लखनऊ के VVIP वार्ड में सड़क पर बह रहा सीवर:विधानसभा के बगल रहने वाले लोगों को साफ पानी नहीं, पार्कों में फैली गंदगी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow VVIP Area Sewer Overflow | Udayganj Water Crisis

लखनऊ के VVIP वार्ड में सड़क पर बह रहा सीवर:विधानसभा के बगल रहने वाले लोगों को साफ पानी नहीं, पार्कों में फैली गंदगीलखनऊ3 मिनट पहलेलेखक: वैभव तिवारी

  • कॉपी लिंक

सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर हैं। घरों में गंदा पानी आता है। कई जगहों पर सीवर ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। नाली सफाई के बाद निकाली गई सिल्ट गली में ही पड़ी है। सड़कों के किनारे खोदकर बीच में मलबा फेंका है, जिससे रास्ते जाम हैं। पार्कों में गदंगी

.

यह स्थिति लखनऊ के VVIP इलाके की है। यह वार्ड नंबर-17 है। नाम है- विक्रमादित्य-महात्मा गांधी वॉर्ड। इसमें जियामऊ, हुसैनगंज, 5-कालिदास मार्ग, विधानभवन, उदयगंज मोहल्ले आते हैं। यहां विधानभवन के साथ ही दोनों डिप्टी सीएम के आवास, मंत्रियों के बंगले, पूर्व सीएम अखिलेश यादव के आवास हैं। कई बड़े अधिकारी भी यहीं रहते हैं।

दैनिक भास्कर एप ‘वार्ड परिक्रमा’ मुहिम चला रहा है। इसके तहत नगर निकाय के वार्डों की वास्तविक स्थिति जानने की कोशिश की जाएगी। हमारी टीम लखनऊ के वार्ड-17 पहुंची। यहां से मुहिम की शुरुआत की। वार्ड-17 में आमजन ही नहीं, बल्कि पार्षद भी साफ-सफाई, पानी की किल्लत और लखनऊ नगर निगम की अनदेखी से क्षुब्ध दिखे। पढ़िए वार्ड की विस्तृत रिपोर्ट…

सबसे पहले 3 तस्वीरों में देखिए वॉर्ड की ग्राउंड रियलिटी…

पंचशील पार्क में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यहां गोबर का ढेर है। पौधों की देखभाल नहीं हो रही।पंचशील पार्क में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यहां गोबर का ढेर है। पौधों की देखभाल नहीं हो रही।ये तस्वीर खलीफा ईदू मार्ग की है। यह विधानसभा से करीब एक किमी दूर है। यहां सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है और नालियां उफान पर हैं।ये तस्वीर खलीफा ईदू मार्ग की है। यह विधानसभा से करीब एक किमी दूर है। यहां सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है और नालियां उफान पर हैं।तस्वीर मुरली नगर मोहल्ले की है। यहां पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। घरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा, जिसके कारण बच्चों तक को पानी भरकर लाना पड़ रहा है।तस्वीर मुरली नगर मोहल्ले की है। यहां पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। घरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा, जिसके कारण बच्चों तक को पानी भरकर लाना पड़ रहा है।वार्ड-17 के पार्षद अमित चौधरी हैं।वार्ड-17 के पार्षद अमित चौधरी हैं।

