- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Hathras
- Hathras News | Man Electrocuted After Argument Over Scooty
हाथरस में शराब के नशे में युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ा:करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसा, स्कूटी की मांग पर मां से झगड़ाहाथरस3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शराब के नशे में ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक, झुलसा।
हाथरस के हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के जोगिया गांव में एक युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। करंट लगने से वह झुलसकर नीचे गिर पड़ा। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर थी।
.
यह घटना बुधवार रात्रि 1:00 बजे की है। हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगिया का 27 वर्षीय भीमसेन चांदी के आभूषण बनाने का काम करता है। वह अभी अविवाहित है।
परिवार के मुताबिक कल वह शराब के नशे में था। वह कई दिन से धनतेरस पर स्कूटी दिलाने की मांग कर रहा था। इसी बात पर बुधवार को उसका मां से झगड़ा हुआ था।
परिवार के मुताबिक, युवक रात करीब 1 बजे घर के पास लगे ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। इस दौरान वह बिजली की लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप झुलस गया।
पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की
कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में उसका उपचार जारी था।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




