- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
- Subodh Uniyal Controversy | Uttarakhand Minister Refuses Daler Mehndi Apology
दलेर मेहंदी को अपमानित करने वाले मंत्री बोले:इस्तीफा दे दूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा; मीका की टीम के माफी मांगने वाले दावे को नकारा20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड में गायक दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस के दौरान हुए विवाद में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा की वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे, लेकिन गायक से माफी नहीं मांगेंगे।
फ्री प्रेस जरनल की रिपोर्ट के मुताबिक सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से माफी मांगने वाले दावे को भी खारिज कर दिया। इससे पहले मीका सिंह की टीम ने कहा था की विवाद में मंत्री ने दलेर मेहंदी से माफी मांग ली है।
यह विवाद तब शुरू हुआ जब उत्तराखंड में एक म्यूजिकल इवेंट के दौरान मंच पर उनियाल ने दलेर मेहंदी पर शराब पीकर गाना गाने का आरोप लगाया।
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल।
‘पार्टी आलाकमान कहेगा तो भी इस्तीफा दे दूंगा’
देहरादून में बोलते हुए मंत्री सुबोध उनियाल से पूछा गया कि अगर भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व उन्हें दलेर मेहंदी से माफी मांगने का निर्देश देता है तो वे क्या करेंगे, तो उनियाल ने कहा कि वे माफी मांगने के बजाय अपने पद से इस्तीफा चुनेंगे।
उन्होंने कहा कि जीवन में किसी भी पद या चीज से ज्यादा महत्वपूर्ण आत्मसम्मान होता है और वे इससे कोई समझौता नहीं करेंगे।
मंच पर चढ़कर मंत्री ने लगाए थे गंभीर आरोप
यह पूरा विवाद 18 अक्टूबर को टिहरी के ‘सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले’ के दौरान शुरू हुआ था। सिंगर रुक-रुक कर परफॉर्म कर रहे थे, तभी उत्तराखंड के हेल्थ मिनिस्टर सुबोध उनियाल मंच पर आए और फटकारते हुए कहा- आप शराब पीकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं, गाना भी नहीं गा रहे। आपको मालूम है ना कि एक सिंगर पिट कर गया था यहां से। इतना पिटा था कि उसका बाप भी अब नहीं आ सकता यहां पर।
इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि दलेर मेहंदी शराब पीकर आए हैं और लाइव गाने के बजाय केवल लिप-सिंकिंग कर रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद काफी आलोचना हुई थी।
मीका सिंह ने बताया था दलेर की सर्जरी का मामला
घटना के बाद दलेर मेहंदी के भाई और गायक मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर मंत्री के व्यवहार पर कड़ा एतराज जताया था और उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की थी।
मीका ने बताया कि दलेर मेहंदी की तबीयत खराब थी, इसके बावजूद उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक परफॉर्म किया। मीका ने ये भी दावा किया कि दलेर ने जीवन में कभी शराब पी ही नहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर माफी नहीं मांगी गई, तो कलाकार उत्तराखंड आना छोड़ देंगे।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री दलेर के सपोर्ट में उतर गई। शिल्पा शेट्टी, राजपाल यादव, अनुपम खेर, बादशाह, शान, कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने मंत्री के रवैये पर कड़ी निंदा की।
फोन पर माफी मांगने के दावे को किया खारिज
मंत्री सुबोध उनियाल का यह बयान मीका सिंह की टीम के उस हालिया दावे के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि उनियाल ने दलेर मेहंदी को फोन करके घटना के लिए माफी मांग ली है।
हालांकि, देहरादून में मीडिया के सामने आए उनियाल के नए बयान ने मीका सिंह की टीम के दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।
ये खबर भी पढ़ें
तुषार कपूर से धमकाकर मांगे ₹5 करोड़:लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर के नाम से आया फोन, जांच में आवाज फर्जी निकली
बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर के नाम से फोन आया। फोन करने वाले ने 5 करोड़ रुपए मांगे हैं। पूरी खबर पढ़ें
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔



