गुरुग्राम में योग दिवस पर ग्लैमर का तड़का:एक्ट्रेस शिल्पा शेट्‌टी और एलनाज नौरोजी ने कराया योग, खेलमंत्री गौरव गौतम सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Gurugram
  • Gurugram Yoga Day: Shilpa Shetty, Elnaz Nourizi Glam Up Event; Sports Minister Present

गुरुग्राम में योग दिवस पर ग्लैमर का तड़का:एक्ट्रेस शिल्पा शेट्‌टी और एलनाज नौरोजी ने कराया योग, खेलमंत्री गौरव गौतम सरकारी कार्यक्रम में पहुंचेगुरुग्राम53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुरुग्राम में योग दिवस पर एलान मिराकल मॉल में इंडो-जर्मन अभिनेत्री एलनाज नौरोजी योगाभ्यास करते हुए। - Dainik Bhaskarगुरुग्राम में योग दिवस पर एलान मिराकल मॉल में इंडो-जर्मन अभिनेत्री एलनाज नौरोजी योगाभ्यास करते हुए।

गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग और बॉलीवुड ग्लैमर का संगम देखने को मिला। मशहूर फिटनेस आइकन एवं बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्‌टी और जर्मन अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने हजारों लोगों को योग और सेहतमंद जीवनशैली के टिप्स देते हुए योगाभ्यास कराया।

इस खास मौके पर जहां साइबर सिटी के मॉल्स में बॉलीवुड हस्तियों ने समां बांधा, वहीं ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित मुख्य सरकारी कार्यक्रम में प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों के साथ योगाभ्यास किया।

इसके अलावा सोसाइटियों में भी रेजिडेंट्स द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया। द्वारका एक्सप्रेसवे, गोल्फ कोर्स रोड, न्यू गुरुग्राम की सोसाइटियों में लोग योग करते नजर आए।

गुरुग्राम में योग दिवस पर डीएलएफ साइबर हब में योगा करवाती अभिनेत्री शिल्पा शेट्‌टी।गुरुग्राम में योग दिवस पर डीएलएफ साइबर हब में योगा करवाती अभिनेत्री शिल्पा शेट्‌टी।

साइबर सिटी मॉल में शिल्पा शेट्टी का जलवा

गुरुग्राम के सबसे पॉश और लोकप्रिय डीएलएफ साइबर हब सिटी मॉल में सुबह से ही भारी उत्साह का माहौल था। बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में शुमार शिल्पा शेट्टी को अपने बीच पाकर योग प्रेमियों का जोश दोगुना हो गया। शिल्पा ने मंच संभालते ही बेहद सरल और प्रभावी अंदाज में लोगों का मार्गदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को मोड़ने या कसरत करने का नाम नहीं है, बल्कि यह मन, आत्मा और शरीर को एक सूत्र में पिरोने का विज्ञान है। शिल्पा शेट्टी ने खुद कठिन आसनों को सहजता से करके दिखाया और उपस्थित लोगों से प्राणायाम तथा ध्यान को अपनी दैनिक दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाने की अपील की। उनके साथ सैकड़ों युवाओं और कामकाजी पेशेवरों ने भी सूर्य नमस्कार और अनुलोम-विलोम जैसे महत्वपूर्ण योगासन किए।

गुरुग्राम में योग दिवस पर डीएलएफ साइबर हब में योगाभ्यास करवाती अभिनेत्री शिल्पा शेट्‌टी।गुरुग्राम में योग दिवस पर डीएलएफ साइबर हब में योगाभ्यास करवाती अभिनेत्री शिल्पा शेट्‌टी।

एलान मिराकल मॉल में एलनाज नौरोजी ने बिखेरी चमक

ग्लैमर का दूसरा बड़ा केंद्र सेक्टर-84 स्थित एलान मिराकल मॉल बना, जहां इंडो-जर्मन अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने ‘सनराइज योग सेशन’ किया। सुबह 6:00 बजे से ही मॉल परिसर में योग के दीवाने जुटने लगे थे। एलनाज ने योग सत्र की शुरुआत की और उपस्थित महिलाओं व युवाओं को मानसिक शांति और तनाव मुक्ति के लिए गाइडेड ब्रीदिंग के गुरु सिखाए।

एलनाज ने कहा कि भागदौड़ भरी आधुनिक जिंदगी में मानसिक रूप से खुद को शांत रखना सबसे बड़ी चुनौती है, और योग ही इसका एकमात्र और सबसे अचूक समाधान है।

गुरुग्राम में योग दिवस पर एलान मिराकल मॉल में इंडो-जर्मन अभिनेत्री एलनाज नौरोजी योगाभ्यास करवाते हुए।गुरुग्राम में योग दिवस पर एलान मिराकल मॉल में इंडो-जर्मन अभिनेत्री एलनाज नौरोजी योगाभ्यास करवाते हुए।

सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे खेल मंत्री

मॉस और कॉर्पोरेट जगत से अलग जिला प्रशासन द्वारा ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक विशाल और भव्य जिला स्तरीय योग समारोह का आयोजन किया गया। इस मुख्य सरकारी कार्यक्रम में हरियाणा के युवा अधिकारिता, उद्यमिता और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

स्टेडियम में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल और हजारों नागरिकों के साथ खेल मंत्री ने भी चटाई पर बैठकर पूरे प्रोटोकॉल के साथ योग किया। खेलमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान मिली है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेलों के साथ-साथ अपनी शारीरिक क्षमता और मानसिक एकाग्रता को बढ़ाने के लिए हर दिन योग को अपनाएं।

गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगासन करते खेल मंत्री गौरव गौतम।गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगासन करते खेल मंत्री गौरव गौतम।

स्वस्थ जीवन का आधार है योग

उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और आत्मिक संतुलन का आधार है। सभी से प्रतिदिन योग अपनाने, फिट इंडिया अभियान से जुड़ने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहते हुए आत्मनिर्भर हरियाणा और विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा और जनसेवा सहित प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

गुरुग्राम जिला जेल में योगाभ्यास करते कैदी।गुरुग्राम जिला जेल में योगाभ्यास करते कैदी।

जिला जेल में योग दिवस मनाया

योग दिवस के अवसर पर आज जिला जेल गुरुग्राम में “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के अंतर्गत आयुष विभाग एवं आर्ट ऑफ लिविंग, गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 2,800 बंदियों सहित जेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम एवं मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का संदेश दिया गया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • गुरुग्राम के डीएलएफ-3 के यू ब्लॉक में लगी आग: धमाकों की आवाज सुनकर नींद से जागे लोग, फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में बुझाई

    धमाकों की आवाज सुनकर नींद से जागे लोग, फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में बुझाई|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar0:30Play videoPlay videoगुरुग्राम

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम रोडरेज केस में BBA के दो स्टूडेंट अरेस्ट: साइड नहीं देने पर कार ड्राइवर को पीटा, लाठी-डंडों से तोड़ी गाड़ी

    साइड नहीं देने पर कार ड्राइवर को पीटा, लाठी-डंडों से तोड़ी गाड़ी|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar1:13Play videoPlay videoगुरुग्राम

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फर्रुखनगर में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान: सिलाई का काम करता, शराब पीने का आदी, आर्थिक रूप से परेशान था

    सिलाई का काम करता, शराब पीने का आदी, आर्थिक रूप से परेशान था|फर्रुखनगर,Farrukh Nagar - Dainik Bhaskarफर्रुखनगर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • साइबर ठगों को बैंक अकाउंट बेचने वाला अरेस्ट: हर महीने मिलते थे दस हजार रुपए, गुरुग्राम में हुई थी 1.87 करोड़ की ठगी

    हर महीने मिलते थे दस हजार रुपए, गुरुग्राम में हुई थी 1.87 करोड़ की ठगी|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskarगुरुग्राम

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

जालंधर में हनी सिंह के भतीजे को अंतिम विदाई:पिता ने दी मुखाग्नि; गिप्पी ग्रेवाल, जैजी बी-सतिंदर सरताज फूट-फूटकर रोए

Hindi News Local Punjab Jalandhar Honey Singh Nephew Divit Olak Accident | IPhone Crash Detection Alert जालंधर में हनी सिंह के भतीजे को अंतिम विदाई:पिता ने दी मुखाग्नि; गिप्पी ग्रेवाल,…

हाईकोर्ट बोला- भारत धर्मनिरपेक्ष देश:BMC दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो दोबारा अपलोड करे; एक्ट्रेस ने ग्रीन पटाखे जलाने की अपील की थी

Hindi News National Dia Mirza Diwali Video Vs BJP; Bombay HC | BMC Campaign Row हाईकोर्ट बोला- भारत धर्मनिरपेक्ष देश:BMC दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो दोबारा अपलोड करे; एक्ट्रेस ने…

You Missed

Social Security may have to cut retirement benefits in six years. Here’s how much money is at stake for beneficiaries

  • By dp
  • November 3, 2026
  • 2 views
Social Security may have to cut retirement benefits in six years. Here’s how much money is at stake for beneficiaries

जालंधर में हनी सिंह के भतीजे को अंतिम विदाई:पिता ने दी मुखाग्नि; गिप्पी ग्रेवाल, जैजी बी-सतिंदर सरताज फूट-फूटकर रोए

  • By dp
  • November 3, 2026
  • 2 views
जालंधर में हनी सिंह के भतीजे को अंतिम विदाई:पिता ने दी मुखाग्नि; गिप्पी ग्रेवाल, जैजी बी-सतिंदर सरताज फूट-फूटकर रोए

Everything you need to know about the 2026 Midterm Election | 13 Action News

  • By dp
  • November 3, 2026
  • 4 views
Everything you need to know about the 2026 Midterm Election | 13 Action News

हाईकोर्ट बोला- भारत धर्मनिरपेक्ष देश:BMC दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो दोबारा अपलोड करे; एक्ट्रेस ने ग्रीन पटाखे जलाने की अपील की थी

  • By dp
  • November 3, 2026
  • 4 views
हाईकोर्ट बोला- भारत धर्मनिरपेक्ष देश:BMC दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो दोबारा अपलोड करे; एक्ट्रेस ने ग्रीन पटाखे जलाने की अपील की थी

Seahawks slammed over ‘national atrocity’ as metal singer performs Star-Spangled Banner on MNF – AOL

  • By dp
  • November 3, 2026
  • 4 views
Seahawks slammed over ‘national atrocity’ as metal singer performs Star-Spangled Banner on MNF – AOL

सारा अली खान के दोस्त ओरी बोले- सारा फेक हैं:उनकी मां अमृता सिंह ने मुझे गालियां दीं; मुश्किल वक्त में सारा ने साथ नहीं दिया

  • By dp
  • November 3, 2026
  • 5 views
सारा अली खान के दोस्त ओरी बोले- सारा फेक हैं:उनकी मां अमृता सिंह ने मुझे गालियां दीं; मुश्किल वक्त में सारा ने साथ नहीं दिया