आगरा में छत से गिरे जूता कारीगर की मौत:परिजनों ने पड़ोसन पर धक्का देने का आरोप लगाया, 5 साल से चल रहा था अफेयर

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Agra
  • Agra Shoe Worker Death Controversy | Neighbor Accused Of Pushing Victim

आगरा में छत से गिरे जूता कारीगर की मौत:परिजनों ने पड़ोसन पर धक्का देने का आरोप लगाया, 5 साल से चल रहा था अफेयर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आगरा छत्ता थाना क्षेत्र के बेलनगंज में पंजा मदरसा के पास शनिवार शाम दो मंजिला छत से गिरकर घायल हुए जूता कारीगर विष्णु कुमार (30) की एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।

.

परिजनों ने पड़ोस में ही रहने वाली महिला पर पांच लाख रुपये और सोने की चेन की मांग पूरी न होने पर छत से धक्का देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद महिला और उसका देवर घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।

शनिवार शाम साढ़े सात बजे की घटना परिजनों के मुताबिक विष्णु शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे घर से एक मकान छोड़कर रहने वाली महिला के घर गया था। दोनों के बीच करीब पांच साल से संबंध होने की बात कही जा रही है।

पिता जसवंत ने बताया कि महिला पहले भी विष्णु के खिलाफ दो बार शिकायत कर चुकी थी। एक साल पहले छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज कराया गया था। आरोप है कि महिला पहले ही पांच लाख रुपये और सोने की चेन ले चुकी थी और अब और रकम मांग रही थी।

विदेश से लौटकर फैक्टरी में करता था काम विष्णु पहले सऊदी अरब और दुबई में काम कर चुका था। करीब डेढ़ साल पहले आगरा लौटकर वह जूता फैक्टरी में काम कर रहा था। जिस महिला पर आरोप है, उसका पति अभी सऊदी अरब में नौकरी कर रहा है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

रूसी पुलिस ने कानपुर के इंजीनियर का हाथ बांधकर उठाया:बोला- अब विदेश नहीं जाऊंगा, जान से मारने की धमकी दी; 48 घंटे टॉर्चर किया

Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Engineer Chandan Gupta Statement: Torture In Moscow Jail | Kanpur Return रूसी पुलिस ने कानपुर के इंजीनियर का हाथ बांधकर उठाया:बोला- अब विदेश नहीं…

लखनऊ में स्वाइन फ्लू के 11 नए मरीज मिले:एक मरीज अस्पताल में भर्ती, 10 होम आइसोलेशन में; एक्टिव केस की संख्या 73 हुई

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Swine Flu Update | New Patients Admitted & Home Isolation लखनऊ में स्वाइन फ्लू के 11 नए मरीज मिले:एक मरीज अस्पताल में भर्ती,…

You Missed

SCP Foundation Movie Coming To Theaters In 2027 With A24 Distributing

  • By dp
  • September 11, 2026
  • 0 views
SCP Foundation Movie Coming To Theaters In 2027 With A24 Distributing

आगरा में छत से गिरे जूता कारीगर की मौत:परिजनों ने पड़ोसन पर धक्का देने का आरोप लगाया, 5 साल से चल रहा था अफेयर

  • By dp
  • September 11, 2026
  • 1 views
आगरा में छत से गिरे जूता कारीगर की मौत:परिजनों ने पड़ोसन पर धक्का देने का आरोप लगाया, 5 साल से चल रहा था अफेयर

Kansas renews Border War rivalry with Missouri by calling Tigers ‘evil,’ invoking slavery imagery

  • By dp
  • September 11, 2026
  • 3 views
Kansas renews Border War rivalry with Missouri by calling Tigers ‘evil,’ invoking slavery imagery

रूसी पुलिस ने कानपुर के इंजीनियर का हाथ बांधकर उठाया:बोला- अब विदेश नहीं जाऊंगा, जान से मारने की धमकी दी; 48 घंटे टॉर्चर किया

  • By dp
  • September 11, 2026
  • 3 views
रूसी पुलिस ने कानपुर के इंजीनियर का हाथ बांधकर उठाया:बोला- अब विदेश नहीं जाऊंगा, जान से मारने की धमकी दी; 48 घंटे टॉर्चर किया

McConaughey says he may need a DNA test to settle Woody Harrelson brother rumor