सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म 'वन' का ट्रेलर रिलीज:फिल्म में दिखाई गई खौफनाक जंगल की दुनिया; भूतों से मुकाबला करते नजर आए सिद्धार्थ

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Vvan Movie Trailer | Siddharth Malhotra Tamannaah Bhatia Fantasy Thriller

सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ‘वन’ का ट्रेलर रिलीज:फिल्म में दिखाई गई खौफनाक जंगल की दुनिया; भूतों से मुकाबला करते नजर आए सिद्धार्थ9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फैंटेसी फिल्म ‘वन’ (Vvan) का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। 2 मिनट 44 सेकंड का यह ट्रेलर एक रहस्यमयी और प्रतिबंधित जंगल की कहानी दिखाता है, जहां आस्था और लोककथाओं का मिलन होता है।

फिल्म में सिद्धार्थ एक नास्तिक व्यक्ति के किरदार में हैं, जो जंगल के भीतर की शक्तियों और भूतों से मुकाबला करते नजर आते हैं। ‘पंचायत’ वेब सीरीज के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म में पहली बार तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा साथ काम कर रहे हैं।फिल्म में पहली बार तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा साथ काम कर रहे हैं।

छठ पूजा की छुट्टियों से शुरू होती है कहानी

ट्रेलर की शुरुआत में तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा के किरदारों की बातचीत दिखाई गई है। तमन्ना का किरदार छठ पूजा की छुट्टियों में जंगल की तरफ जाने की बात करता है, जबकि सिद्धार्थ का किरदार बहाने बनाता दिखता है। तमन्ना का मानना है कि उन्हें देवी ने खुद बुलाया है।

इसके बाद कहानी में कई अकल्पनीय घटनाएं घटने लगती हैं। यहां ‘वन देवी’ का प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर से पुरानी लोककथाएं फिर से जीवित हो उठती हैं।

इस फिल्म में सिद्धार्थ एक नास्तिक व्यक्ति के किरदार में हैं।इस फिल्म में सिद्धार्थ एक नास्तिक व्यक्ति के किरदार में हैं।

‘भुट्टका’ शक्तियां और सूर्यास्त के बाद पाबंदी का नियम

फिल्म की इस रहस्यमयी दुनिया का सबसे बड़ा नियम है “सूर्यास्त के बाद वन में प्रवेश करना वर्जित है”। जंगल के भीतर ‘भुट्टका’ नाम की अंधेरी और खौफनाक शक्तियां रहती हैं, जो रात के सन्नाटे से भी ज्यादा खतरनाक मानी जाती हैं।

लोकमान्यता के अनुसार, अगर कोई इंसान रात के समय इस जंगल में कदम रखता है, तो वह कभी जिंदा वापस नहीं लौट पाता। सिद्धार्थ का किरदार इन खतरों के बावजूद इस जंगल की तरफ खिंचा चला जाता है।

सिद्धार्थ और तमन्ना के अलावा मनीष पॉल, श्वेता तिवारी, सुनील ग्रोवर और अनूप सोनी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।सिद्धार्थ और तमन्ना के अलावा मनीष पॉल, श्वेता तिवारी, सुनील ग्रोवर और अनूप सोनी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

रियल लोकेशंस पर हुई शूटिंग, लोककथाओं पर आधारित

फिल्म में डर और प्रामाणिकता का अहसास कराने के लिए मेकर्स ने असली जंगलों में शूटिंग की है। ‘तुंबाद’, ‘भ्रमयुगम’ और ‘कांतारा’ जैसी लोककथाओं पर बनी फिल्मों की सफलता के बाद दर्शक इस तरह के कंटेंट को काफी पसंद कर रहे हैं।

बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को शोभा कपूर और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की स्टारकास्ट में सिद्धार्थ और तमन्ना के अलावा मनीष पॉल, श्वेता तिवारी, सुनील ग्रोवर और अनूप सोनी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

'पंचायत' वेब सीरीज के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।‘पंचायत’ वेब सीरीज के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘पंचायत’ के बाद दीपक मिश्रा की नई शैली में एंट्री

निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा को अब तक ‘पंचायत’ जैसी जमीनी और ग्रामीण परिवेश की कहानियों के लिए जाना जाता था। इस फिल्म के जरिए वे पहली बार फैंटेसी, एक्शन और फॉल्क हॉरर की दुनिया में कदम रख रहे हैं। ट्रेलर में पौराणिक कथाओं, हॉरर और एक्शन का तालमेल देखने को मिलता है। मेकर्स ने कहानी के सभी रहस्यों का खुलासा ट्रेलर में न करते हुए दर्शकों के लिए सस्पेंस बरकरार रखा है।

ये खबर भी पढ़ें

400 साल पुराने मंदिर से निकली ‘द वन’ की कहानी:अरुणाभ बोले- कहानी लिखते समय जीभ कटी, फिर नॉन-वेज छोड़ने का फैसला किया

टीवीएफ की चर्चित वेब सीरीज ‘पंचायत’ के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा अब बड़े पर्दे पर ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ लेकर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी भारतीय लोककथाओं, आस्था और संस्कृति से जुड़ी है। पूरी खबर पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    हैलोवीन पर ‘नगिना’ के श्रीदेवी वाले लुक में दिखीं जाह्नवी:ओरी बने ऋषि कपूर, फिल्म के आइकॉनिक पलों को किया रीक्रिएट; देखें तस्वीरें

    Hindi News Entertainment Bollywood Janhvi Kapoor & Orry Recreate Nagina Iconic Look | Halloween Photos हैलोवीन पर ‘नगिना’ के श्रीदेवी वाले लुक में दिखीं जाह्नवी:ओरी बने ऋषि कपूर, फिल्म के…

    नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में खुली लाइब्रेरी:लॉन्च इवेंट में पहुंचे करीना-सैफ और शाहिद-मीरा, बेटी न्यासा के साथ नजर आईं काजोल

    Hindi News Entertainment Bollywood NMACC Library Launch Mumbai | Kareena Saif & Shahid Meera Spotted At Event नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में खुली लाइब्रेरी:लॉन्च इवेंट में पहुंचे करीना-सैफ और…

    You Missed

    हैलोवीन पर ‘नगिना’ के श्रीदेवी वाले लुक में दिखीं जाह्नवी:ओरी बने ऋषि कपूर, फिल्म के आइकॉनिक पलों को किया रीक्रिएट; देखें तस्वीरें

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 0 views
    हैलोवीन पर ‘नगिना’ के श्रीदेवी वाले लुक में दिखीं जाह्नवी:ओरी बने ऋषि कपूर, फिल्म के आइकॉनिक पलों को किया रीक्रिएट; देखें तस्वीरें

    JACKSON THOMPSON: Angel Reese trash talk timeline, from mocking Caitlin Clark to beefing with Bidens

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 3 views
    JACKSON THOMPSON: Angel Reese trash talk timeline, from mocking Caitlin Clark to beefing with Bidens

    नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में खुली लाइब्रेरी:लॉन्च इवेंट में पहुंचे करीना-सैफ और शाहिद-मीरा, बेटी न्यासा के साथ नजर आईं काजोल

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 3 views
    नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में खुली लाइब्रेरी:लॉन्च इवेंट में पहुंचे करीना-सैफ और शाहिद-मीरा, बेटी न्यासा के साथ नजर आईं काजोल

    Flash flood warning extended for Kauai as heavy showers drench island | Honolulu Star-Advertiser

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 4 views
    Flash flood warning extended for Kauai as heavy showers drench island | Honolulu Star-Advertiser

    500 किमी दूर परीक्षा केंद्र बनने से अभ्यर्थी परेशान:फर्रुखाबाद स्टेशन पर रात गुजार रहे अभ्यर्थी बोले सरकार से अनुरोध इतनी दूर न डाला करें सेंटर

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 5 views
    500 किमी दूर परीक्षा केंद्र बनने से अभ्यर्थी परेशान:फर्रुखाबाद स्टेशन पर रात गुजार रहे अभ्यर्थी बोले सरकार से अनुरोध इतनी दूर न डाला करें सेंटर

    Las posibles alineaciones titulares para el partido Monterrey vs Xolos

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 6 views
    Las posibles alineaciones titulares para el partido Monterrey vs Xolos