वाराणसी से सिंगापुर-मालदीव-बाली समेत गल्फ देशों में फ्लाइट की तैयारी:यात्रियों की मांग पर चलेंगे नए विमान, 2027 में रनवे पर उतरेंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Varanasi
  • Varanasi International Flights | Singapore, Maldives, Bali & Gulf Routes Launching 2027

वाराणसी से सिंगापुर-मालदीव-बाली समेत गल्फ देशों में फ्लाइट की तैयारी:यात्रियों की मांग पर चलेंगे नए विमान, 2027 में रनवे पर उतरेंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानेंवाराणसी24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वाराणसी एयरपोर्ट पर अगले साल कई नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होंगी। इसके लिए एविएशन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वाराणसी को सिंगापुर, मालदीव, बाली और विभिन्न खाड़ी देशों से जोड़ा जाएगा।

.

एयरपोर्ट के विस्तार कार्य के साथ ही अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की सीधी उड़ानों की सुविधा कारोबार बढ़ाएगी। एयरपोर्ट से केवल तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन हो रहा है। इनमें बैंकॉक, शारजाह और नेपाल के लिए उड़ानें शामिल हैं।

एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि वाराणसी एयरपोर्ट से नई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की लगातार मांग मिल रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल एयरपोर्ट का विस्तार कार्य चल रहा है, जिसके कारण अतिरिक्त उड़ानों का संचालन संभव नहीं है।

लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट को जल्द नई उड़ान मिलने की उम्मीद है। एयरपोर्ट प्राधिकरण ने पत्राचार और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं शुरू कर दी हैं। सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी होती हैं तो अगले वर्ष से इन देशों के लिए उड़ान सेवाएं शुरू हो सकती हैं।

इन अंतरराष्ट्रीय सेवाओं के माध्यम से प्रतिमाह औसतन दो से ढाई हजार यात्री सफर करते हैं। धार्मिक, पर्यटन और व्यावसायिक दृष्टि से वाराणसी की बढ़ती महत्ता को देखते हुए एयरपोर्ट प्राधिकरण अब अंतरराष्ट्रीय संपर्क को और मजबूत करने की योजना पर काम कर रहा है।

एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के बाद न केवल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि घरेलू उड़ानों में भी इजाफा किया जाएगा। जिन महानगरों के लिए वर्तमान में वाराणसी से विमान सेवाएं संचालित हैं, उन रूटों पर उड़ानों की संख्या बढ़ाने की तैयारी है।

पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुछ नए हिल स्टेशन और प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए भी उड़ानें शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। एयरपोर्ट विस्तार और नई उड़ानों की योजना से पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। धार्मिक पर्यटन, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय संपर्क को भी नया आयाम मिलेगा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

चित्रकूट में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:खाना खाने के बाद घर के दरवाजे पर खड़े थे, अस्पताल पहुंचकर तोड़ा दम

Hindi News Local Uttar pradesh Chitrakoot Chitrakoot Road Accident | Elderly Man Dies After Bike Collision चित्रकूट में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:खाना खाने के बाद घर के…

गाजीपुर में यातायात माह शुरू:बाइक रैली से सड़क सुरक्षा का संदेश, 30 नवंबर तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

Hindi News Local Uttar pradesh Ghazipur Ghazipur Traffic Month 2026 | Road Safety Awareness Bike Rally Launch गाजीपुर में यातायात माह शुरू:बाइक रैली से सड़क सुरक्षा का संदेश, 30 नवंबर…

You Missed

Travis Scott’s Cactus Jack x Rockstar Games x Nike Air Force 1 Low GTA 6 Pack Releases November 2026

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 0 views
Travis Scott’s Cactus Jack x Rockstar Games x Nike Air Force 1 Low GTA 6 Pack Releases November 2026

चित्रकूट में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:खाना खाने के बाद घर के दरवाजे पर खड़े थे, अस्पताल पहुंचकर तोड़ा दम

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 0 views
चित्रकूट में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:खाना खाने के बाद घर के दरवाजे पर खड़े थे, अस्पताल पहुंचकर तोड़ा दम

Pizza delivery worker’s heartbreaking reaction to cruel prank sparks $680K in donations

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 3 views
Pizza delivery worker’s heartbreaking reaction to cruel prank sparks 0K in donations

गाजीपुर में यातायात माह शुरू:बाइक रैली से सड़क सुरक्षा का संदेश, 30 नवंबर तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 3 views
गाजीपुर में यातायात माह शुरू:बाइक रैली से सड़क सुरक्षा का संदेश, 30 नवंबर तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

[Notices] Charting the Unknown Market Availability Update | Crimson Desert

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 4 views
[Notices] Charting the Unknown Market Availability Update | Crimson Desert

'इलॉन मस्क ने अब बनाई उड़ने वाली कार':पुष्पक विमान को लेकर रणबीर कपूर बोले- भारत ने 5 हजार साल पहले ही यह कर लिया था

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 5 views
'इलॉन मस्क ने अब बनाई उड़ने वाली कार':पुष्पक विमान को लेकर रणबीर कपूर बोले- भारत ने 5 हजार साल पहले ही यह कर लिया था