प्रतापगढ़ में मवेशियों से टकराकर ट्रक चालक की मौत:पुणे से घर लौटा था, पत्नी और डेढ़ साल के बेटे से मिलने जा रहा था ससुराल

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Pratapgarh
  • Lalganj
  • Pratapgarh Accident | Man Dies After Bike Collides With Stray Cattle

प्रतापगढ़ में मवेशियों से टकराकर ट्रक चालक की मौत:पुणे से घर लौटा था, पत्नी और डेढ़ साल के बेटे से मिलने जा रहा था ससुरालसाकेत कुमार मिश्रा | लालगंज, प्रतापगढ़3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मवेशियों से ट्रक चालक की मौत। - Dainik Bhaskarमवेशियों से ट्रक चालक की मौत।

प्रतापगढ़ के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में सड़क पर बैठे आवारा मवेशियों से टकराकर एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक पुणे से अपने घर लौटा था और अपनी पत्नी तथा डेढ़ वर्षीय बेटे से मिलने ससुराल जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है, जबकि क्षेत्र में आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

देखिए हादसे की तस्वीरें…

ससुराल रामपुर जाते समय हुआ हादसा

मृतक की पहचान अंतू थाना क्षेत्र के आशापुर भाटम निवासी सोनेलाल वर्मा (28) पुत्र रामनाथ वर्मा के रूप में हुई है। सोनेलाल रविवार को ही पुणे से अपने घर लौटे थे, जहां वह ट्रक चालक के रूप में कार्यरत थे।

सोमवार शाम करीब 7:30 बजे वह अपनी पल्सर बाइक से पत्नी और डेढ़ वर्षीय बेटे से मिलने ससुराल रामपुर जा रहे थे। लालगंज-अझारा मार्ग पर पंडित नागेश दत्त पब्लिक स्कूल के सामने सड़क पर बैठे मवेशियों से उनकी बाइक टकरा गई।

गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर

टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनेलाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। लालगंज पुलिस घायल सोनेलाल को ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार, सोनेलाल की शादी लगभग दो वर्ष पहले हुई थी और उनका डेढ़ साल का एक बेटा है। पुणे से लौटने के अगले ही दिन पत्नी और बेटे से मिलने जाते समय हुए इस हादसे ने परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है। पत्नी, माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लालगंज कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि-

QuoteImage

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

QuoteImage.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    हरदोई में बिजली मिस्त्री ने की आत्महत्या:पत्नी की साड़ी से फंदे पर लटका मिला शव, पत्नी ने ससुर से विवाद होने की आशंका जताई

    Hindi News Local Uttar pradesh Hardoi Hardoi Electrician Suicide Case | Wife Suspects Dispute With Father in law हरदोई में बिजली मिस्त्री ने की आत्महत्या:पत्नी की साड़ी से फंदे पर…

    ऑस्कर 2027 में भारत की ऑफिशियल एंट्री बनी 'गोंधल':33 फिल्मों को पछाड़कर चुनी गई मराठी थ्रिलर; 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी

    Hindi News Entertainment Bollywood Gondhal Selected As Indias Official Entry For Oscars 2027 | Marathi Film ऑस्कर 2027 में भारत की ऑफिशियल एंट्री बनी ‘गोंधल’:33 फिल्मों को पछाड़कर चुनी गई…

    You Missed

    Maye Musk on raising the world’s first trillionaire: Elon “just wants to do good” but steps “on a lot of toes”

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 0 views
    Maye Musk on raising the world’s first trillionaire: Elon “just wants to do good” but steps “on a lot of toes”

    हरदोई में बिजली मिस्त्री ने की आत्महत्या:पत्नी की साड़ी से फंदे पर लटका मिला शव, पत्नी ने ससुर से विवाद होने की आशंका जताई

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 0 views
    हरदोई में बिजली मिस्त्री ने की आत्महत्या:पत्नी की साड़ी से फंदे पर लटका मिला शव, पत्नी ने ससुर से विवाद होने की आशंका जताई

    ‘Big Brother’ Season 28, Week 10: Double Eviction Night & Final 5 Revealed

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 2 views
    ‘Big Brother’ Season 28, Week 10: Double Eviction Night & Final 5 Revealed

    ऑस्कर 2027 में भारत की ऑफिशियल एंट्री बनी 'गोंधल':33 फिल्मों को पछाड़कर चुनी गई मराठी थ्रिलर; 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 2 views
    ऑस्कर 2027 में भारत की ऑफिशियल एंट्री बनी 'गोंधल':33 फिल्मों को पछाड़कर चुनी गई मराठी थ्रिलर; 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी

    Michigan State Police urge families to create emergency plan

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 3 views
    Michigan State Police urge families to create emergency plan

    आईफोन-18 खरीदने के लिए भीड़ पर सोनू सूद का तंज:नई EMI से समाज नहीं बदलेगा; विक्की कौशल ने ली सेल्फी, रितेश-जेनेलिया ने शेयर की तस्वीरें

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 3 views
    आईफोन-18 खरीदने के लिए भीड़ पर सोनू सूद का तंज:नई EMI से समाज नहीं बदलेगा; विक्की कौशल ने ली सेल्फी, रितेश-जेनेलिया ने शेयर की तस्वीरें