- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Agra
- Agra Food Safety Raid | Samples Of Sweets Khoya Paneer Oil Seized
त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी:आगरा में मिठाई, खोया और पनीर के 16 नमूने लिए, 400 लीटर सरसों तेल सीज13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
त्योहारों से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को जिले में सघन जांच अभियान चलाया। खेरागढ़ के रहेलाई, बिरथला और बाजार के अलावा आगरा शहर के कई खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। टीम ने खोया, मिठाई, पनीर और सर
.हलवाई की दुकान पर कार्यवाही के लिए पहुंचे अधिकारी
उप जिलाधिकारी खेरागढ़ के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने ग्राम रहेलाई में खोया विक्रेता रामकिशोर, दारा सिंह और श्याम सुंदर से एक-एक नमूना लिया। ग्राम बिरथला में श्यामवीर सिंह और अचल सिंह के प्रतिष्ठानों से खोया के नमूने संग्रहित किए गए।
खेरागढ़ बाजार में ऊंटगिर रोड स्थित जय माता दी मिष्ठान भंडार से बूंदी लड्डू और मां कैला देवी स्वीट्स से पेड़ा का नमूना लिया गया। मुख्य चौराहा, थाने के पास स्थित फतेहपुरिया हलवाई से खोया, दाऊजी मिष्ठान भंडार से बूंदी लड्डू और सुनील बंसल से खोया का नमूना लिया गया। अग्रवाल मिष्ठान भंडार से बूंदी लड्डू का नमूना संग्रहित किया गया।
सेवला स्थित अग्रवाल मिष्ठान भंडार से आटा लड्डू, दीपक स्वीट से बालूशाही और महालक्ष्मी स्वीट से बेसन लड्डू का नमूना लिया गया। मारुति स्टेट स्थित हिंदुस्तान डेयरी से पनीर का नमूना संग्रहित किया गया।
400 लीटर सरसों का तेल सीज
टीम ने नगला पदी, दयालबाग स्थित खाद्य कारोबारी राजकुमार के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। यहां सरसों के तेल का नमूना लेने के साथ मौके पर उपलब्ध 400 लीटर तेल सीज कर दिया गया। इसकी अनुमानित कीमत 72 हजार रुपये बताई गई है।
विभाग के अनुसार, कार्रवाई में खोया के 6, बूंदी लड्डू के 3 और पेड़ा, आटा लड्डू, बालूशाही, बेसन लड्डू, पनीर व सरसों के तेल का एक-एक नमूना लिया गया। सभी 16 नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने बताया कि मिलावटखोरी रोकने के लिए अभियान जारी रहेगा।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




