एनटीपीसी औरैया में मनाया गया 52वां स्थापना दिवस:औरैया में उपलब्धियों को किया याद, 26 साल से नहीं कोई हादसा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Auraiya
  • NTPC Auraiya 52nd Foundation Day Celebration | Shubhashish Guha

एनटीपीसी औरैया में मनाया गया 52वां स्थापना दिवस:औरैया में उपलब्धियों को किया याद, 26 साल से नहीं कोई हादसाऔरैया8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ध्वजारोहण और पौधरोपण के साथ मनाया एनटीपीसी का स्थापना दिवस। - Dainik Bhaskarध्वजारोहण और पौधरोपण के साथ मनाया एनटीपीसी का स्थापना दिवस।

औरैया में एनटीपीसी औरैया गैस पावर स्टेशन ने शनिवार को 52वां स्थापना दिवस मनाया। समारोह में संगठन की यात्रा, उपलब्धियों और देश की ऊर्जा जरूरतें पूरी करने में योगदान को याद किया गया।

.

प्रशासनिक भवन परिसर में परियोजना प्रमुख शुभाशीष गुहा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद एनटीपीसी गीत गाया गया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

उन्होंने सीआईएसएफ टुकड़ी का निरीक्षण भी किया। समारोह में अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन और एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा सीआईएसएफ प्रतिनिधि शामिल हुए।

शुभाशीष गुहा ने बताया कि एनटीपीसी की स्थापना 7 नवंबर 1975 को हुई थी। कंपनी की स्थापित क्षमता 91 गीगावाट से अधिक है और देश के कुल बिजली उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी करीब एक चौथाई है।

परिचालन उपलब्धियों और टीम भावना की सराहना

एनटीपीसी ने 2032 तक 1.30 लाख मेगावाट क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने औरैया परियोजना की परिचालन उपलब्धियों और टीम भावना की सराहना की।

उन्होंने बताया कि 2026 में परियोजना को राजभाषा शिखर सम्मान, मीडिया एवं स्टेकहोल्डर रिलेशंस एक्सीलेंस अवॉर्ड और सेफ्टी इनोवेशन अवॉर्ड मिले। पिछले 26 साल से यहां कोई घातक या रिपोर्ट करने योग्य दुर्घटना नहीं हुई है।

जनसेवा के तहत इटावा के 12 सरकारी स्कूलों में 13 स्मार्ट क्लासरूम बनाए गए हैं। यहां उत्कर्ष छात्रवृत्ति और बालिका सशक्तीकरण कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। चरक अस्पताल की सुविधाओं को भी बेहतर किया गया है।

संबोधन का सीधा प्रसारण किया

कार्यक्रम में केक काटा गया। आवासीय परिसर में वॉकथॉन और पौधरोपण भी हुआ। नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय से अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया।

अंत में परियोजना प्रमुख ने कर्मचारियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर कार्यप्रणाली के प्रति प्रतिबद्ध रहने की अपील की।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

कोर्ट की फटकार के बाद नोरा फतेही ने दी गवाही:कहा- सुकेश की पत्नी ने चैरिटी फंक्शन में बुलाया, कॉल पर हुई ठग से बात

Hindi News Entertainment Bollywood Nora Fatehi Rs 200 Crores Extortion Case; Sukesh Chandrashekhar Wife | Delhi Court कोर्ट की फटकार के बाद नोरा फतेही ने दी गवाही:कहा- सुकेश की पत्नी…

संभल में दुकान में आग से झुलसे बुजुर्ग की मौत:दादा को बचाने आए दो पोते भी झुलसे; एक लाख रुपए का नुकसान

Hindi News Local Uttar pradesh Sambhal Sambhal Shop Fire Accident | Elderly Man Dies Saving Grandsons संभल में दुकान में आग से झुलसे बुजुर्ग की मौत:दादा को बचाने आए दो…

You Missed

Poderosa pandilla haitiana contacta a grupo gubernamental de desarme

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 0 views
Poderosa pandilla haitiana contacta a grupo gubernamental de desarme

एनटीपीसी औरैया में मनाया गया 52वां स्थापना दिवस:औरैया में उपलब्धियों को किया याद, 26 साल से नहीं कोई हादसा

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 1 views
एनटीपीसी औरैया में मनाया गया 52वां स्थापना दिवस:औरैया में उपलब्धियों को किया याद, 26 साल से नहीं कोई हादसा

Emergency alarm forces Bianca Andreescu’s match to stop while serving for victory in Cali

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 2 views
Emergency alarm forces Bianca Andreescu’s match to stop while serving for victory in Cali

कोर्ट की फटकार के बाद नोरा फतेही ने दी गवाही:कहा- सुकेश की पत्नी ने चैरिटी फंक्शन में बुलाया, कॉल पर हुई ठग से बात

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 2 views
कोर्ट की फटकार के बाद नोरा फतेही ने दी गवाही:कहा- सुकेश की पत्नी ने चैरिटी फंक्शन में बुलाया, कॉल पर हुई ठग से बात

Where to stream all the ‘Hunger Games’ movies this month ahead of the ‘Sunrise on the Reaping’ premiere

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 6 views

  • 5 views
संभल में दुकान में आग से झुलसे बुजुर्ग की मौत:दादा को बचाने आए दो पोते भी झुलसे; एक लाख रुपए का नुकसान