वार्ड की बड़ी समस्याएं

  • सीवर ओवरफ्लो : विक्रमादित्य महात्मा गांधी वार्ड के अधिकतर क्षेत्रों में सीवर की गंभीर समस्या बनी हुई है। जियामऊ, उदयगंज और खलीफा ईदू मार्ग पर आए दिन सीवर उफना रहा है। जियामऊ में कई घरों में अभी तक मेन सीवर कनेक्शन नहीं है, जिससे दुर्गंध और गंदगी बड़ी समस्या बन गई है।
  • तीन साल से पानी संकट : गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या भी पिछले 3 सालों से बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है, केवल आश्वासन ही मिला है। कई क्षेत्रों में लोग अभी भी बाल्टी से पानी लाने को मजबूर हैं।
  • पार्कों की बदहाली : पंचशील पार्क और रामलीला मैदान सहित क्षेत्र के कई पार्कों और मैदानों की स्थिति बेहद खराब है। जगह-जगह गंदगी और गोबर के ढेर लगे हुए हैं। रामलीला मैदान में मवेशियों को भी पाला जा रहा है, जिससे स्वच्छता की स्थिति और बिगड़ गई है। लोगों का कहना है की कार्यदाई संस्था एलएसए से शिकायत करते हैं बावजूद इसके सफाई नहीं हो रही है।
  • खुदी हुई सड़कें : इसके अलावा वार्ड में सड़कों की बेतरतीब खुदाई भी एक बड़ी समस्या है। बिजली विभाग द्वारा केबल डालने के लिए सड़कों को खोदा गया है, जिससे कई जगह रास्ते खराब हो गए हैं और घरों के पानी के कनेक्शन भी प्रभावित हुए हैं।
  • सफाई व्यवस्था : वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमराई हुई है। नालियां गंदगी से भरी हुई हैं और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। डस्टबिन और कॉम्पैक्टर की कमी के कारण लोग मजबूरी में सड़क पर कूड़ा फेंक रहे हैं। शिकायत है कि कई बार कई दिनों तक कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां भी नहीं आतीं, जिससे स्थिति और खराब हो रही है।लोग बोले- मेयर ने 6 महीने का आश्वासन दिया, 2 साल बीत गएसीवर लाइन बने, तभी समाधान होगा

कैंसर इंस्टीट्यूट की डॉयरेक्टर निर्मला पंत जियामऊ में रहती हैं। वह कहती हैं- घर के बाहर का सीवर अक्सर उफन जाता है और शिकायत करते-करते थक चुकी हूं। जब तक सीवर लाइन नहीं बनेगी, तब तक समस्या का समाधान नहीं होगा। मेयर से भी मिल चुकी हूं, जिन्होंने छह महीने से एक साल में काम पूरा होने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब दो साल बीत चुके हैं। पिछले 20 साल से यहां समस्या जस की तस बनी हुई है। कई मेयर बदलने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

भाजपा कार्यकर्ता बोले- सपा के जमाने में हुआ काम

जियामऊ में हमें मिले आरआर त्रिपाठी। वह नागरिक कल्याण समिति के उपाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा- यहां रोड-नाली सपा के जमाने में बनी थी, लेकिन भाजपा के जमाने में कुछ नहीं बन पाया। थोड़ा-बहुत ही काम हो पाता है। पानी की टंकी मुलायम सिंह के दौर में बनी। हम लोग भाजपा के लिए दौड़ते-भागते हैं। मेयर अपनी खास हैं, लेकिन वार्ड में काम नहीं हो रहा है।

पंचशील पार्क में गंदगी, पशु बांधे मिले

हम पहुंचे शुभमनगर के पंचशील पार्क-2 के पास। यहां रहने वाले बच्चों का कहना है- उनका पार्क ठीक से विकसित किया जाना चाहिए। मानवी ने झूला लगाए जाने की मांग की।

पार्क में जगह-जगह गंदगी फैली हुई दिखी। कुछ स्थानों पर पशुपालन भी किया जा रहा है, जिससे स्थिति और खराब हो गई है। हैबिटेट रोड कॉलोनी के पंचशील पार्क में भी सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है।

हैबिटेट रोड कॉलोनी के पंचशील पार्क में गोबर के ढेर लगे हुए हैं। जगह-जगह कूड़ा और गंदगी के ढेर नजर आ रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

रामलीला मैदान में जान पाले जा रहे हैं। पूरे मैदान में गंदगी का अंबार है।रामलीला मैदान में जान पाले जा रहे हैं। पूरे मैदान में गंदगी का अंबार है।

