- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Honey Singh Nephew Divit Olak Accident | IPhone Crash Detection Alert
जालंधर में हनी सिंह के भतीजे को अंतिम विदाई:पिता ने दी मुखाग्नि; गिप्पी ग्रेवाल, जैजी बी-सतिंदर सरताज फूट-फूटकर रोएअनिकेत राय, जालंधर4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
श्मशान घाट में सिंगर बब्बू मान के गले लगकर रोते स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश ओलक और साथ में हाथ जोड़कर खड़े हनी सिंह।
जालंधर में स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश ओलक के बेटे दिवित ओलक का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। पिता दिनेश ओलक ने बेटे की चिता को मुखाग्नि दी। दिवित को अंतिम विदाई देने के लिए सिंगर हनी सिंह, बब्बू मान, सतिंदर सरताज, रंजीत बाबा, जी खान और गिप्प
.
इस दौरान सिंगर गिप्पी ग्रेवाल और जैजी बी ने दिवित की अर्थी को कंधा भी दिया। अंतिम विदाई में सतिंदर सरताज समेत सभी कलाकार रोते नजर आए। वहीं, दिनेश बब्बू मान के गले लगकर फूट-फूटकर कर रोए।
दिवित की शनिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। पार्टी के बाद सभी दोस्त कारों से रेस लगाने लगे। इसी दौरान दिवित की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में दिवित और उसके एक दोस्त की मौत हो गई।
दिवित का बड़ा भाई कनाडा में रहता है। उसके भारत लौटने के बाद ही मॉडल टाउन स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। दिवित को अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ा।
दिवित के अंतिम संस्कार के PHOTOS…
दिवित को विदाई देते हुए गिप्पी ग्रेवाल की आंखों से छलके आंसू।
दिवित के अंतिम संस्कार में गमगीन दिखे पंजाबी सिंगर जैजी बी।
दिवित को अंतिम विदाई देने के दौरान सतिंदर सरताज भावुक हो गए।
गिप्पी ग्रेवाल, स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश ओलक के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें ढांढस बंधाते नजर आए।
स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश ओलक के साथ खड़े हनी सिंह, जैजी बी और गिप्पी ग्रेवाल समेत अन्य कलाकार।
पंजाबी एक्टर गुरप्रीत सिंह घुग्गी दिवित के अंतिम संस्कार के दौरान फूट-फूटकर रोए।
कनाडा से लौटे बड़े बेटे के गले लगकर रोते स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश।
जालंधर के मॉडल टाउन स्थित श्मशान घाट में दिवित का अंतिम संस्कार किया गया।
जिस वाहन में दिवित का शव श्मशान घाट ले जाया गया उसे फूलों से सजाया गया।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




