- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Mathura
- Mathura Crime News | Youth Arrested With Illegal Firearm In Nauhjhil
मथुरा में तमंचे के साथ युवक पकड़ा:मारपीट की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, आर्म्स एक्ट में FIRराकेश पचौरी | मथुरा16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र के गांव चांदपुर खुर्द में शुक्रवार दोपहर खेत की जुताई कर ट्रैक्टर से घर लौट रहे युवक के साथ कहासुनी के बाद विवाद हो गया। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तम
.
जानकारी के अनुसार, गांव चांदपुर खुर्द निवासी अमित कुमार पुत्र कर्मवीर सिंह शुक्रवार दोपहर अपने ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के ही कृष्णा पुत्र बच्चू सिंह से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए गांव के सामाजिक लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया। इसके बाद कृष्णा ने अपने भाई मनीष को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलने पर मनीष बाइक से मौके पर पहुंच गया। इसी दौरान विवाद की सूचना पुलिस को मिल गई। सूचना पर मांटगढ़ी चौकी प्रभारी लोकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर मौजूद मनीष पुत्र बच्चू सिंह की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ।
तमंचा मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया और अवैध हथियार को कब्जे में लेकर थाने पहुंच गई। पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। वहीं, घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने से मामला चर्चा में आ गया है।
क्षेत्राधिकारी मांट अमरनाथ यादव ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




