'खतरों के खिलाड़ी ने मुझे बदल दिया':अविनाश मिश्रा बोले- स्टंट से ज्यादा मानसिक ताकत की परीक्षा हुई, रोहित शेट्टी से बहुत कुछ सीखा

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Avinash Mishra Interview | Khatron Ke Khiladi Stunt Rohit Shetty Lesson

भास्कर इंटरव्यू‘खतरों के खिलाड़ी ने मुझे बदल दिया’:अविनाश मिश्रा बोले- स्टंट से ज्यादा मानसिक ताकत की परीक्षा हुई, रोहित शेट्टी से बहुत कुछ सीखा9 घंटे पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

खतरों के खिलाड़ी 15 कलर्स TV पर  1 अगस्त 2026 से शुरू हुआ है। - Dainik Bhaskarखतरों के खिलाड़ी 15 कलर्स TV पर 1 अगस्त 2026 से शुरू हुआ है।

टीवी और रियलिटी शोज में अपनी अलग पहचान बना चुके अविनाश मिश्रा अब ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आने वाले हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने शो के मुश्किल स्टंट्स, अपने डर, रोहित शेट्टी से मिली सीख और शो के दौरान हुए भावनात्मक बदलावों पर खुलकर बात की।

सवाल: ‘खतरों के खिलाड़ी’ को लेकर लोगों का जबरदस्त एक्साइटमेंट है। हर कोई आपको मजबूत खिलाड़ी और फाइनलिस्ट बता रहा है। कैसा लग रहा है?

जवाब: बहुत अच्छा लग रहा है। सबसे पहले आपका शुक्रिया। ‘खतरों के खिलाड़ी’ वाकई शानदार शो है। मेरे लिए यह भारत का सबसे बेहतरीन रियलिटी शो है। मैं जब भी किसी शो में जाता हूं, चाहता हूं कि लोग मुझे एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में देखें। खुशी है कि लोगों के बीच मेरी वही छवि बन रही है। हर शो में मैं अपना असर छोड़ना चाहता हूं और इस बार भी लोगों को वह महसूस हो रहा है।

अविनाश मिश्रा बोले- स्टंट से पहले डर लगता था, लेकिन हर बार खुद पर भरोसा रखा।अविनाश मिश्रा बोले- स्टंट से पहले डर लगता था, लेकिन हर बार खुद पर भरोसा रखा।

सवाल: बिग बॉस हो या ‘खतरों के खिलाड़ी’, हर बार आप मजबूत खिलाड़ी बनकर सामने आते हैं। इसका राज क्या है?

जवाब: यह पूरी तरह माइंडसेट पर निर्भर करता है। ‘खतरों के खिलाड़ी’ सिर्फ आपकी शारीरिक ताकत नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती, इच्छाशक्ति और जुनून की भी परीक्षा लेता है। अगर आपकी मानसिक ताकत मजबूत है, तो आप बड़े से बड़ा डर भी जीत सकते हैं। यही इस शो की सबसे बड़ी चुनौती है।

सवाल: शो में जाने से पहले किसी खास चीज से डर लगता था?

जवाब: असल डर तब महसूस होता है, जब आप स्टंट करने के लिए उस जगह पर खड़े होते हैं। चाहे ऊंचाई हो या गहरा पानी, उस वक्त लगता है कि यह कैसे होगा। लेकिन जब आप स्टंट पूरा कर लेते हैं, तब एहसास होता है कि आपने अपने डर पर जीत हासिल कर ली।

सवाल: कीड़े-मकोड़ों और दूसरे जीवों वाले स्टंट्स कितने मुश्किल थे?

जवाब:शुरुआत के दो-तीन सेकंड काफी मुश्किल होते हैं। मन में कई तरह के डर आते हैं कि कहीं काट न लें या कुछ हो न जाए। लेकिन कुछ मिनट बाद सब सामान्य लगने लगता है। यह भी पूरी तरह माइंडसेट का खेल है।

सवाल: रोहित शेट्टी के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?

जवाब:बहुत शानदार। वह बेहद प्रेरित करने वाले इंसान हैं। मैंने उनसे काफी कुछ सीखा। उनका अनुशासन और मेहनत देखकर मैं प्रभावित हुआ। लगातार 45 दिन बिना किसी छुट्टी के शूटिंग हुई। हर दिन सुबह जल्दी सेट पर पहुंचना और देर शाम तक काम करना आसान नहीं था। रोहित सर भी पूरे समय हमारे साथ मौजूद रहते थे। उनका जुनून ही इस शो को इतना खास बनाता है।

अविनाश मिश्रा ने कहा- रोहित शेट्टी का जुनून और अनुशासन सबसे ज्यादा प्रेरित कर गया।अविनाश मिश्रा ने कहा- रोहित शेट्टी का जुनून और अनुशासन सबसे ज्यादा प्रेरित कर गया।

सवाल: शो में आपकी तुलना विराट कोहली से भी की गई। इस पर क्या कहेंगे?

