राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में पहुंचे आर्यन खान:सेल्फी लेने के चक्कर में फैन गिरा, शाहरुख के बेटे ने तुरंत बढ़कर की मदद

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Aryan Khan Helps Falling Fan | Raghav Juyal Birthday Party

राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में पहुंचे आर्यन खान:सेल्फी लेने के चक्कर में फैन गिरा, शाहरुख के बेटे ने तुरंत बढ़कर की मदद23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान गुरुवार रात डांसर-एक्टर राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में पहुंचे। आर्यन को देखते ही फैंस की भीड़ जुट गई। लोगों ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। इस दौरान एक फैन गिर पड़ा, जिसके बाद आर्यन आगे बढ़े और तुरंत उसे संभाला।

इसका वीडियो सामने आने के बाद फैंस आर्यन की सादगी और मदद करने वाले स्वभाव की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, ‘आर्यन ने गिरे हुए शख्स को तुरंत उठाकर सबका दिल जीत लिया।’

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप कमाल हैं।’

वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, ‘हर बार सरप्राइज कर देते हैं।’

बता दें कि राघव ने आर्यन की डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में काम किया था। राघव की बर्थडे पार्टी में आर्यन के अलावा कई सेलेब्स ने शिरकत की, जिनमें शहनाज गिल, मुनव्वर फारूकी, बादशाह, सान्या मल्होत्रा, मोना सिंह, संजय कपूर और अमीषा पटेल शामिल थे।

बर्थडे बॉय राघव जुयाल ऑल-ब्लैक सूट में स्टाइलिश अंदाज में नजर आए।बर्थडे बॉय राघव जुयाल ऑल-ब्लैक सूट में स्टाइलिश अंदाज में नजर आए।सान्या मल्होत्रा ब्लैक स्लीवलेस ड्रेस में इवेंट में पहुंचीं।सान्या मल्होत्रा ब्लैक स्लीवलेस ड्रेस में इवेंट में पहुंचीं।रैपर-सिंगर बादशाह रेड टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में कैजुअल लुक में दिखाई दिए।रैपर-सिंगर बादशाह रेड टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में कैजुअल लुक में दिखाई दिए।एक्ट्रेस मोना सिंह ब्लैक आउटफिट में बेहद एलिगेंट नजर आईं।एक्ट्रेस मोना सिंह ब्लैक आउटफिट में बेहद एलिगेंट नजर आईं।अमीषा पटेल व्हाइट टॉप, ब्लू डेनिम और ब्लैक लेदर जैकेट में ग्लैमरस अंदाज में पहुंचीं।अमीषा पटेल व्हाइट टॉप, ब्लू डेनिम और ब्लैक लेदर जैकेट में ग्लैमरस अंदाज में पहुंचीं।कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ब्लैक टी-शर्ट में कैजुअल लुक में नजर आए।कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ब्लैक टी-शर्ट में कैजुअल लुक में नजर आए।संजय कपूर और राघव जुयाल ने साथ में पोज दिए।संजय कपूर और राघव जुयाल ने साथ में पोज दिए।

लिफ्ट में नीचे बैठते दिखे आर्यन

आर्यन का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें वह लिफ्ट में भीड़ के बीच उसके अंदर नीचे बैठते हुए नजर आ रहे हैं।

पार्टी खत्म होने के बाद आर्यन चुपचाप निकलना चाहते थे, लेकिन भीड़ के कारण ऐसा नहीं हो सका। इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड उनके साथ मौजूद रहे।

आर्यन सबसे आगे चलते नजर आए। वहीं, उनके पीछे राघव जुयाल और शहनाज गिल साथ दिखाई दिए। वीडियो में शहनाज, राघव का हाथ थामे बाहर निकलती नजर आईं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो राघव जुयाल की अपकमिंग फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का ट्रेलर कल रिलीज हुआ। ट्रेलर में राघव कॉमिक अवतार में नजर आ रहे हैं। वह फिल्म में अजय सिंह का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में संजय कपूर, चंदन रॉय सान्याल, बरखा सिंह, टीना देसाई और विवान भटेना समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को विवेक बी. अग्रवाल ने डायरेक्ट किया है और यह 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राघव जुयाल से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

