'महाभारत' के भीम सौरव गुर्जर को जेल:महिला ने शादी का झांसा देकर प्रताड़ना का आरोप लगाया; ब्रह्मास्त्र फिल्म में काम कर चुके

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Mahabharat Actor Saurav Gurjar Arrested In Hyderabad | Legal Controversy

‘महाभारत’ के भीम सौरव गुर्जर को जेल:महिला ने शादी का झांसा देकर प्रताड़ना का आरोप लगाया; ब्रह्मास्त्र फिल्म में काम कर चुके3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

‘महाभारत’ सीरियल में भीम का किरदार निभाने वाले एक्टर और WWE रेसलर सौरव गुर्जर को शादी का झांसा देने और महिला के उत्पीड़न के आरोप में हैदराबाद पुलिस ने कस्टडी में लिया है।

पुलिस ने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से पकड़ा और हैदराबाद लाकर कानूनी प्रक्रिया के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एक महिला ने सौरव पर आरोप लगाया है कि उन्होंने शादी का वादा करके उनके साथ लिव-इन में वक्त बिताया और अमेरिका में उनकी नौकरी भी छुड़वा दी।

जब भी महिला ने शादी की बात की, सौरव ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया और दूरी बना ली।

एक्टर और WWE रेसलर सौरव गुर्जर।एक्टर और WWE रेसलर सौरव गुर्जर।

इंस्टाग्राम पर हुई थी मुलाकात, फिर साथ रहने लगे

29 साल की महिला की शिकायत के अनुसार, साल 2021 में इंस्टाग्राम के जरिए उनकी मुलाकात सौरव गुर्जर से हुई थी। इसके बाद दोनों व्हाट्सएप पर बातें करने लगे और उनके बीच नजदीकियां बढ़ गईं।

महिला ने बताया कि 25 दिसंबर 2021 को दोनों पहली बार मिले थे। इस दौरान सौरव ने उनसे शादी करने और पत्नी का दर्जा देने का भरोसा दिया था। इसके बाद दोनों अमेरिका में साथ रहने लगे और भारत लौटने पर भी साथ ही रहे।

बिजनेस का झांसा देकर अमेरिका की नौकरी छुड़वाई

महिला का कहना है कि सौरव के कहने पर उन्होंने अमेरिका में अपनी नौकरी छोड़ दी थी। सौरव ने उनसे वादा किया था कि दोनों मिलकर एक नया बिजनेस शुरू करेंगे।

महिला का आरोप है कि लगातार हो रहे मानसिक उत्पीड़न की वजह से वे अपने करियर पर ध्यान नहीं दे पाईं। जब भी वे शादी को लेकर सवाल करती थीं, सौरव उनका फोन नंबर ब्लॉक कर देते थे और उनसे दूर हो जाते थे।

'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर के साथ सौरव गुर्जर।‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर के साथ सौरव गुर्जर।

हैदराबाद में साथ रहे, फिर अचानक गायब हो गए

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सौरव अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 तक उनके साथ रहे। दोनों हैदराबाद में एक साथ रह रहे थे।

इसी बीच सौरव बिना कोई जानकारी दिए अचानक गायब हो गए। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद गचीबोवली पुलिस ने जांच शुरू की और सौरव गुर्जर को मुंबई एयरपोर्ट से कस्टडी में ले लिया।

सौरव गुर्जर ने 2013 में स्टार प्लस के शो 'महाभारत' में भीम का किरदार निभाया था।सौरव गुर्जर ने 2013 में स्टार प्लस के शो ‘महाभारत’ में भीम का किरदार निभाया था।

‘महाभारत’ में भीम और ‘ब्रह्मास्त्र’ में कर चुके हैं काम

सौरव गुर्जर ने साल 2013 में स्टार प्लस के शो ‘महाभारत’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने भीम की भूमिका निभाई थी। यह शो 2013 से 2014 तक चला था।

इसके बाद 2016 से 2017 के बीच वे ‘संकटमोचन महाबली हनुमान’ सीरियल में रावण और बाली के किरदार में नजर आए थे।

