साइबर ठगी के शिकार व्यापारी को 1.39 लाख रुपए वापस:कानपुर देहात पुलिस की सक्रियता से मिली सफलता, साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur dehat
  • Rajpur Police Cyber Fraud Success | Trader Gets Rs 1.39 Lakh Back

साइबर ठगी के शिकार व्यापारी को 1.39 लाख रुपए वापस:कानपुर देहात पुलिस की सक्रियता से मिली सफलता, साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाईआलोक त्रिपाठी| कानपुर देहात3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर देहात पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार एक सब्जी व्यापारी को राहत पहुंचाई है। थाना राजपुर पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए ठगी गई एक लाख 39 हजार 500 रुपये की पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी। पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सिकंदरा थाना क्षेत्र के इटखुदा गांव निवासी अचिन्त्य कुमार सब्जी का कारोबार करते हैं। उन्हें एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को कद्दू का व्यापारी बताया। बातचीत के दौरान साइबर ठग ने विश्वास में लेकर अचिन्त्य कुमार से अलग-अलग बैंक खातों में कुल एक लाख 39 हजार 500 रुपये ट्रांसफर करा लिए।

ठगी का एहसास होने पर पीड़ित अचिन्त्य कुमार ने 18 मार्च 2026 को थाना राजपुर की साइबर हेल्प डेस्क में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संबंधित बैंकों और एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया।

लगातार प्रयासों के बाद, थाना राजपुर पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने पूरी ठगी गई रकम एक लाख 39 हजार 500 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी। अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर पीड़ित अचिन्त्य कुमार ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी के साथ ऑनलाइन ठगी होती है तो बिना देर किए साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि वापस कराई जा सके। इस कार्रवाई में थाना राजपुर के थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह और साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात कांस्टेबल शिवप्रकाश पाल की अहम भूमिका रही।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    कल 12वीं तक के सरकारी स्कूलों में अवकाश:परिषदीय विद्यालय और एडेड विद्यालयों में रहेगी चेहल्लुम की छुट्‌टी

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra School Holiday: Chehallum School Leave Update | Agra News कल 12वीं तक के सरकारी स्कूलों में अवकाश:परिषदीय विद्यालय और एडेड विद्यालयों में रहेगी…

    संभल में सरकारी रास्ते से अवैध कब्जा हटा:संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत पर नायब तहसीलदार ने की कार्रवाई

    Hindi News Local Uttar pradesh Sambhal Sambhal Chandausi News | Tehsildar Bulldozer Action On Illegal Road संभल में सरकारी रास्ते से अवैध कब्जा हटा:संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत पर नायब…

    You Missed

    Eala’s breakthrough is complete with Washington title

    • By dp
    • August 3, 2026
    • 0 views
    Eala’s breakthrough is complete with Washington title

    कल 12वीं तक के सरकारी स्कूलों में अवकाश:परिषदीय विद्यालय और एडेड विद्यालयों में रहेगी चेहल्लुम की छुट्‌टी

    • By dp
    • August 3, 2026
    • 0 views
    कल 12वीं तक के सरकारी स्कूलों में अवकाश:परिषदीय विद्यालय और एडेड विद्यालयों में रहेगी चेहल्लुम की छुट्‌टी

    Maria Shriver and Arnold Schwarzenegger Enjoy Rare Family Reunion in Honor of His 79th Birthday: “So Lucky”

    • By dp
    • August 3, 2026
    • 2 views
    Maria Shriver and Arnold Schwarzenegger Enjoy Rare Family Reunion in Honor of His 79th Birthday: “So Lucky”

    संभल में सरकारी रास्ते से अवैध कब्जा हटा:संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत पर नायब तहसीलदार ने की कार्रवाई

    • By dp
    • August 3, 2026
    • 2 views
    संभल में सरकारी रास्ते से अवैध कब्जा हटा:संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत पर नायब तहसीलदार ने की कार्रवाई

    Tour de France Femmes: Lorena Wiebes retains yellow jersey with stage 2 win

    • By dp
    • August 3, 2026
    • 3 views
    Tour de France Femmes: Lorena Wiebes retains yellow jersey with stage 2 win

    बृजभूषण के बरी होने पर हिंदू महासंघ ने बांटी मिठाई:एटा में कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी, न्यायालय के फैसले का किया स्वागत

    • By dp
    • August 3, 2026
    • 3 views
    बृजभूषण के बरी होने पर हिंदू महासंघ ने बांटी मिठाई:एटा में कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी, न्यायालय के फैसले का किया स्वागत