फिल्म ‘किल’ में काम करने पर नर्वस थे राघव:कॉमेडी के बाद पहली बार निगेटिव रोल किया, करण जौहर ने हौसला बढ़ाया था

एक्टर-डांसर राघव जुयाल ने अपनी फिल्म ‘किल’ को लेकर दैनिक भास्कर से बातचीत की थी। राघव ने कहा था कि ‘किल’ में निगेटिव किरदार निभाना उनके लिए नया अनुभव था। उन्होंने इस रोल के लिए 9 महीने तक तैयारी की थी। करण जौहर और गुनीत मोंगा के साथ काम करना उनके करियर का यादगार पल रहा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • अरशद वारसी ने मरती हुई मां को नहीं पिलाया पानी: आज भी पछताते हैं, कभी बेची लिपस्टिक, ‘सर्किट’ की सफलता की उम्मीद नहीं थी

    आज भी पछताते हैं, कभी बेची लिपस्टिक, 'सर्किट' की सफलता की उम्मीद नहीं थी|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:58Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रियलिटी शो ‘अलायंस’ में सीमा सजदेह की एंट्री: पूर्व पत्नी को देख सोहेल खान बोले- रिश्ते में गलती हुई होगी तो मेरी तरफ से हुई होगी

    पूर्व पत्नी को देख सोहेल खान बोले- रिश्ते में गलती हुई होगी तो मेरी तरफ से हुई होगी|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:46Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • लियोनेल मेसी पर भड़कीं गौहर खान: मिस्र के खिलाफ अर्जेंटीना की जीत के बाद फुटबॉलर को लूजर और सबसे घटिया लेवल का एक्टर बताया

    मिस्र के खिलाफ अर्जेंटीना की जीत के बाद फुटबॉलर को लूजर और सबसे घटिया लेवल का एक्टर बताया|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:30Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • संजीव कुमार की एक शर्त और हेमा से शादी टूटी: गर्लफ्रेंड्स को नंबर से बुलाते थे, सुलक्षणा पंडित मंदिर ले जाकर बोलीं- मांग भर दो

    2:20Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

गोरखपुर में बन रहे पशु चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण:धीमी रफ्तार पर नाराज हुए मंडलायुक्त, बोले- मजदूर बढ़ाकर समय पर पूरा करें काम

Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Veterinary College Review | Commissioner Indra Vikram Singh गोरखपुर में बन रहे पशु चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण:धीमी रफ्तार पर नाराज हुए मंडलायुक्त, बोले-…

खुन-खुन जी कॉलेज में सावन उत्सव:'परंपरा के संग' थीम पर सजा परिसर; मेहंदी, लोकनृत्य, लोकगीत और सेल्फी कॉर्नर मुख्य आकर्षण रहे

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Sawan Utsav At Khun Khun Ji Girls College Lucknow | Cultural Fest Photos खुन-खुन जी कॉलेज में सावन उत्सव:‘परंपरा के संग’ थीम पर सजा…

You Missed

New Disney x NFL merch drops next week. Here’s where to buy it

  • By dp
  • August 24, 2026
  • 4 views
New Disney x NFL merch drops next week. Here’s where to buy it

गोरखपुर में बन रहे पशु चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण:धीमी रफ्तार पर नाराज हुए मंडलायुक्त, बोले- मजदूर बढ़ाकर समय पर पूरा करें काम

  • By dp
  • August 24, 2026
  • 4 views
गोरखपुर में बन रहे पशु चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण:धीमी रफ्तार पर नाराज हुए मंडलायुक्त, बोले- मजदूर बढ़ाकर समय पर पूरा करें काम

Paige Spiranac puts on busty display in outfit as she wishes fans ‘good morning’

  • By dp
  • August 24, 2026
  • 5 views
Paige Spiranac puts on busty display in outfit as she wishes fans ