी पहुंची थीं।

अब चैंपियंस लीग के बारे में जानिए…

90 हरियाणवी कलाकार बने क्रिकेटर

लीग के आयोजक कलाकार पिंटू पाबड़ा और साहिल सेहरडा हैं। साहिल ने बताया कि 9 से 13 सितंबर तक आर्टिस्ट चैंपियन लीग (ACL) का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ‘नशा मुक्त हरियाणा और खेलों को बढ़ावा’ देना है। इस लीग में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े करीब 90 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। कलाकारों को 6 टीमों में बांटा गया है और 5 दिन तक क्रिकेट मैच खेले जा रहे हैं।

हरियाणा के कवियों के नाम पर टीमें

लीग की 6 टीमों के नाम हरियाणा के प्रसिद्ध कवियों और कलाकारों के नाम पर रखे गए हैं। इनमें जाट मेहर सिंह लीजेंड, धनपत लीजेंड, बाजे भगत लीजेंड, मांगेराम लीजेंड, लख्मीचंद लीजेंड और जगन्नाथ लीजेंड शामिल हैं। सभी टीमों के बीच क्रिकेट मुकाबले कराए जा रहे हैं।

ये कलाकार लीग में शामिल

इस लीग में योगी दहिया, रोमी हुडा, एचडी कुंडू, अमित ढूल, जीत घनघस और आर मान सहित कई कलाकार खेल रहे हैं। लीग की ओपनिंग में केडी देसी रॉक, प्रांजल दहिया, खासा आला चाहर समेत हरियाणा के कई कलाकार पहुंचे थे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • एनकाउंटर में पकड़े बदमाश का ACP ने गाल थपथपाया: बोले-तेरे को मरना चाहिए था; सोनीपत पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर फायरिंग के बाद दबोचा

    बोले-तेरे को मरना चाहिए था; सोनीपत पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर फायरिंग के बाद दबोचा|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:41Play videoPlay videoसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • परिजनों ने CM को दी CCTV-DVR गायब होने की शिकायत: स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में छात्र की मौत केस; क्राइम ब्रांच से जांच की मांग

    स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में छात्र की मौत केस; क्राइम ब्रांच से जांच की मांग|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskarसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • प्रोफेसर के ‘रसियन अच्छी है’ पूछने पर छात्राओं का प्रोटेस्ट: सोनीपत में यूनिवर्सिटी छात्राएं बोलीं- सेक्सुअल हैरेसमेंट से तंग; 3 शिकायतों पर भी एक्शन नहीं

    सोनीपत में यूनिवर्सिटी छात्राएं बोलीं- सेक्सुअल हैरेसमेंट से तंग; 3 शिकायतों पर भी एक्शन नहीं|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:58Play videoPlay videoसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोनीपत में भतीजे को बचाने आए चाचा की हत्या: सिर में लगी थी गंभीर चोट; 2 पक्षों में हुई थी कहासुनी

    सिर में लगी थी गंभीर चोट; 2 पक्षों में हुई थी कहासुनी|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskarसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

सारा अली खान-2 दिन से केदारनाथ में कर रहीं आरती:दोस्तों के साथ बनाई रील; लोगों के साथ पी चाय, बोलीं- बाबा का धाम मेरा घर

Hindi News Local Uttarakhand Sara Ali Khan Kedarnath Visit | Bollywood Star Spotted Offering Aarti सारा अली खान-2 दिन से केदारनाथ में कर रहीं आरती:दोस्तों के साथ बनाई रील; लोगों…

बंदी के पोस्टमार्टम पैनल में जेल का डाॅक्टर शामिल:दो दिन बाद थी ड्यूटी, रोस्टर तोड़ा, जेलकर्मियों पर पीटने का लगा था आरोप,

Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Kanpur Jail Inmate Death Controversy | Postmortem Doctor Panel Probe बंदी के पोस्टमार्टम पैनल में जेल का डाॅक्टर शामिल:दो दिन बाद थी ड्यूटी, रोस्टर…

You Missed

Flagg will miss game vs. Spurs with left shoulder sprain

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 2 views
Flagg will miss game vs. Spurs with left shoulder sprain

सारा अली खान-2 दिन से केदारनाथ में कर रहीं आरती:दोस्तों के साथ बनाई रील; लोगों के साथ पी चाय, बोलीं- बाबा का धाम मेरा घर

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 2 views
सारा अली खान-2 दिन से केदारनाथ में कर रहीं आरती:दोस्तों के साथ बनाई रील; लोगों के साथ पी चाय, बोलीं- बाबा का धाम मेरा घर

LaMelo Ball Drops Confident Quote as Anthony Edwards, Wolves Start Undefeated After Hornets Trade

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 4 views
LaMelo Ball Drops Confident Quote as Anthony Edwards, Wolves Start Undefeated After Hornets Trade

बंदी के पोस्टमार्टम पैनल में जेल का डाॅक्टर शामिल:दो दिन बाद थी ड्यूटी, रोस्टर तोड़ा, जेलकर्मियों पर पीटने का लगा था आरोप,

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 4 views
बंदी के पोस्टमार्टम पैनल में जेल का डाॅक्टर शामिल:दो दिन बाद थी ड्यूटी, रोस्टर तोड़ा, जेलकर्मियों पर पीटने का लगा था आरोप,

Rudy Gobert gets candid about Anthony Edwards-led T-Wolves’ trash-talking antics

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 3 views
Rudy Gobert gets candid about Anthony Edwards-led T-Wolves’ trash-talking antics

आखिरी फिल्म में ‘बीहड़’ के बागी बने दिखेंगे नाना पाटेकर:40 डिग्री में शूटिंग की, इरफान खान को बहुत याद करते थे

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 4 views
आखिरी फिल्म में ‘बीहड़’ के बागी बने दिखेंगे नाना पाटेकर:40 डिग्री में शूटिंग की, इरफान खान को बहुत याद करते थे