फतेहपुर में नकली किन्नरों पर भड़कीं प्रदेश अध्यक्ष:इकबाल बाई ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Fatehpur
  • Fatehpur Fake Kinar Controversy | Iqbal Bai Video Statement & Action

फतेहपुर में नकली किन्नरों पर भड़कीं प्रदेश अध्यक्ष:इकबाल बाई ने पुलिस से की कार्रवाई की मांगराम चंद्र सैनी | फतेहपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फतेहपुर में उत्तर प्रदेश किन्नर समाज की प्रदेश अध्यक्ष एवं गद्दीपति इकबाल बाई ने शहर में नकली किन्नरों और डांसरों की गतिविधियों पर ऐतराज जताया है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने पुलिस प्रशासन और आम जनता से ऐसे संदिग्ध लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की।

इकबाल बाई ने आरोप लगाया कि कुछ डांसर, फर्जी लोग और जेंडर चेंज करा चुके व्यक्ति साड़ी पहनकर और मेकअप कर खुद को किन्नर बताकर शहर में घूम रहे हैं। उनके अनुसार, ऐसे लोग यजमानों और आम लोगों से उगाही करते हैं तथा अभद्रता, मारपीट और स्नेचिंग जैसी घटनाओं में भी शामिल रहते हैं।

उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों से असली किन्नर समाज की छवि धूमिल हो रही है। इकबाल बाई ने बताया कि वह नौ वर्ष की उम्र में फतेहपुर आई थीं और पिछले 45 वर्षों से शहर में रहकर समाज और यजमानों के सहयोग से किन्नर समाज की सेवा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की कथित हरकतों के कारण उनकी वर्षों की मेहनत और समाज की प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस और आम जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि रात में या शहर के किसी भी हिस्से में कोई संदिग्ध व्यक्ति किन्नर बनकर घूमता दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।

इकबाल बाई ने कहा कि किन्नर समाज का इतिहास किसी के साथ मारपीट या लूटपाट करने का नहीं रहा है और शहर के लोग इस बात से परिचित हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से ऐसे उपद्रवी तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि शहर में शांति बनी रहे और किन्नर समाज की गरिमा सुरक्षित रह सके।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गोरखपुर में शराब से भरी ट्रक के साथ तस्कर अरेस्ट:फिनायल के ई-वे बिल पर पंजाब से पटना भेजी जा रही थी खेप

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Liquor Smuggling Arrest | Fake E way Bill Case Bihar Punjab गोरखपुर में शराब से भरी ट्रक के साथ तस्कर अरेस्ट:फिनायल के ई-वे…

    बरेली में आज भाजपा का शक्ति प्रदर्शन:पदयात्रा में नड्डा-केशव होंगे शामिल, 25 हजार कार्यकर्ता जुटाने का दावा

    बरेली में मंगलवार को भाजपा विपक्ष के खिलाफ ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकालेगी। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। भाजपा ने…

    You Missed

    No. 12 WBB Begins Season In Paris Monday Vs. No. 21 Oklahoma – University of North Carolina Athletics

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 4 views
    No. 12 WBB Begins Season In Paris Monday Vs. No. 21 Oklahoma – University of North Carolina Athletics

    गोरखपुर में शराब से भरी ट्रक के साथ तस्कर अरेस्ट:फिनायल के ई-वे बिल पर पंजाब से पटना भेजी जा रही थी खेप

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 6 views
    गोरखपुर में शराब से भरी ट्रक के साथ तस्कर अरेस्ट:फिनायल के ई-वे बिल पर पंजाब से पटना भेजी जा रही थी खेप

    Russell Westbrook’s Thunder Jersey Retirement Announced in Hype Video for NBA Legend

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 8 views
    Russell Westbrook’s Thunder Jersey Retirement Announced in Hype Video for NBA Legend

    बरेली में आज भाजपा का शक्ति प्रदर्शन:पदयात्रा में नड्डा-केशव होंगे शामिल, 25 हजार कार्यकर्ता जुटाने का दावा

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 5 views
    बरेली में आज भाजपा का शक्ति प्रदर्शन:पदयात्रा में नड्डा-केशव होंगे शामिल, 25 हजार कार्यकर्ता जुटाने का दावा

    Are you registered to vote for the 2026 midterms in New York and New Jersey? Here’s how to check.

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 8 views
    Are you registered to vote for the 2026 midterms in New York and New Jersey? Here’s how to check.

    शाहरुख बर्थडे पर फैंस से मिले, सिर झुकाकर शुक्रिया कहा:मन्नत के बाहर जश्न का माहौल, बुर्ज खलीफा-सी लिंक में भी खास विश

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 8 views
    शाहरुख बर्थडे पर फैंस से मिले, सिर झुकाकर शुक्रिया कहा:मन्नत के बाहर जश्न का माहौल, बुर्ज खलीफा-सी लिंक में भी खास विश