सलमान भगवान नहीं, वो मुझे नहीं रोक सकता:रिलीज रोकने की मांग पर भड़के डायरेक्टर, समानता पर बोले- ब्रेसलेट सिर्फ वो नहीं पहनते, ये सिर्फ संयोग

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Salman khan kala hiran director bharat s shrinath reacts on legal notice says he cant stop me

सलमान भगवान नहीं, वो मुझे नहीं रोक सकता:रिलीज रोकने की मांग पर भड़के डायरेक्टर, समानता पर बोले- ब्रेसलेट सिर्फ वो नहीं पहनते, ये सिर्फ संयोग36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म काला हिरण अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार विवादों में है। फिल्म का किरदार सलमान खान से और कहानी उनके काला हिरण शिकार मामले से मिलती हुई दिखाई गई है, यहां तक कि पोस्टर में एक्टर को सलमान खान का ब्रेसलेट भी पहने दिखाया गया है। पोस्टर जारी होते ही सलमान ने फिल्ममेकर्स के खिलाफ याचिका दायर कर रिलीज रोकने की मांग की है। इसी बीच प्रोड्यूसर अमित जानी ने दावा किया है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। अब फिल्म के डायरेक्टर ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि फिल्म सलमान पर नहीं हैं। वो भगवान नहीं हैं और न ही गॉडफादर हैं, जो उन्हें रोक सकते हैं।

ब्रेसलेट की समानता पर फिल्म के डायरेक्टर भरत एस श्रीनेत ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में कहा ‘यह ब्रेसलेट कोई पेटेंट की गई चीज नहीं है। अगर सलमान को लगता है कि सिर्फ वही इसे पहन सकते हैं, तो उन्हें इसका पेटेंट करवा लेना चाहिए। फिर यह ब्रेसलेट दुनिया में कहीं और उपलब्ध नहीं होना चाहिए। मैं इस बात से बिल्कुल सहमत नहीं हूं कि यह फिल्म या इसका किरदार सलमान खान पर आधारित है। हमारा किरदार सलमान खान नहीं है। यह सिर्फ एक फिल्म है।’

फिल्म काला हिरण का टीजर, जिसमें सलमान खान की तरह ब्रेसलेट दिखाया गया।फिल्म काला हिरण का टीजर, जिसमें सलमान खान की तरह ब्रेसलेट दिखाया गया।

श्रीनेत ने आगे कहा कि फिल्म के अभिनेता और सलमान खान के बीच जो समानता दिख रही है, वह महज एक संयोग है और इसे जानबूझकर नहीं बनाया गया है। उन्होंने कहा, ‘नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म ठाकरे में बालासाहेब ठाकरे का किरदार निभाया था। उन्हें उनके जैसा दिखाने के लिए प्रोस्थेटिक्स और मेकअप का इस्तेमाल किया गया था। लेकिन हमारी फिल्म में ऐसा कुछ नहीं किया गया है। हमारा अभिनेता स्वाभाविक रूप से सलमान जैसा दिखता है।’

फिल्म में कासिम इकबाल खान ने लीड रोल निभाया है।फिल्म में कासिम इकबाल खान ने लीड रोल निभाया है।

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं उसकी शक्ल नहीं बदल सकता। मैं उसे किसी और जैसा दिखाने के लिए प्रोस्थेटिक्स भी नहीं लगा सकता था। अब क्या कर सकते हैं? अगर किसी को इससे परेशानी हो रही है, तो मैं इस बारे में क्या कहूं?’

फिल्म पर कानूनी कार्रवाई की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रीनेत ने निराशा जताई। उन्होंने कहा, ‘सलमान खान भगवान नहीं हैं। वह मेरे गॉडफादर भी नहीं हैं। वह न मुझे रोक सकते हैं और न ही मेरा करियर बना या बिगाड़ सकते हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘आखिरकार फिल्म का असर और उसकी अहमियत दर्शक ही तय करेंगे। इस फिल्म को बनाने में बहुत सारे लोगों की मेहनत लगी है। और अब अचानक हमें एक कानूनी नोटिस भेज दिया गया है। फिल्म की रिलीज रोकने की कोशिश की जा रही है। इससे बुरा तो लगता ही है।’

कोर्ट ने अंतरिम रोक लगाने से इनकार किया, अगली सुनवाई 1 जुलाई को होगी

दिल्ली हाईकोर्ट की वेकेशन बेंच ने सलमान खान की याचिका पर तुरंत अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया है। लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस मधु जैन की बेंच ने सलमान की लीगल टीम को निर्देश दिया है कि वे फिल्ममेकर्स को केस से जुड़े सभी दस्तावेज सौंपें, ताकि वे अपना जवाब तैयार कर सकें। अब इस मामले की अगली सुनवाई 1 जुलाई को होगी।

