सीतापुर में गोविंदा के डांस पर झूमे हजारों दर्शक:‘यूपी वाला ठुमका’ और ‘सोना कितना सोना है’ पर थिरके युवा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sitapur
  • Govinda Dance Performance In Sitapur | UP Wala Thumka & Hit Songs

सीतापुर में गोविंदा के डांस पर झूमे हजारों दर्शक:‘यूपी वाला ठुमका’ और ‘सोना कितना सोना है’ पर थिरके युवाअभिषेक सिंह | सीतापुर26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीतापुर के बिसवां में गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे फिल्म अभिनेता एवं पूर्व सांसद गोविंदा ने अपने डांस से जन समाधान पदयात्रा के समापन समारोह को यादगार बना दिया।

.

महमूदाबाद रोड स्थित पुराना जनता भट्ठा परिसर में उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। करीब एक घंटे तक चले कार्यक्रम में गोविंदा ने अपनी फिल्मों के सुपरहिट गीतों पर डांस कर दर्शकों का मनोरंजन किया। उनके मंच पर पहुंचते ही लोगों में उत्साह देखने को मिला।

सीतापुर में गोविंदा के डांस पर दर्शक झूमे।सीतापुर में गोविंदा के डांस पर दर्शक झूमे।गोविंदा ने फिल्मों के सुपरहिट गीतों पर डांस कर दर्शकों का मनोरंजन कराया।गोविंदा ने फिल्मों के सुपरहिट गीतों पर डांस कर दर्शकों का मनोरंजन कराया।अभिनेता एवं पूर्व सांसद गोविंदा ने जन समाधान पदयात्रा के समापन समारोह शामिल होने पहुंचे।अभिनेता एवं पूर्व सांसद गोविंदा ने जन समाधान पदयात्रा के समापन समारोह शामिल होने पहुंचे।

‘यूपी वाला ठुमका’ पर झूम उठे युवा

गोविंदा ने जैसे ही ‘यूपी वाला ठुमका लगा के’ गाने पर अपने खास अंदाज में डांस शुरू किया, पंडाल में मौजूद युवा झूमने लगे। इसके बाद उन्होंने ‘सोना कितना सोना है’, ‘सरकाई लो खटिया जाड़ा लगे’ और ‘जाड़े में बलमा प्यारा लगे’ जैसे लोकप्रिय गीतों पर भी प्रस्तुति दी।

दर्शकों ने तालियां बजाकर और शोर मचाकर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मोबाइल से गोविंदा की प्रस्तुति का वीडियो बनाते नजर आए।

गोविंदा ने ‘यूपी वाला ठुमका लगा के’ गाने पर डांस किया।गोविंदा ने ‘यूपी वाला ठुमका लगा के’ गाने पर डांस किया।

पांच दिवसीय पदयात्रा का हुआ समापन

शरद चौधरी फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं समाजसेवी अरिंजय चौधरी की ओर से आयोजित पांच दिवसीय जन समाधान पदयात्रा का गुरुवार को समापन हुआ। यह पदयात्रा 31 अक्टूबर को कंदुनी स्थित जय जावेद स्टेडियम से शुरू हुई थी।

इस दौरान अरिंजय चौधरी ने बिसवां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। पदयात्रा में विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।

जन समाधान पदयात्रा के समापन समारोह के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस टीम तैनात रहीं।जन समाधान पदयात्रा के समापन समारोह के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस टीम तैनात रहीं।

पुलिस बल रहा तैनात

समापन समारोह में समाजसेवी शरद चौधरी, गुंजन चौधरी और फिल्म निर्माता-निर्देशक निशांत कौशिक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्षेत्राधिकारी हर्षित चौहान और प्रभारी निरीक्षक राम राघव सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

डिंपल यादव ने लाखन कश्यप के परिवार को मदद दी:मैनपुरी में नहर में डूबने से हुई थी मौत, सांसद ने ₹1 लाख का चेक दिया

Hindi News Local Uttar pradesh Mainpuri Mainpuri: Dimple Yadav Provides Financial Aid To Lakhan Kashyap Family डिंपल यादव ने लाखन कश्यप के परिवार को मदद दी:मैनपुरी में नहर में डूबने…

'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Set Photos: Ranbir Kapoor Fun Moments With Daughter Raha & Alia ‘रामायण’ के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच…

You Missed

NASA Shares Plans to Accelerate Artemis, Return to Moon – NASA

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 0 views
NASA Shares Plans to Accelerate Artemis, Return to Moon – NASA

सीतापुर में गोविंदा के डांस पर झूमे हजारों दर्शक:‘यूपी वाला ठुमका’ और ‘सोना कितना सोना है’ पर थिरके युवा

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 2 views
सीतापुर में गोविंदा के डांस पर झूमे हजारों दर्शक:‘यूपी वाला ठुमका’ और ‘सोना कितना सोना है’ पर थिरके युवा

SPCX Sinks 17.8% in a Month as Growth Meets Rising Spending Risks

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 4 views
SPCX Sinks 17.8% in a Month as Growth Meets Rising Spending Risks

डिंपल यादव ने लाखन कश्यप के परिवार को मदद दी:मैनपुरी में नहर में डूबने से हुई थी मौत, सांसद ने ₹1 लाख का चेक दिया

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 4 views
डिंपल यादव ने लाखन कश्यप के परिवार को मदद दी:मैनपुरी में नहर में डूबने से हुई थी मौत, सांसद ने ₹1 लाख का चेक दिया

जीवी मावलंकर चैंपियनशिप: 14 साल की मान्यता चौधरी का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 293 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 30 views
जीवी मावलंकर चैंपियनशिप: 14 साल की मान्यता चौधरी का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 293 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Here’s what the Democratic election rout could mean for the U.S. economy

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 4 views
Here’s what the Democratic election rout could mean for the U.S. economy