सौरभ ने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में सपोर्टिंग विलन का किरदार निभाया था।सौरभ ने फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में सपोर्टिंग विलन का किरदार निभाया था।

साल 2022 में उन्होंने फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। तीन साल के ब्रेक के बाद फरवरी 2025 में उन्होंने कलर्स टीवी के शो ‘शिव शक्ति – तप त्याग तांडव’ से टीवी पर वापसी की थी, जिसमें वे स्वार्थ का किरदार निभा रहे थे।

———————————–

ये खबर भी पढ़ें

सूरज पंचोली बोले- कभी दिशा सालियान से नहीं मिला:उनकी मौत में मेरा नाम घसीटना गलत; एक्टर सुशांत की मैनेजर थीं दिशा

एक्टर सूरज पंचोली ने एक्टर सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में खुद का नाम जोड़े जाने पर सफाई दी है। इंस्टाग्राम पर एक लंबा बयान जारी कर सूरज ने कहा कि वे जीवन में कभी भी दिशा सालियान नहीं मिले पूरी खबर पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ‘सूर्य-सारथी-सम्मान से सम्मानित हुए सौर-ऊर्जा को बढ़ावा देने वाले पार्षद:प्रयागराज में 1000 से अधिक घरों में लगा सोलर, इकोज़ेन ने किया सम्मानित

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Prayagraj Solar Panel Installation: Ecozen Honors Councilors | Surya Sarthi ‘सूर्य-सारथी-सम्मान से सम्मानित हुए सौर-ऊर्जा को बढ़ावा देने वाले पार्षद:प्रयागराज में 1000 से अधिक…

    मूवी रिव्यू-'रामायण पार्ट 1':रणबीर की मर्यादा और यश का रौद्र रूप छाया; VFX में दिखी भव्यता, संगीत और डायलॉग थोड़े फीके, जानिए कैसी है फिल्म

    Hindi News Entertainment Bollywood Ramayana Movie Review Rating 2026; Ranbir Kapoor Yash | VFX Music मूवी रिव्यू-‘रामायण पार्ट 1’:रणबीर की मर्यादा और यश का रौद्र रूप छाया; VFX में दिखी…

    You Missed

    Ab 20.15 Uhr – RTL zeigt Europa-League-Partie Leverkusen gegen Marseille

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 0 views
    Ab 20.15 Uhr – RTL zeigt Europa-League-Partie Leverkusen gegen Marseille

    ‘सूर्य-सारथी-सम्मान से सम्मानित हुए सौर-ऊर्जा को बढ़ावा देने वाले पार्षद:प्रयागराज में 1000 से अधिक घरों में लगा सोलर, इकोज़ेन ने किया सम्मानित

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 0 views
    ‘सूर्य-सारथी-सम्मान से सम्मानित हुए सौर-ऊर्जा को बढ़ावा देने वाले पार्षद:प्रयागराज में 1000 से अधिक घरों में लगा सोलर, इकोज़ेन ने किया सम्मानित

    Yankees’ Aaron Judge Announces Personal Family News After Historic Feat

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 3 views
    Yankees’ Aaron Judge Announces Personal Family News After Historic Feat

    मूवी रिव्यू-'रामायण पार्ट 1':रणबीर की मर्यादा और यश का रौद्र रूप छाया; VFX में दिखी भव्यता, संगीत और डायलॉग थोड़े फीके, जानिए कैसी है फिल्म

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 2 views
    मूवी रिव्यू-'रामायण पार्ट 1':रणबीर की मर्यादा और यश का रौद्र रूप छाया; VFX में दिखी भव्यता, संगीत और डायलॉग थोड़े फीके, जानिए कैसी है फिल्म

    HGTV Star Erin Napier Announces Devastating Family Loss

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 6 views
    HGTV Star Erin Napier Announces Devastating Family Loss

    त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी:आगरा में मिठाई, खोया और पनीर के 16 नमूने लिए, 400 लीटर सरसों तेल सीज

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 5 views
    त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी:आगरा में मिठाई, खोया और पनीर के 16 नमूने लिए, 400 लीटर सरसों तेल सीज