फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़, 3 बदमाश गिरफ्तार:एक के पैर में लगी गोली, लूट के 19 लाख नकद, अवैध हथियार और बाइक बरामद

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Firozabad
  • Firozabad Police Encounter: 3 Arrested, ₹19 Lakh Cash, Bike Recovered

फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़, 3 बदमाश गिरफ्तार:एक के पैर में लगी गोली, लूट के 19 लाख नकद, अवैध हथियार और बाइक बरामदअरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिरोजाबाद पुलिस ने शिकोहाबाद में हुई लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 19 लाख रुपये नकद, अवैध हथियार और लूट में इस्तेमाल की गई बाइक व स्कॉर्पियो कार बरामद की है।

एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर लूट की घटना के खुलासे के लिए छह पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी, जिसके बाद आरोपियों तक पहुंचा जा सका।

एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि 12 जून को शिकोहाबाद कस्बा क्षेत्र में हुई लूट से जुड़े बदमाश छीछामई नहर मार्ग से नसीरपुर होते हुए लखनऊ भागने की फिराक में थे। सूचना मिलने पर थाना शिकोहाबाद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से छीछामई के पास चेकिंग अभियान चलाया।

घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देर रात एक काली स्कॉर्पियो कार को रोकने का प्रयास किया गया तो उसमें सवार बदमाशों ने वाहन छोड़कर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश सुमित उर्फ भोला निवासी कामबक्षपुर, थाना नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा के पैर में गोली लग गई। उसके दो साथी नीरज और कौशेंद्र को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, छह कारतूस, 19 लाख रुपये नकद, एक टीवीएस राइडर बाइक और बिना नंबर की काली स्कॉर्पियो बरामद की है। पूछताछ में पता चला कि बरामद धनराशि लूट में हासिल सोना बेचने से मिली थी। मुख्य आरोपी सुमित उर्फ भोला के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर और अन्य जिलों में हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार अन्य दोनों आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास है।

घायल बदमाश का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    वीर पहाड़ीया-तारा सुतारिया के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का रिएक्शन:कहा- लड़की को कॉन्सर्ट में मत ले जाना; एपी ढिल्लों के चलते हुआ था विवाद

    Hindi News Entertainment Bollywood Janhvi Kapoor Controversy | Veer Pahariya Tara Sutaria Concert Advice वीर पहाड़ीया-तारा सुतारिया के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का रिएक्शन:कहा- लड़की को कॉन्सर्ट में मत ले…

    डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Rail Division AOM Abhishek Singh Found Dead | Suicide Controversy डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों…

    You Missed

    Fanatics Markets promo code: Get up to $150 in FanCash for Dolphins-Patriots, Commanders-Eagles, NFL picks

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 0 views
    Fanatics Markets promo code: Get up to 0 in FanCash for Dolphins-Patriots, Commanders-Eagles, NFL picks

    वीर पहाड़ीया-तारा सुतारिया के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का रिएक्शन:कहा- लड़की को कॉन्सर्ट में मत ले जाना; एपी ढिल्लों के चलते हुआ था विवाद

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 0 views
    वीर पहाड़ीया-तारा सुतारिया के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का रिएक्शन:कहा- लड़की को कॉन्सर्ट में मत ले जाना; एपी ढिल्लों के चलते हुआ था विवाद

    3 things Cowboys HC Brian Schottenheimer can carry into week 8

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 3 views
    3 things Cowboys HC Brian Schottenheimer can carry into week 8

    डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 3 views
    डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

    INACTIVES: Lions vs. Vikings

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 5 views
    INACTIVES: Lions vs. Vikings

    मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी ने की थी गोली मारकर दोस्त की हत्या

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 5 views
    मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी ने की थी गोली मारकर दोस्त की हत्या