अब पढ़िए क्या बोले बच्चे-

स्थानीय लोगों को ये हैं दिक्कतें-

लोग बोले- रोज मुख्य सड़क पार कर पानी ढोते हैं

मुरलीनगर की जाह्नवी ने बताया कि पानी नहीं मिलता है। यही समस्या है। पानी मुख्य सड़क पार कर उदयगंज से लाना पड़ता है। रोजाना 15-20 बाल्टी पानी ढोना पड़ता है। इसके कारण परेशानी बढ़ जाती है।

हमारे क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या पानी की है। घरों में पर्याप्त नहीं आता। इसलिए हमें मुख्य सड़क पार कर उदयगंज से पानी लाना पड़ता है। रोजाना 15 से 20 बाल्टी पानी ढोना पड़ता है। विमल यादव ने बताया कि क्षेत्र में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है, जो काले रंग की मिट्टी जैसा रहता है।

कबीर मार्ग क्ले स्क्वायर में सड़क खोदी गई है। इसको यहां के पार्षद दिखा रहे हैं।कबीर मार्ग क्ले स्क्वायर में सड़क खोदी गई है। इसको यहां के पार्षद दिखा रहे हैं।

रोड खोदकर पानी का कनेक्शन तोड़ दिया

कबीर मार्ग क्ले स्क्वायर के रोहित नारायण अग्रवाल ने बताया कि दो दिन पहले लोग सड़क खोदने का काम कर गए। आधा-अधूरा केबल भी ऊपर ही डाला है। पानी का कनेक्शन तोड़ दिया गया।

10 साल से सड़क पूरी सही नहीं हो पाई

अमित गुप्ता ने बताया कि मुरलीनगर गेट नंबर चार पर रहता हूं। 10 साल से सड़क पूरी सही नहीं हो पाई है। सीवर बहता है। गड्‌ढा भी हुआ पड़ा है। इसे सही किया जाना चाहिए।

बिजली विभाग ने सड़क खोद दी है। केबल डालने का काम हो रहा है। पीली ईंट इसमें इस्तेमाल हो रही है।बिजली विभाग ने सड़क खोद दी है। केबल डालने का काम हो रहा है। पीली ईंट इसमें इस्तेमाल हो रही है।

अवैध रूप से चलती है सब्जी मंडी

आनंद अग्रवाल ने छुट्‌टा जानवरों का मुद्दा उठाया। राधेश्याम चौरसिया ने कहा कि सीवर लाइन का काम बनने में कम समय लेना चाहिए। लोगों को घूमकर जाना पड़ता है। कमलेश सिंह ने कहा कि वार्ड में साफ-सफाई की समस्या है। सड़क खोदे जाने से लोगों को घूमकर आना पड़ता है। गोपाल गुप्ता ने बताया कि शहर में सब्जी मंडी अवैध तरीके से लगती है। इससे जाम लगता है। जमीन पर दुकान लगा देते हैं। प्रशासन को लोगों की समस्या को दूर करना चाहिए।

अब पढ़िए व्यापारियों ने जो कहा-

अस्थायी बैरिकेडिंग से लोग परेशान

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने बताया- उदयगंज में हुसैनगंज थाना क्षेत्र में सड़क को खोद दिया गया है। अस्थायी बैरिकेडिंग के वजह से महाराणा प्रताप चौराहा घूमकर आना पड़ता है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए एक किलोमीटर चक्कर लगाना पड़ता है। क्षेत्र में वाटर लेवल भी कम हो गया है। अतिक्रमण की समस्या भी बनी हुई है।

व्यापारी बोले- चिराग तले अंधेरा

व्यापारी नेता दीपक गुप्ता कहते हैं- सीवर की समस्या लंबे समय है, लेकिन सड़क पर गिट्‌टी और डामर छोड़ दिया गया है। अतिक्रमण सबसे अधिक पूरे क्षेत्र में है। सड़क पर कूड़ा पड़ा रहता है। क्षेत्र में पौधे अधिक लगने चाहिए।