जवाब:यह बात विशाल ने वहां कही थी। विराट कोहली हम सभी के पसंदीदा खिलाड़ी हैं और मैं भी उनका बहुत बड़ा फैन हूं। अगर किसी ने मेरी तुलना उनसे की है, तो यह मेरे लिए खुशी की बात है।

सवाल: क्या आपको लगता है कि आपने शो में अपना सौ फीसदी दिया?

जवाब: बिल्कुल। मैंने अपनी तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ी। इस शो में कुछ ऐसे पल आए, जब मैंने कैमरे पर अपने बारे में ऐसी बातें शेयर कीं, जो शायद पहले कभी नहीं की थीं। स्टंट पूरा करने के बाद कई भावनाएं बाहर आती हैं। मैं आमतौर पर अपनी फीलिंग्स जाहिर नहीं करता, लेकिन इस शो ने मुझे ऐसा करने पर मजबूर किया। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझे पहले से बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।

सवाल: क्या शो में कुछ अच्छे दोस्त भी बने?

जवाब:हां, मेरी करण और ऋत्विक जैसे दोस्तों के साथ अच्छी बॉन्डिंग बनी। ओरी भी इस शो का सबसे बड़ा सरप्राइज पैकेज है। लोग उन्हें देखकर काफी हैरान होंगे। वह इस सीजन के हिडन जेम हैं।

अविनाश मिश्रा बोले- 'खतरों के खिलाड़ी' में पहली बार कैमरे पर अपनी भावनाएं जाहिर कीं।अविनाश मिश्रा बोले- ‘खतरों के खिलाड़ी’ में पहली बार कैमरे पर अपनी भावनाएं जाहिर कीं।

सवाल: आपके ओटीटी प्रोजेक्ट को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इस पर क्या कहना चाहेंगे?

जवाब:दर्शकों ने हमेशा मुझे बहुत प्यार दिया है। मेरे ओटीटी प्रोजेक्ट को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। मैं सभी का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।

सवाल: परिवार का क्या रिएक्शन था?

जवाब: मेरे माता-पिता बहुत उत्साहित थे। उन्हें शो का इंतजार है। खासकर वे यह देखना चाहते हैं कि मैंने किस तरह खतरनाक स्टंट किए और उन मुश्किल हालात का सामना कैसे किया।

सवाल: आखिर में अपने फैंस के लिए क्या कहना चाहेंगे?

जवाब:बस इतना कहना चाहूंगा कि आपने हमेशा मुझे प्यार दिया है। उम्मीद है, इस बार भी ‘खतरों के खिलाड़ी’ में मेरा सफर आपको पसंद आएगा। आगे भी मैं आपको इसी तरह एंटरटेन करता रहूंगा।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • असम में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा: लंगर में विस्थापित लोगों को खाना खिलाया, कार्तिक आर्यन ने मदद के लिए ₹1 करोड़ दिए थे

    लंगर में विस्थापित लोगों को खाना खिलाया, कार्तिक आर्यन ने मदद के लिए ₹1 करोड़ दिए थे|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:54Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ‘द अलायंस’ में सलमान खान की एंट्री: भाई को देखकर इमोशनल हुए सोहेल खान, गले लगाकर सलमान ने पूछा, ‘क्या भाई?’

    भाई को देखकर इमोशनल हुए सोहेल खान, गले लगाकर सलमान ने पूछा, 'क्या भाई?'|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:34Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर इंटरव्यू‘तुम जैसे सिंगर से ऐसी उम्मीद नहीं थी’: ‘चांद सिफारिश’ के आलाप में ऑटो-ट्यून वाली बात पर ललित पंडित ने शान को डांटा था

    ‘चांद सिफारिश’ के आलाप में ऑटो-ट्यून वाली बात पर ललित पंडित ने शान को डांटा था|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar2:32Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Rail Division AOM Abhishek Singh Found Dead | Suicide Controversy डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों…

मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी ने की थी गोली मारकर दोस्त की हत्या

Hindi News Local Uttar pradesh Mathura Mathura Property Dealer Murder Case | Accused Injured In Police Encounter मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था…

You Missed

3 things Cowboys HC Brian Schottenheimer can carry into week 8

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 1 views
3 things Cowboys HC Brian Schottenheimer can carry into week 8

डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 1 views
डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

INACTIVES: Lions vs. Vikings

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 4 views
INACTIVES: Lions vs. Vikings

मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी ने की थी गोली मारकर दोस्त की हत्या

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 4 views
मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी ने की थी गोली मारकर दोस्त की हत्या

Raiders news: Raiders are expanding the role of Tre Tucker

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 6 views
Raiders news: Raiders are expanding the role of Tre Tucker

यामी गौतम एक्टिंग छोड़कर खेती करने वाली थीं:‘उरी’ नहीं चलती तो हिमाचल लौट जातीं; ‘आर्टिकल 370’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 6 views
यामी गौतम एक्टिंग छोड़कर खेती करने वाली थीं:‘उरी’ नहीं चलती तो हिमाचल लौट जातीं; ‘आर्टिकल 370’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला