धमाल गैंग की वापसी:खजाने की रेस के साथ फिर लौटी ‘धमाल’, इस बार ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ जैसा है एडवेंचर

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • ‘Dhamaal’ Returns With A Treasure Race, A Pirates Of The Caribbean like Adventure.

धमाल गैंग की वापसी:खजाने की रेस के साथ फिर लौटी ‘धमाल’, इस बार ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ जैसा है एडवेंचरमुंबई3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

‘धमाल’ गैंग फिर अपने पुराने अंदाज में लौटती दिख रही है, लेकिन इस बार लक्ष्य एक और बड़ा खजाना है। - Dainik Bhaskar‘धमाल’ गैंग फिर अपने पुराने अंदाज में लौटती दिख रही है, लेकिन इस बार लक्ष्य एक और बड़ा खजाना है।

बॉलीवुड में कॉमेडी फ्रेंचाइज की एक और फिल्म की वापसी हो गई है। ‘धमाल 4’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। मुंबई के बाहरी इलाके स्थित पार्क इमैजिका में ट्रेलर एक बड़े इवेंट के साथ लॉन्च हुआ, जहां सबसे बड़ा आकर्षण 60 फीट लंबे पोस्टर का अनावरण रहा।

ट्रेलर में पुरानी ‘धमाल’ गैंग फिर उसी अंदाज में लौटती दिख रही है, लेकिन इस बार लक्ष्य एक और बड़ा खजाना है। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी और ईशा गुप्ता अपने किरदारों के साथ वापसी कर रहे हैं। वहीं नई कास्ट में रवि किशन, संजीदा शेख, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, विजय पाटकर और संजय मिश्रा शामिल हैं। निर्देशक एक बार फिर इंद्र कुमार हैं। फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होगी।

इस बार कैसा है फिल्म का ट्रीटमेंट

‘धमाल 4’ की कहानी ऐसे सफर की झलक देती है, जहां दौड़ सिर्फ खजाने तक पहुंचने की नहीं, बल्कि रास्ते में पैदा होने वाली अफरातफरी, धोखे, गलतफहमियों और कॉमिक अराजकता से बचने की भी है। ट्रेलर का टोन फ्रेंचाइज के पुराने डीएनए को बनाए रखता है और बड़े पैमाने की कॉमेडी का संकेत देता है।

पूरी गैंग अपनी जिंदगी के सबसे बड़े खजाने की तलाश में निकल पड़ती है लेकिन सोने का एक पहाड़ अपने साथ मुसीबतों का पहाड़ भी लेकर आता है।

हर फिल्म की रिलीज के वक्त प्रेशर सभी को होता ही है: अजय देवगन

‘धमाल 4’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सिर्फ फिल्म की कॉमेडी और स्केल पर ही बात नहीं हुई, बल्कि अजय ने बॉक्स ऑफिस के प्रेशर और सीक्वल फिल्मों की सफलता पर भी खुलकर अपनी राय रखी। अजय ने माना कि रिलीज से पहले प्रेशर और उम्मीद दोनों साथ चलते हैं। उन्होंने कहा, ‘जब भी कोई फिल्म रिलीज होने वाली होती है, प्रेशर होना बिल्कुल सामान्य है। इससे हर एक्टर गुजरता है।

हमेशा यही उम्मीद रहती है कि दर्शकों को यह पसंद आए। इसी उम्मीद की वजह से दिल में थोड़ी घबराहट रहती है।’ वहीं सीक्वल फिल्मों की लगातार सफलता पर अजय ने कहा कि ‘इसकी सबसे बड़ी वजह दर्शकों का किरदारों से जुड़ाव होता है। जब किसी फिल्म के किरदार लोगों की याद में बस जाते हैं।’

समुद्री डकैतों की एंट्री से भी आया नया ट्विस्ट, M के पास है खजाना

‘धमाल 4’ इस बार सिर्फ रोड-ट्रिप और कॉमिक गड़बड़ियों तक सीमित नहीं दिखती। कहानी में एडवेंचर और खजाने की खोज को बड़े पैमाने पर पेश किया गया है, जिसमें माहौल कुछ हद तक ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ जैसी ट्रेजर-हंट एनर्जी देता नजर आता है। इस बार पुरानी धमाल गैंग के सामने सिर्फ एक-दूसरे से आगे निकलने की चुनौती नहीं है, बल्कि समुद्री डकैतों की एंट्री भी कहानी में नया ट्विस्ट जोड़ती है।

खजाने तक पहुंचने की इस रेस में कई अलग-अलग ग्रुप एक साथ उतरते दिखते हैं। पहले पार्ट में जहां पूरा खेल ‘W’ के नीचे छिपे खजाने पर था, इस बार संकेत ‘M’ के नीचे मौजूद खजाने की तरफ है। खजाने की तलाश में सिर्फ गैंग नहीं, बल्कि समुद्री डकैत भी भागते नजर आते हैं। आदि-मानव यानि जावेद और अरशद की जोड़ी कॉमिक का लेवल और बढ़ाती है।

‘धमाल’ फ्रेंचाइज: हर पार्ट में क्या-क्या देखने को मिलता रहा

धमाल- पहली फिल्म में दिखी रोड-ट्रिप, छिपे खजाने की खोज और आम लोगों की लालच भरी कॉमिक रेस। पूरा खेल ‘W’ मार्क वाले खजाने पर टिका था।

डबल धमाल- दूसरे पार्ट में खजाने की जगह अमीर बनने और बदला लेने का खेल आया। किरदार ज्यादा चालाक और सेटअप ज्यादा शहरी हुआ था।

टोटल धमाल- तीसरे पार्ट में स्केल बड़ा हुआ, फैमिली ऑडियंस पर फोकस बढ़ा, जंगल और एडवेंचर जोड़ा गया। नई स्टार एंट्री ने फ्रेंचाइज का आकार बढ़ाया।

धमाल 4- इस बार ट्रेलर के संकेतों के मुताबिक रेस और एडवेंचर का स्केल बड़ा हुआ है। वहीं फिर से ‘कौन जीतेगा’ वाला सस्पेंस दिखेगा।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ‘जेलर 2’ में कटाना से लड़ीं अपेक्षा पोरवाल:बोलीं- रजनी सर के साथ काम करना सपने जैसा, मिथुन दा- ऋतिक ने एक्शन में मदद की

    Hindi News Entertainment Bollywood Apeksha Porwal Interview | Jailer 2 Action With Rajinikanth & Hrithik भास्कर इंटरव्यू‘जेलर 2’ में कटाना से लड़ीं अपेक्षा पोरवाल:बोलीं- रजनी सर के साथ काम करना…

    गोरखपुर में ‘अर्नब’ तूफान का रेड अलर्ट:नगर निगम ने रद्द की कर्मचारियों की छुट्टियां, 24 घंटे होगी निगरानी

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Municipal Corporation Cancels Staff Leaves Amid Cyclone Arnab गोरखपुर में ‘अर्नब’ तूफान का रेड अलर्ट:नगर निगम ने रद्द की कर्मचारियों की छुट्टियां, 24…

    You Missed

    Anfernee Simons is off to a slow start with the Sixers, but he’s confident shots will fall soon

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 0 views
    Anfernee Simons is off to a slow start with the Sixers, but he’s confident shots will fall soon

    ‘जेलर 2’ में कटाना से लड़ीं अपेक्षा पोरवाल:बोलीं- रजनी सर के साथ काम करना सपने जैसा, मिथुन दा- ऋतिक ने एक्शन में मदद की

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 0 views
    ‘जेलर 2’ में कटाना से लड़ीं अपेक्षा पोरवाल:बोलीं- रजनी सर के साथ काम करना सपने जैसा, मिथुन दा- ऋतिक ने एक्शन में मदद की

    Midterm live updates: Obama and Trump’s Cheesecake Factory feud continues at dueling campaign events | CNN Politics

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 2 views
    Midterm live updates: Obama and Trump’s Cheesecake Factory feud continues at dueling campaign events | CNN Politics

    गोरखपुर में ‘अर्नब’ तूफान का रेड अलर्ट:नगर निगम ने रद्द की कर्मचारियों की छुट्टियां, 24 घंटे होगी निगरानी

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 4 views
    गोरखपुर में ‘अर्नब’ तूफान का रेड अलर्ट:नगर निगम ने रद्द की कर्मचारियों की छुट्टियां, 24 घंटे होगी निगरानी

    Rihanna says “those who didn’t vote at all” share responsibility for Donald Trump’s second-term win, not just his supporters

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 4 views
    Rihanna says “those who didn’t vote at all” share responsibility for Donald Trump’s second-term win, not just his supporters

    कलर्स ऑफ यूपी’ में दिखे सांस्कृतिक विरासत के रंग:महादेव-सती की गाथा, श्रीराम की मर्यादा, मां विंध्यवासिनी की महिमा और राधा-कृष्ण के प्रेम पर आधारित रही नृत्य प्रस्तुति

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 5 views
    कलर्स ऑफ यूपी’ में दिखे सांस्कृतिक विरासत के रंग:महादेव-सती की गाथा, श्रीराम की मर्यादा, मां विंध्यवासिनी की महिमा और राधा-कृष्ण के प्रेम पर आधारित रही नृत्य प्रस्तुति