सलमान खान ने अपनी याचिका में फिल्म ‘काला हिरन: द बैटल फॉर लेगेसी’ की रिलीज रोकने की मांग की है। उनका आरोप है कि यह फिल्म उनकी अनुमति के बिना उनके 1998 के काले हिरण शिकार मामले और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े विवादों पर बनाई जा रही है।

प्रोड्यूसर को मिल रही हैं धमकियां, केस दर्ज

फिल्म के प्रोड्यूसर अमित ज्याणी को पाकिस्तान नंबरों से जान से मारने की धमकी मिली है। उनका आरोप है कि मुझे सलमान खान के इशारे पर धमकी दी गई है। इसे लेकर गुरुवार को जोधपुर के रातानाड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि अमित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मूवी से हटने की बात कही है।

‘मुझे दो साल से धमकी मिल रही है’- अमित ज्याणी

इस पूरे मामले को लेकर अमित ज्याणी ने वीडियो भी जारी किया है। उन्होंने बताया- ‘पिछले दो साल से मुझे गला काटने, जान से मारने, घर उड़ाने और पेट्रोल बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। मैंने बताया कि मैं किसी गैंग का हिस्सा नहीं हूं। सभी आतंकवादियों पर फिल्म बना रहे हैं। मैं ‘बहारों फूल बरसाओ’ गाने नहीं लिख सकता हूं। कुछ-कुछ होता है, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे.. ऐसी फिल्म नहीं बना सकता। मेरा सब्जेक्ट ये ही है।’

‘मैं आतंकवादी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेंबर नहीं हूं। मैं भारत देश का नागरिक हूं। शहजाद भट्टी घोषित आतंकवादी है।’

उन्होंने कहा- ‘सलमान खान दो मोर्चे पर क्यों खेल रहे हैं? मुझे समंदर में फेंकने और काट देने की धमकी दे चुके हैं। उनकी फैन फॉलोइंग और टूल किट से धमकी दे रहे हैं। सलमान खान के कहने पर शहजाद भट्टी मुझे धमकी दे रहा है।’

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    फतेहपुर में नकली किन्नरों पर भड़कीं प्रदेश अध्यक्ष:इकबाल बाई ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

    Hindi News Local Uttar pradesh Fatehpur Fatehpur Fake Kinar Controversy | Iqbal Bai Video Statement & Action फतेहपुर में नकली किन्नरों पर भड़कीं प्रदेश अध्यक्ष:इकबाल बाई ने पुलिस से की…

    भूमि पेडनेकर पर पूर्व एक्टिंग टीचर का आरोप:श्रुति देसाई बोलीं- फिल्म स्कूल में टीचरों के साथ करती थीं असम्मानजनक व्यवहार

    Hindi News Entertainment Bollywood Shruti Desai Accuses Bhumi Pednekar Of Misbehavior | Acting Teacher भूमि पेडनेकर पर पूर्व एक्टिंग टीचर का आरोप:श्रुति देसाई बोलीं- फिल्म स्कूल में टीचरों के साथ…

    You Missed

    Southwest flight had nose gear issue while landing at Midway airport, airline says

    • By dp
    • August 4, 2026
    • 2 views
    Southwest flight had nose gear issue while landing at Midway airport, airline says

    फतेहपुर में नकली किन्नरों पर भड़कीं प्रदेश अध्यक्ष:इकबाल बाई ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

    • By dp
    • August 4, 2026
    • 0 views
    फतेहपुर में नकली किन्नरों पर भड़कीं प्रदेश अध्यक्ष:इकबाल बाई ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

    Bald eagle Jackie’s condition has worsened, veterinary team says

    • By dp
    • August 4, 2026
    • 2 views
    Bald eagle Jackie’s condition has worsened, veterinary team says

    भूमि पेडनेकर पर पूर्व एक्टिंग टीचर का आरोप:श्रुति देसाई बोलीं- फिल्म स्कूल में टीचरों के साथ करती थीं असम्मानजनक व्यवहार

    • By dp
    • August 4, 2026
    • 2 views
    भूमि पेडनेकर पर पूर्व एक्टिंग टीचर का आरोप:श्रुति देसाई बोलीं- फिल्म स्कूल में टीचरों के साथ करती थीं असम्मानजनक व्यवहार

    Google Pixel 11: Every rumor, leak, and confirmed fact

    • By dp
    • August 4, 2026
    • 3 views
    Google Pixel 11: Every rumor, leak, and confirmed fact

    'उर्फी जावेद ने लिए थे ₹1 लाख':CJP प्रोटेस्ट को लेकर इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी का दावा, हमले को लेकर अभिजीत दीपके के खिलाफ शिकायत की

    • By dp
    • August 4, 2026
    • 3 views
    'उर्फी जावेद ने लिए थे ₹1 लाख':CJP प्रोटेस्ट को लेकर इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी का दावा, हमले को लेकर अभिजीत दीपके के खिलाफ शिकायत की