हरदोई में सर्राफा व्यापारी ग्रामीणों के जेवर लेकर फरार:थाने में प्रदर्शन, महिला बेहोश; पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Hardoi
  • Hardoi Sarraf Trader Flee | Villagers Protest Thana; Woman Faints

हरदोई में सर्राफा व्यापारी ग्रामीणों के जेवर लेकर फरार:थाने में प्रदर्शन, महिला बेहोश; पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासनअनुभव बाजपेयी | हरदोईकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

हरदोई के साण्डी थाना क्षेत्र स्थित चचरापुर गांव में एक सर्राफा व्यापारी द्वारा ग्रामीणों के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार होने के बाद लोगों में आक्रोश है। घटना के लगभग एक सप्ताह बाद भी आरोपी का पता न चलने पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण साण्डी थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार, चचरापुर गांव निवासी सर्राफा कारोबारी विपिन गुप्ता ने ग्रामीणों से सोने-चांदी के जेवर बनवाने और सुरक्षित रखने के नाम पर आभूषण लिए थे। आरोप है कि उसके पास गांव और आसपास के क्षेत्र के कई लोगों के लाखों रुपये मूल्य के जेवरात जमा थे। व्यापारी के अचानक लापता होने से पीड़ित परिवारों में हड़कंप मच गया।

थाने पहुंचे ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। प्रदर्शन के दौरान पीड़ित महिला सरोजिनी की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। इसके बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार मुकेश चौधरी सहित प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत कराया। थाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया गया।

थाना प्रभारी बसंत राम ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है तथा सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों से उसकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पीड़ित परिवारों की निगाहें पुलिस कार्रवाई पर टिकी हैं और ग्रामीण आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    फतेहपुर में सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि:151 दीपों से लिखा जय सरदार, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया

    Hindi News Local Uttar pradesh Fatehpur Sardar Patel Jayanti Tribute In Fatehpur | Deep Prajwalan Event फतेहपुर में सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि:151 दीपों से लिखा जय सरदार, राष्ट्रीय एकता…

    हाथरस में शराब के नशे में युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ा:करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसा, स्कूटी की मांग पर मां से झगड़ा

    Hindi News Local Uttar pradesh Hathras Hathras News | Man Electrocuted After Argument Over Scooty हाथरस में शराब के नशे में युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ा:करंट लगने से गंभीर रूप से…

    You Missed

    Who’s really been keeping Alex from having it all on Youth?

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 0 views
    Who’s really been keeping Alex from having it all on Youth?

    फतेहपुर में सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि:151 दीपों से लिखा जय सरदार, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 0 views
    फतेहपुर में सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि:151 दीपों से लिखा जय सरदार, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया

    Dustin May Makes History With 4th World Series Ring After Leaving Dodgers

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 5 views
    Dustin May Makes History With 4th World Series Ring After Leaving Dodgers

    हाथरस में शराब के नशे में युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ा:करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसा, स्कूटी की मांग पर मां से झगड़ा

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 3 views
    हाथरस में शराब के नशे में युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ा:करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसा, स्कूटी की मांग पर मां से झगड़ा

    Columbus farm showcases Brewers’ spirit with giant logo

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 3 views
    Columbus farm showcases Brewers’ spirit with giant logo

    नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए केसी बोकाडिया:बोले- पहली बार किसी के जाने पर झटका लगा; उनके जैसा कोई दूसरा एक्टर नहीं

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 3 views
    नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए केसी बोकाडिया:बोले- पहली बार किसी के जाने पर झटका लगा; उनके जैसा कोई दूसरा एक्टर नहीं