कानपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार करेंगे वकील:प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में 7 प्रस्तावों पर लगी मुहर, मांगे पूरी न होने तक एक दिन हड़ताल करेंगे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Kanpur Lawyers Strike & National Lok Adalat Boycott | Legal Protest

कानपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार करेंगे वकील:प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में 7 प्रस्तावों पर लगी मुहर, मांगे पूरी न होने तक एक दिन हड़ताल करेंगेकानपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर कचहरी में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में मंचासीन पदाधिकारीगण - Dainik Bhaskarकानपुर कचहरी में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में मंचासीन पदाधिकारीगण

राष्ट्रीय लोक अदालत का कानपुर के अधिवक्ता बहिष्कार करेंगे। साथ ही प्रदेश भर के बार संघों से भी बहिष्कार करने की अपील की गई है। बार व लॉयर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित अधिवक्ताओं के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में दूसरे और आखिरी दिन प्रदेश के क

.प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते पदाधिकारीप्रदेश स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते पदाधिकारी

साथ ही तय किया गया कि मांगे पूरी न होने तक प्रदेश के सभी अधिवक्ता सप्ताह में एक दिन हड़ताल पर रहेंगे। सम्मेलन के दौरान दूसरे दिन भी न्यायिक कार्य से विरत रहे, जिससे अदालतों में सन्नाटा पसरा है। दूर-दराज से आए वादकारियों को मुकदमों में तारीख लेकर वापस लौटना पड़ रहा है। कुछ अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री दफ्तर में पहुंचकर नारेबाजी करते हुए काम बंद करा दिया है। जिससे रजिस्ट्री कराने आए लोग वापस लौट रहे हैं।

शुक्रवार को दूसरे दिन के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन के तीसरे चरण की शुरुआत की गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी, महामंत्री बिनय मिश्रा, लायर्स एसोसिएशन के अधक्ष दिनेश वर्मा व महामंत्री राजीव यादव ने बाहर के जिलों से आए अधिवक्ताओं का स्वागत करते हुए उन्हें मंच पर स्थान दिया। विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने अपने–अपने विचार रखे।

कचहरी में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में शामिल अधिवक्ताकचहरी में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में शामिल अधिवक्ता

प्रदेश से आए लगभग 58 जिलों से बार संघों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं उनके प्रतिनिधियों ने न्यायपालिका द्वारा किए जाने वाले गैर जरुरी विधि के प्रतिकूल आदेशो को न मानने पर बल दिया गया। इसी के साथ सर्व सम्मति से यह भी तय किया गया कि 12 सितंबर को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का भी पूरी तरह से बहिष्कार किया जायेगा। सभी प्रस्तावों को ध्वनि मत से पारित किया गया। कहा गया कि जब तक अधिवक्ताओ की मांगों को पूरा नही किया जाएगा, तब तक प्रदेश के सभी अधिवक्ता सप्ताह के प्रत्येक बुधवर को न्यायिक कार्य से विरत रहेगें।

दूसरे दिन इन जनपदों से पहुंचे अधिवक्ता

कौशांबी, हरदोई, रायबरेली, गाजियाबाद, हापुड़, इटावा, गोरखपुर, गाजीपुर, संत कबीर नगर, हरदोई, आजमगढ़, रामपुर, बिल्हौर, लालगंज, प्रतापगढ़, कानपुर देहात, महोबा, प्रयागराज, डेरापुर, से सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ता सम्मेलन में पहुंचे ।

यह प्रस्ताव पास हुए

1- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन हेतु बार कौंसिल ऑफ इण्डिया, बार कौंसिल उ०प्र० एवं जनपद न्यायालय स्तर पर हड़ताल न किये जाने की अण्डरटेकिंग देने का दबाव बनाये जाने के सम्बन्ध में विचार।

2. एडवोकेट एक्ट 1961 में बार कौंसिल ऑफ इण्डिया द्वारा प्रस्तावित प्रस्तावित संशोधन बिल पर विचार।3. उच्च न्यायालय के द्वारा रिट सं० 12231 सन् 2025 में अधिवक्ता विरोधी निर्णय दिये जाने के सम्बन्ध में विचार।

4. अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को उ०प्र० सरकार द्वारा शीघ्र लागू किये जाने के सम्बन्ध में विचार।

5. गोरखपुर बार एसोसिशन के दिवंगत अधिवक्ताओ को मुआवजा मिले।

6. न्यायपालिका के न्यायाधीशों की जवाबदेही के लिये एक न्यायिक आयोग का गठन किया जाये।

7. पश्चिमी जनपदो के लिये मेरठ जनपद में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की जाए

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर ग्लैमरस अंदाज में दिखीं उर्वशी रौतेला:रवि शास्त्री को देख फैन्स में उत्साह; अजय देवगन से हनी सिंह तक के डुप्लिकेट भी पहुंचे

Hindi News Local Rajasthan Jaipur Jaipur Airport News | Bollywood Stars & Lookalikes Visit | Urvashi Rautela जयपुर एयरपोर्ट पर ग्लैमरस अंदाज में दिखीं उर्वशी रौतेला:रवि शास्त्री को देख फैन्स…

रणवीर सिंह बने BMW इंडिया के नए ब्रांड एंबेसडर:नई दिल्ली में नई 7 सीरीज रेंज लॉन्च हुई, डिलीवरी अक्टूबर 2026 से शुरू होगी

Hindi News Entertainment Bollywood New Delhi BMW 7 Series Launch | Ranveer Singh New Brand Ambassador रणवीर सिंह बने BMW इंडिया के नए ब्रांड एंबेसडर:नई दिल्ली में नई 7 सीरीज…

You Missed

Maria Bartiromo breaks silence after abrupt Fox News departure

  • By dp
  • September 11, 2026
  • 0 views
Maria Bartiromo breaks silence after abrupt Fox News departure

कानपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार करेंगे वकील:प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में 7 प्रस्तावों पर लगी मुहर, मांगे पूरी न होने तक एक दिन हड़ताल करेंगे

  • By dp
  • September 11, 2026
  • 1 views
कानपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार करेंगे वकील:प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में 7 प्रस्तावों पर लगी मुहर, मांगे पूरी न होने तक एक दिन हड़ताल करेंगे

FIBA Women’s Basketball World Cup 2026: Team USA’s Paige Bueckers on surmounting historic Italian challenge: “We find ways to win”

  • By dp
  • September 11, 2026
  • 3 views
FIBA Women’s Basketball World Cup 2026: Team USA’s Paige Bueckers on surmounting historic Italian challenge: “We find ways to win”

जयपुर एयरपोर्ट पर ग्लैमरस अंदाज में दिखीं उर्वशी रौतेला:रवि शास्त्री को देख फैन्स में उत्साह; अजय देवगन से हनी सिंह तक के डुप्लिकेट भी पहुंचे

  • By dp
  • September 11, 2026
  • 3 views
जयपुर एयरपोर्ट पर ग्लैमरस अंदाज में दिखीं उर्वशी रौतेला:रवि शास्त्री को देख फैन्स में उत्साह; अजय देवगन से हनी सिंह तक के डुप्लिकेट भी पहुंचे

TODAY Is Heading to Ireland!