प्रणीत मोरे के बाद मधुर विरली के जोक पर विवाद:कहा- रेप के बाद लड़की गले लगने का बोलती होगी, लड़का चाकू मारकर मर्डर कर देता है

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Comedians Controversial Rape Statement; Urfi Javed Angry

प्रणीत मोरे के बाद मधुर विरली के जोक पर विवाद:कहा- रेप के बाद लड़की गले लगने का बोलती होगी, लड़का चाकू मारकर मर्डर कर देता है4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मधुर विरली का वायरल वीडियो उनके 2024 के शो 'लव एंड लेटेक्स' का है। - Dainik Bhaskarमधुर विरली का वायरल वीडियो उनके 2024 के शो ‘लव एंड लेटेक्स’ का है।

कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो से जुड़े विवाद के बीच स्टैंड-अप कॉमेडियन मधुर विरली का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। उनके विवादित जोक के चलते उर्फी जावेद समेत कई लोगों ने उनकी आलोचना की।

मधुर विरली वायरल वीडियो में कहते हैं, “न्यूज अगर देखी है तो आपको पता है कि 10 रेप केस होते हैं, तो उनमें से 9 ऐसे होते हैं, जिनमें रेप होता है। एक केस ऐसा होता है, जहां रेप के बाद मर्डर होता है। आपने सुने हैं न ऐसे केस।”

कॉमेडियन ने आगे कहा, “मुझे लगता है वो एक केस तब होता होगा, जब रेप के तुरंत बाद लड़का उठता होगा और बंदी बोलती होगी, ‘अरे, गले नहीं मिलोगे, कडल (गले लगाना) नहीं करोगे क्या इसके बाद?’ तब लड़का चाकू मारता होगा, चाकू के साथ कडल कर ले।”

उर्फी जावेद ने जताई आपत्ति

इस मामले पर रिएक्ट करते हुए उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “क्या अब हम रेप जैसी घटनाओं पर भी मजाक करने लगे हैं? पुरुष कॉमेडियंस से मेरी गुजारिश है कि अपनी टीम में कुछ महिलाओं को भी शामिल करें, ताकि आपको थोड़ी समझ और सेंसिटिविटी आ सके।”

उर्फी जावेद की पोस्ट।उर्फी जावेद की पोस्ट।

विवाद के बाद अकाउंट डिएक्टिवेट किया

वायरल वीडिया पर बढ़ती आलोचना के बीच मधुर ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट या डिएक्टिवेट कर दिया। बता दें कि मधुर दिल्ली के रहने वाले स्टैंड-अप कॉमेडियन, राइटर और यूट्यूबर हैं। उन्होंने IIT दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उनके यूट्यूब पर 7 लाख 54 हजार सब्सक्राइबर हैं।

प्रणीत मोरे भी विवादों में घिरे

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कॉमेडियन प्रणीत मोरे अपने शो के 2 वीडियो को लेकर विवादों में हैं। आलोचना बढ़ने पर प्रणीत ने वीडियो बयान जारी कर माफी मांगी। उन्होंने माना कि शो के दौरान हुई टिप्पणियां गलत थीं।

प्रणीत मोरे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो अपलोड कर माफी मांगी।प्रणीत मोरे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो अपलोड कर माफी मांगी।

प्रणीत के शो में ₹370 की बिरयानी को लेकर की गई टिप्पणी के बाद विवादों में आए हिमांशु जांगड़ा का शनिवार को पहला बयान सामने आया। उन्होंने अपने कमेंट के लिए माफी मांगी।

वहीं, प्रणीत के शो के दूसरे वीडियो में सेजल पवार नाम की एक MBBS स्टूडेंट ने कहा था कि वे और उनके साथी कॉलेज में पुरुषों की डोनेट की गई बॉडी के प्राइवेट पार्ट्स को देखकर उनका मजाक उड़ाते थे। विवाद बढ़ने के साथ सेजल ने भी माफी मांगी थी।

साथ ही शो में की गई टिप्पणी के बाद सेजल पवार को 15 दिनों की अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया गया। उन्हें फिलहाल KEM मेडिकल कॉलेज और हॉस्टल परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • काजोल बोलीं- आमिर का फिल्मों को लेकर गजब का सेंस: मजाक में कहा- महिलाओं की भी समझ अच्छी, सुनते ही एक्टर मुस्कुरा दिए

    मजाक में कहा- महिलाओं की भी समझ अच्छी, सुनते ही एक्टर मुस्कुरा दिए|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:40Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सलमान खान पार्टी में नए लुक में दिखे: गले मिलकर आमिर ने एब्स छुए, दोनों ने साथ में तस्वीर भी क्लिक करवाई

    गले मिलकर आमिर ने एब्स छुए, दोनों ने साथ में तस्वीर भी क्लिक करवाई|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:54Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

आगरा विश्वविद्यालय का 92वां दीक्षांत 3 अगस्त को:लगभग 80 हजार छात्रों को मिलेगी डिग्री, 64 मेधावियों को 88 पदक

Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra University 92nd Convocation | 80000 Students To Receive Degrees आगरा विश्वविद्यालय का 92वां दीक्षांत 3 अगस्त को:लगभग 80 हजार छात्रों को मिलेगी डिग्री,…

'मैं थोड़ा-बहुत यंग ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं':सौरव दास बोले- दोस्त ने की तुलना, कंगना रनोट के साथ कॉफी पर जाने को तैयार हैं

Hindi News Entertainment Bollywood Sourav Das Hrithik Roshan; Kangana Ranaut Remarks Row | CJP Protest ‘मैं थोड़ा-बहुत यंग ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं’:सौरव दास बोले- दोस्त ने की तुलना, कंगना…

You Missed

MarketBeat: Stock Market News and Research Tools

  • By dp
  • July 30, 2026
  • 1 views
MarketBeat: Stock Market News and Research Tools

आगरा विश्वविद्यालय का 92वां दीक्षांत 3 अगस्त को:लगभग 80 हजार छात्रों को मिलेगी डिग्री, 64 मेधावियों को 88 पदक

  • By dp
  • July 30, 2026
  • 2 views
आगरा विश्वविद्यालय का 92वां दीक्षांत 3 अगस्त को:लगभग 80 हजार छात्रों को मिलेगी डिग्री, 64 मेधावियों को 88 पदक

Apple to report Q3 earnings following price hikes on Macs, iPads

  • By dp
  • July 30, 2026
  • 3 views
Apple to report Q3 earnings following price hikes on Macs, iPads

'मैं थोड़ा-बहुत यंग ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं':सौरव दास बोले- दोस्त ने की तुलना, कंगना रनोट के साथ कॉफी पर जाने को तैयार हैं

  • By dp
  • July 30, 2026
  • 3 views
'मैं थोड़ा-बहुत यंग ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं':सौरव दास बोले- दोस्त ने की तुलना, कंगना रनोट के साथ कॉफी पर जाने को तैयार हैं

Small earthquake reported in Gwinnett County this morning

  • By dp
  • July 30, 2026
  • 5 views
Small earthquake reported in Gwinnett County this morning

अधिवक्ताओं का आंदोलन 8 अगस्त तक स्थगित:नए SDM के आश्वासन पर निर्णय, मांगें पूरी न होने पर 10 अगस्त से फिर शुरू होगा आंदोलन

  • By dp
  • July 30, 2026
  • 3 views
अधिवक्ताओं का आंदोलन 8 अगस्त तक स्थगित:नए SDM के आश्वासन पर निर्णय, मांगें पूरी न होने पर 10 अगस्त से फिर शुरू होगा आंदोलन