- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Sambhal
- Sambhal Road Accident | Pickup Truck Collision Death News Update
चंडीगढ़ से घर लौट रहे युवक की मौत:संभल में पिकअप को ट्रक ने टक्कर मारी, दो मजदूर घायल, आठ राजमिस्त्री-मजदूर सवार थेसनी गुप्ता, संभलकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
संभल के बिलारी रोड पर शनिवार सुबह ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में बदायूं के 20 वर्षीय शिवम की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पिकअप में 8 से 10 लोग सवार थे।
.
हादसा सुबह 9 बजे संभल तहसील के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में हुआ। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय संभल लाया गया।
मृतक की पहचान बदायूं जिले के बिसौली तहसील के टुकरी गांव निवासी शिवम, पुत्र पान सिंह, के रूप में हुई है। उसी गांव के राज बाबू, पुत्र हरिराम, और दीपक, पुत्र भगवान दास, घायल हुए हैं। दोनों का जिला संयुक्त चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
पिकअप में सवार लोग चंडीगढ़ के पास चंदेरी में राजमिस्त्री और मजदूरी का काम करते हैं। वे दीपावली मनाने के लिए घर लौट रहे थे। शेखर ने बताया कि सभी पिकअप में थे, तभी सामने से ट्रक ने टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि हादसे में उनके रिश्ते के भतीजे की मौत हुई और दो लोग घायल हुए।
सूचना मिलने पर थाना पुलिस घटनास्थल और जिला अस्पताल पहुंची। एसआई सुनील दिवाकर ने अस्पताल की मोर्चरी में रखे शिवम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू की।
थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि हादसे में बदायूं के एक युवक की मौत हुई है और दो लोग घायल हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि अभी शिकायत नहीं मिली है और ट्रक पुलिस के कब्जे में है।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link



