अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने की धमकी:15 दिन में दूसरा ईमेल, स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे हाईकोर्ट में भी ब्लास्ट की बात लिखी

  • Hindi News
  • National
  • Amitabh Bachchan Jalsa Bomb Threat | Mumbai Security Alert Update

अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने की धमकी:15 दिन में दूसरा ईमेल, स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे हाईकोर्ट में भी ब्लास्ट की बात लिखीमुंबई7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

23 अक्टूबर को धमकी मिलने के बाद अमिताभ बच्चन बुलेटप्रूफ केबिन में देखे गए थे। - Dainik Bhaskar23 अक्टूबर को धमकी मिलने के बाद अमिताभ बच्चन बुलेटप्रूफ केबिन में देखे गए थे।

अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला है। इसके बाद मुंबई में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है।

ईमेल में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), वर्ली रेसकोर्स और बॉम्बे हाईकोर्ट को भी उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

इससे पहले 23 अक्टूबर को मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ई-मेल आया था। इसमें भी बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की बात लिखी गई थी।

23 अक्टूबर को भेजे गए ईमेल में अमिताभ बच्चन और सिंगर दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी दी गई थी।23 अक्टूबर को भेजे गए ईमेल में अमिताभ बच्चन और सिंगर दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी दी गई थी।

जांच में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली

अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने इन सभी जगहों पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया।

हालांकि, पुलिस को कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि साइबर पुलिस की टीम ईमेल या संदेश भेजने वाले व्यक्ति के IP एड्रेस का पता लगा रही है।

23 अक्टूबर को धमकी- ऑपरेशन ब्लू स्टार का बदला लेंगे

23 अक्टूबर को मुंबई मेयर को भेजे ईमेल में अमिताभ बच्चन और सिंगर दिलजीत दोसांझ जान से मारने की धमकी दी गई थी।

कहा गया था- 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच कभी भी बंगले को निशाना बनाया जा सकता है। हमला 1984 के ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ का बदला होगा। इस मेल में खालिस्तान समर्थक नारे भी लिखे थे।

‘दिलजीत ने अमिताभ के पैर छुए, इसलिए उसे भी मारेंगे’

23 अक्टूबर को किए ईमेल में 1984 के सिख-विरोधी दंगों का भी जिक्र है। इसमें कहा गया था- ‘दिलजीत ने अमिताभ बच्चन के पैर छुए थे, इसलिए उस पर हमला किया जाएगा। 27 नवंबर को दिलजीत को महालक्ष्मी रेस कोर्स में आत्मघाती हमले में मारना है।’

धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस, पुलिस की डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड की टीमें बीएमसी मुख्यालय पहुंचीं। मेयर और डिप्टी मेयर कार्यालय सहित विभिन्न चैंबर्स की भी तलाशी ली।

18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई थी

मुंबई में 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना हुई। टाइगर फुटबॉल खेलने के बाद जुहू इलाके से निकल रहे थे, तभी उनकी कार पर गोलियां चलाई गईं। इस घटना में टाइगर को गोली नहीं लगी, लेकिन उनका ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए थे। इस मामले में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करते आरोपी।मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करते आरोपी।टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे उनसे मिलने पहुंचे थे।टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे उनसे मिलने पहुंचे थे।

———————–

यह खबर भी पढ़ें…

टाइगर श्रॉफ फायरिंग-आरोपियों ने अमिताभ-सलमान, आमिर-अक्षय की रेकी की थी:सिक्योरिटी ज्यादा थी तो प्लान बदला

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहले अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार की रेकी की थी, लेकिन सिक्योरिटी ज्यादा होने के कारण प्लान बदल दिया था। पूरी खबर पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    रिश्वत के आरोपी जूनियर असिस्टेंट की जमानत मंजूर:हाईकोर्ट ने फतेहपुर के मामले में दी राहत, अभियोजन स्वीकृति नहीं मिली

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Allahabad High Court Grants Bail To Fatehpur Junior Assistant In Bribery रिश्वत के आरोपी जूनियर असिस्टेंट की जमानत मंजूर:हाईकोर्ट ने फतेहपुर के मामले में…

    मथुरा में तमंचे के साथ युवक पकड़ा:मारपीट की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, आर्म्स एक्ट में FIR

    Hindi News Local Uttar pradesh Mathura Mathura Crime News | Youth Arrested With Illegal Firearm In Nauhjhil मथुरा में तमंचे के साथ युवक पकड़ा:मारपीट की सूचना पर पहुंची थी पुलिस,…

    You Missed

    Lightning causes house fire in Raleigh, family of 4 displaced

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 2 views
    Lightning causes house fire in Raleigh, family of 4 displaced

    अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने की धमकी:15 दिन में दूसरा ईमेल, स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे हाईकोर्ट में भी ब्लास्ट की बात लिखी

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 3 views
    अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने की धमकी:15 दिन में दूसरा ईमेल, स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे हाईकोर्ट में भी ब्लास्ट की बात लिखी

    Dolly Parton’s estate moves to dismiss lawsuit against nephew

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 9 views
    Dolly Parton’s estate moves to dismiss lawsuit against nephew

    रिश्वत के आरोपी जूनियर असिस्टेंट की जमानत मंजूर:हाईकोर्ट ने फतेहपुर के मामले में दी राहत, अभियोजन स्वीकृति नहीं मिली

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 7 views
    रिश्वत के आरोपी जूनियर असिस्टेंट की जमानत मंजूर:हाईकोर्ट ने फतेहपुर के मामले में दी राहत, अभियोजन स्वीकृति नहीं मिली

    Russell Brand faces ‘significant’ prison sentence after rape and sexual assault conviction

    • 10 views
    मथुरा में तमंचे के साथ युवक पकड़ा:मारपीट की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, आर्म्स एक्ट में FIR