वाराणसी-SDM के खिलाफ अधिवक्ताओं की हड़ताल:न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे तहसील के वकील, DM से मिलकर देंगे ज्ञापन

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Varanasi
  • Varanasi Advocates Strike SDM Protest | Lawyers Boycott Judicial Work

वाराणसी-SDM के खिलाफ अधिवक्ताओं की हड़ताल:न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे तहसील के वकील, DM से मिलकर देंगे ज्ञापनवाराणसी2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

वाराणसी सदर तहसील परिसर में वकीलों ने एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को भी तहसील सदर परिसर में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। तहसील बार एसोसिएशन के नेतृत्व में लामबंद अधिवक्ता SDM सदर नितिन सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

.

अधिवक्ताओं ने सदर एसडीएम पर पद के दुरुपयोग, भ्रष्टाचार और अधिवक्ताओं के अपमान का गंभीर आरोप लगाया है। आज तहसील आने पर उनका घेराव किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक SDM सदर का गैर-जनपद स्थानांतरण नहीं हो जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

पहले जानिए अधिवक्ताओं के आक्रोश का कारण

अधिवक्ताओं ने बताया कि मंगलवार को SDM सदर कोर्ट के समय में बैठक कर रहे थे, जबकि बड़ी संख्या में फरियादी घंटों से बाहर इंतजार कर रहे थे। दोपहर बाद जब जनसुनवाई शुरू हुई, तो एक अधिवक्ता ने वकीलों की शिकायतों को पहले सुनने की बात कही।

इसी बात से नाराज होकर SDM ने अधिवक्ता के साथ बदसलूकी करते हुए गलत व्यवहार किया। अपने पद का रौब दिखाते हुए उन्हें चेंबर से बाहर जाने को कह दिया। इस घटना के बाद अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया।

अधिवक्ताओं ने SDM सदर पर तानाशाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के लिए SDM जिम्मेदार हैं। प्रदर्शन के दौरान तहसील परिसर भ्रष्ट अधिकारी काशी छोड़ो, SDM सदर काशी छोड़ो और जवाब दो-जवाब दो के नारे लगाए जा रहे है। मार्निंग कोर्ट होने से अधिवक्ता सुबह 7 बजे से तहसील और कचहरी पहुंच जा रहे हैं।

आज गुरुवार को आंदोलन के क्रम में तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और अधिवक्ता जिलाधिकारी को घटना की जानकारी देंगे और अपने प्रस्ताव की प्रति सौंपेंगे। आज SDM कोर्ट का पूर्ण बहिष्कार रहेगा।

विरोध प्रदर्शन में शामिल अधिवक्ता

प्रदर्शन में बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय, तहसील बार के महामंत्री दिनेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष रविंद्र यादव, सुरेंद्र कुमार, गौतम झा, धीरेंद्र श्रीवास्तव, दीपक राय कान्हा, रजनीश मिश्रा, शशिकांत दुबे, राजेश प्रसाद सिंह, आयुष चंद्र राजपूत, नंदन पटेल, ओम प्रकाश जायसवाल, अमरेश कुमार तिवारी, दिलीप सोनकर, मनेन्द्र उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

अधिवक्तओं की ये प्रमुख मांगें और प्रस्ताव

1. गैर-जनपद स्थानांतरण: SDM सदर नितिन सिंह को तत्काल प्रभाव से वाराणसी से हटाया जाए।

2. न्यायिक जांच: सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति की अध्यक्षता में SDM द्वारा दिए गए सभी न्यायिक आदेशों की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

3. अनिश्चितकालीन बहिष्कार: वकीलों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, SDM कोर्ट का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

IIFA अवॉर्ड्स 2027 अबू धाबी में होगा:सलमान खान, करीना कपूर समेत कई सितारे होंगे शामिल; पिछले साल भारत में हुआ

Hindi News Entertainment Bollywood IIFA Awards 2027 Abu Dhabi | Salman Khan Kareena Kapoor Star List IIFA अवॉर्ड्स 2027 अबू धाबी में होगा:सलमान खान, करीना कपूर समेत कई सितारे होंगे…

'छठ पूजा के बारे में ज्यादा नहीं जानती थी':तमन्ना बोलीं- 'छठी मैया' गाने की शूटिंग में भावुक हुई; बिहार कल्चर में ढलते सूरज का सम्मान

Hindi News Entertainment Bollywood Tamannaah Bhatia Emotional During Chhathi Maiya Song Shoot | Chhath Puja ‘छठ पूजा के बारे में ज्यादा नहीं जानती थी’:तमन्ना बोलीं- ‘छठी मैया’ गाने की शूटिंग…

You Missed

Inter 2-3 Nacional: Resultado, resumen y goles

  • By dp
  • September 17, 2026
  • 0 views
Inter 2-3 Nacional: Resultado, resumen y goles

IIFA अवॉर्ड्स 2027 अबू धाबी में होगा:सलमान खान, करीना कपूर समेत कई सितारे होंगे शामिल; पिछले साल भारत में हुआ

  • By dp
  • September 17, 2026
  • 1 views
IIFA अवॉर्ड्स 2027 अबू धाबी में होगा:सलमान खान, करीना कपूर समेत कई सितारे होंगे शामिल; पिछले साल भारत में हुआ

Docs: NWSL Received Eight Sexual Misconduct, Sexual Harassment, Or Retaliation Complaints This Year | Defector

  • By dp
  • September 17, 2026
  • 3 views
Docs: NWSL Received Eight Sexual Misconduct, Sexual Harassment, Or Retaliation Complaints This Year | Defector

'छठ पूजा के बारे में ज्यादा नहीं जानती थी':तमन्ना बोलीं- 'छठी मैया' गाने की शूटिंग में भावुक हुई; बिहार कल्चर में ढलते सूरज का सम्मान

  • By dp
  • September 17, 2026
  • 3 views
'छठ पूजा के बारे में ज्यादा नहीं जानती थी':तमन्ना बोलीं- 'छठी मैया' गाने की शूटिंग में भावुक हुई; बिहार कल्चर में ढलते सूरज का सम्मान

Jets announce 2026 Training Camp roster and schedule | Winnipeg Jets

  • By dp
  • September 17, 2026
  • 3 views
Jets announce 2026 Training Camp roster and schedule | Winnipeg Jets

कानपुर में आज दोपहर 12 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन:मोतीझील की तरफ जाने वाले मार्ग पर रहेगा बदलाव, जानिए वैकल्पिक रास्ते

  • By dp
  • September 17, 2026
  • 3 views
कानपुर में आज दोपहर 12 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन:मोतीझील की तरफ जाने वाले मार्ग पर रहेगा बदलाव, जानिए वैकल्पिक रास्ते