कन्नौज में बेटी की शादी के बाद पिता की मौत:समाजसेवियों की मदद से पूरा हुआ कार्यक्रम, लकवा की बीमारी से जूझ रहे थे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kannauj
  • Chhibramau
  • Kannauj Fathers Kanyadan Dream Fulfilled With Samajsevak Help; Daughter Weds

कन्नौज में बेटी की शादी के बाद पिता की मौत:समाजसेवियों की मदद से पूरा हुआ कार्यक्रम, लकवा की बीमारी से जूझ रहे थेअंकित कुमार | छिबरामऊ, कन्नौज4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अनवार अली की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskarअनवार अली की फाइल फोटो।

कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र के मौजा लडैता (मोहन नगला) में रविवार को एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। लंबे समय से लकवा की बीमारी से जूझ रहे अनवार अली ने अपनी बेटी मुस्कान का कन्यादान कर जीवन का सबसे बड़ा सपना पूरा किया। लेकिन बेटी की विदाई के कुछ ही देर बाद उन्होंने अंतिम सांस ले ली।

अनवार अली आर्थिक तंगी और गंभीर बीमारी के चलते बेटी की शादी को लेकर काफी परेशान थे। उनकी सबसे बड़ी इच्छा थी कि वे अपनी बेटी को अपने हाथों से विदा करें। परिवार की मुश्किलों की जानकारी मिलने पर फर्रुखाबाद के समाजसेवी एवं समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव मदद के लिए आगे आए।

उन्होंने अपनी टीम के साथ शादी के लिए आवश्यक सामान और आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया। वहीं लोकेंद्र यादव ने भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली, जबकि अकबर हुसैन ने परिवार को घरेलू उपयोग के बर्तन और पंखा भेंट किया।

शादी समारोह में मौलाना इरफान उल हक, धर्मेंद्र सिंह यादव, इलियास मंसूरी, अफजाल अहमद फारुकी, संतोष दिवाकर, अच्छे खान और शकील खान समेत कई लोग मौजूद रहे।

समाजसेवियों और ग्रामीणों के सहयोग से मुस्कान की शादी धूमधाम से संपन्न हुई। अनवार अली ने बेटी का कन्यादान कर अपनी अंतिम इच्छा पूरी की। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। बेटी की विदाई के कुछ समय बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।

शादी के घर में गूंज रही शहनाइयों की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। घटना की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने अनवार अली के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए समाजसेवियों के मानवीय प्रयासों की सराहना की।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    आगरा विश्वविद्यालय का 92वां दीक्षांत 3 अगस्त को:लगभग 80 हजार छात्रों को मिलेगी डिग्री, 64 मेधावियों को 88 पदक

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra University 92nd Convocation | 80000 Students To Receive Degrees आगरा विश्वविद्यालय का 92वां दीक्षांत 3 अगस्त को:लगभग 80 हजार छात्रों को मिलेगी डिग्री,…

    'मैं थोड़ा-बहुत यंग ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं':सौरव दास बोले- दोस्त ने की तुलना, कंगना रनोट के साथ कॉफी पर जाने को तैयार हैं

    Hindi News Entertainment Bollywood Sourav Das Hrithik Roshan; Kangana Ranaut Remarks Row | CJP Protest ‘मैं थोड़ा-बहुत यंग ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं’:सौरव दास बोले- दोस्त ने की तुलना, कंगना…

    You Missed

    MarketBeat: Stock Market News and Research Tools

    • By dp
    • July 30, 2026
    • 1 views
    MarketBeat: Stock Market News and Research Tools

    आगरा विश्वविद्यालय का 92वां दीक्षांत 3 अगस्त को:लगभग 80 हजार छात्रों को मिलेगी डिग्री, 64 मेधावियों को 88 पदक

    • By dp
    • July 30, 2026
    • 1 views
    आगरा विश्वविद्यालय का 92वां दीक्षांत 3 अगस्त को:लगभग 80 हजार छात्रों को मिलेगी डिग्री, 64 मेधावियों को 88 पदक

    Apple to report Q3 earnings following price hikes on Macs, iPads

    • By dp
    • July 30, 2026
    • 3 views
    Apple to report Q3 earnings following price hikes on Macs, iPads

    'मैं थोड़ा-बहुत यंग ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं':सौरव दास बोले- दोस्त ने की तुलना, कंगना रनोट के साथ कॉफी पर जाने को तैयार हैं

    • By dp
    • July 30, 2026
    • 3 views
    'मैं थोड़ा-बहुत यंग ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं':सौरव दास बोले- दोस्त ने की तुलना, कंगना रनोट के साथ कॉफी पर जाने को तैयार हैं

    Small earthquake reported in Gwinnett County this morning

    • By dp
    • July 30, 2026
    • 5 views
    Small earthquake reported in Gwinnett County this morning

    अधिवक्ताओं का आंदोलन 8 अगस्त तक स्थगित:नए SDM के आश्वासन पर निर्णय, मांगें पूरी न होने पर 10 अगस्त से फिर शुरू होगा आंदोलन

    • By dp
    • July 30, 2026
    • 3 views
    अधिवक्ताओं का आंदोलन 8 अगस्त तक स्थगित:नए SDM के आश्वासन पर निर्णय, मांगें पूरी न होने पर 10 अगस्त से फिर शुरू होगा आंदोलन