पार्षद बोले- हरसंभव काम कर रहा हूं

पार्कों की हालात खराब, देखरेख के लिए कर्मचारी ही नहीं

पार्षद अमित चौधरी ने कहा- शिकायत मिलने पर उसका समाधान किया जाता है। समस्या यह भी है कि आखिर कब तक लड़ते रहें। हमारे क्षेत्र में बिजली विभाग की ओर से खुदाई का काम चल रहा है, जिससे जगह-जगह नालियां तोड़ दी गई हैं और पानी की पाइपलाइन भी टूट गई है। पार्कों के लिए कर्मचारी नहीं हैं, बाकी रखरखाव के लिए बजट मिला है।

पूर्व पार्षद बोले- स्वच्छता बड़ी चुनौती

  • नगर निगम की हेल्पलाइन नंबर : पाइप लाइन में लीकेज, गंदे पानी की सप्लाई होने पर नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी दी जा सकती है। इसके लिए कंट्रोल रूम नंबर- 8177054100, 8177054003, 8177054010 पर कॉल करना होगा।
  • अपने वॉर्ड की कवरेज और समस्याओं की जानकारी देने के लिए वॉट्सएप नंबर 9452909661 पर मैसेज कीजिए।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

संभल में पुलिस से मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार:पैर में गोली लगी, रोकते ही पुलिस पर फायरिंग कर दी; तीन साथी फरार

Hindi News Local Uttar pradesh Sambhal Sambhal Police Encounter | Wanted Criminal Arrested After Gunfight संभल में पुलिस से मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार:पैर में गोली लगी, रोकते ही पुलिस…

लखनऊ कोर्ट के लॉकअप में बच्चे का जन्म:पेशी के लिए लाई गई थी चोरी की आरोपी, बयान से पहले उठी प्रसव पीड़ा

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Court Lockup Delivery | Accused Woman Gives Birth During Hearing लखनऊ कोर्ट के लॉकअप में बच्चे का जन्म:पेशी के लिए लाई गई थी…

You Missed

Iranians rally by the hundreds of thousands in biggest show of defiance since war began

  • By dp
  • September 18, 2026
  • 0 views
Iranians rally by the hundreds of thousands in biggest show of defiance since war began

संभल में पुलिस से मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार:पैर में गोली लगी, रोकते ही पुलिस पर फायरिंग कर दी; तीन साथी फरार

  • By dp
  • September 18, 2026
  • 0 views
संभल में पुलिस से मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार:पैर में गोली लगी, रोकते ही पुलिस पर फायरिंग कर दी; तीन साथी फरार

‘The Traitors’ Season 5 Cast Revealed: Kristin Chenoweth, Dominic Monaghan, Whitney Leavitt, and More

  • By dp
  • September 18, 2026
  • 2 views
‘The Traitors’ Season 5 Cast Revealed: Kristin Chenoweth, Dominic Monaghan, Whitney Leavitt, and More

लखनऊ कोर्ट के लॉकअप में बच्चे का जन्म:पेशी के लिए लाई गई थी चोरी की आरोपी, बयान से पहले उठी प्रसव पीड़ा

  • By dp
  • September 18, 2026
  • 2 views
लखनऊ कोर्ट के लॉकअप में बच्चे का जन्म:पेशी के लिए लाई गई थी चोरी की आरोपी, बयान से पहले उठी प्रसव पीड़ा

Prince Harry, Meghan Markle feeding the ‘publicity machine’ despite privacy demands: expert

  • By dp
  • September 18, 2026
  • 4 views
Prince Harry, Meghan Markle feeding the ‘publicity machine’ despite privacy demands: expert

बुजुर्ग हत्याकांड पर मंत्री नरेंद्र कश्यप परिजनों से मिले:निजी कोष से 50 हजार की मदद, बोले- दो दिन में बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी करें

  • By dp
  • September 18, 2026
  • 4 views
बुजुर्ग हत्याकांड पर मंत्री नरेंद्र कश्यप परिजनों से मिले:निजी कोष से 50 हजार की मदद, बोले- दो दिन में बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी करें