असम में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा:लंगर में विस्थापित लोगों को खाना खिलाया, कार्तिक आर्यन ने मदद के लिए ₹1 करोड़ दिए थे

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Randeep Hooda Assam Flood Visit | Langar Food Distribution & Prayer

असम में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा:लंगर में विस्थापित लोगों को खाना खिलाया, कार्तिक आर्यन ने मदद के लिए ₹1 करोड़ दिए थे7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने शनिवार को असम के शिवसागर में ग्लोबल सिख्स द्वारा आयोजित बाढ़ राहत वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन और अन्य जरूरी सामान वितरित किया।

रणदीप हुड्डा ने शिवसागर में गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और बाढ़ प्रभावित असम के लोगों की भलाई के लिए प्रार्थना की। उन्होंने राहत कार्य में भी भाग लिया।

लंगर सेवा में बाढ़ पीड़ितों को भोजन परोसते रणदीप हुड्डा।लंगर सेवा में बाढ़ पीड़ितों को भोजन परोसते रणदीप हुड्डा।

लंगर सेवा के दौरान रणदीप हुड्डा ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि शिवसागर रेलवे स्टेशन पर आसपास के इलाकों से प्रभावित परिवार पहुंचे हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले सात दिनों से हर दिन भोजन तैयार कर लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह कई वर्षों से ग्लोबल सिख्स के साथ जुड़े हैं।

रणदीप हुड्डा ने लोगों से अपील की कि वे सीधे राहत कार्यों में भाग लेकर, प्रार्थना करके या राहत संगठनों को आर्थिक सहायता देकर जरूरतमंदों की मदद करें।

गुरुद्वारे में लोगों की सलामती की दुआ करते रणदीप हुड्डा।गुरुद्वारे में लोगों की सलामती की दुआ करते रणदीप हुड्डा।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में अब तक बाढ़ के कारण 82 लोगों की मौत हो चुकी है।

कई बॉलीवुड सेलेब्स मदद के लिए आगे आए

रणदीप हुड्डा के अलावा असम में आई विनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों की सहायता के लिए कार्तिक आर्यन और सलमान खान जैसे बॉलीवुड सेलेब्स भी मदद के लिए आगे आए हैं।

सलमान खान ने अपनी चैरिटेबल संस्था ‘बीइंग ह्यूमन’ के जरिए बाढ़ प्रभावित इलाकों में कई लेवल का राहत अभियान शुरू किया था।

मिड डे के मुताबिक, बीइंग ह्यूमन ने असम में जमीनी स्तर पर काम करने के लिए अपने लोकल फैन क्लब के साथ पार्टनरशिप की थी। कैंपेन के पहले फेज में बाढ़ प्रभावित इलाकों में तैयार खाने के पैकेट और दूसरी जरूरी चीजें बांटी जा रही हैं।

कार्तिक आर्यन ने असम के मुख्यमंत्री राहत कोष (CM Relief Fund) में 1 करोड़ रुपए की राशि दी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर इस समय की गई इस बड़ी मदद के लिए उनका आभार व्यक्त किया था।

असम के मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्वीट।असम के मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्वीट।

असम में आई भीषण बाढ़ पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने दुख जताया था। आलिया ने कहा था कि हर साल यह त्रासदी आती है, फिर भी लोग तैयार नहीं होते। उन्होंने जल्द राहत संगठनों की जानकारी शेयर करने का वादा किया था।

आलिया भट्ट की पोस्ट।आलिया भट्ट की पोस्ट।

वहीं, एक्टर आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने असम मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद दी थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • भास्कर इंटरव्यू‘खतरों के खिलाड़ी ने मुझे बदल दिया’: अविनाश मिश्रा बोले- स्टंट से ज्यादा मानसिक ताकत की परीक्षा हुई, रोहित शेट्टी से बहुत कुछ सीखा

    अविनाश मिश्रा बोले- स्टंट से ज्यादा मानसिक ताकत की परीक्षा हुई, रोहित शेट्टी से बहुत कुछ सीखा|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar3:09Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ‘द अलायंस’ में सलमान खान की एंट्री: भाई को देखकर इमोशनल हुए सोहेल खान, गले लगाकर सलमान ने पूछा, ‘क्या भाई?’

    भाई को देखकर इमोशनल हुए सोहेल खान, गले लगाकर सलमान ने पूछा, 'क्या भाई?'|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:34Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

वीर पहाड़ीया-तारा सुतारिया के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का रिएक्शन:कहा- लड़की को कॉन्सर्ट में मत ले जाना; एपी ढिल्लों के चलते हुआ था विवाद

Hindi News Entertainment Bollywood Janhvi Kapoor Controversy | Veer Pahariya Tara Sutaria Concert Advice वीर पहाड़ीया-तारा सुतारिया के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का रिएक्शन:कहा- लड़की को कॉन्सर्ट में मत ले…

डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Rail Division AOM Abhishek Singh Found Dead | Suicide Controversy डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों…

You Missed

Fanatics Markets promo code: Get up to $150 in FanCash for Dolphins-Patriots, Commanders-Eagles, NFL picks

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 0 views
Fanatics Markets promo code: Get up to 0 in FanCash for Dolphins-Patriots, Commanders-Eagles, NFL picks

वीर पहाड़ीया-तारा सुतारिया के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का रिएक्शन:कहा- लड़की को कॉन्सर्ट में मत ले जाना; एपी ढिल्लों के चलते हुआ था विवाद

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 0 views
वीर पहाड़ीया-तारा सुतारिया के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का रिएक्शन:कहा- लड़की को कॉन्सर्ट में मत ले जाना; एपी ढिल्लों के चलते हुआ था विवाद

3 things Cowboys HC Brian Schottenheimer can carry into week 8

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 3 views
3 things Cowboys HC Brian Schottenheimer can carry into week 8

डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 3 views
डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

INACTIVES: Lions vs. Vikings

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 5 views
INACTIVES: Lions vs. Vikings

मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी ने की थी गोली मारकर दोस्त की हत्या

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 5 views
मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी ने की थी गोली मारकर दोस्त की हत्या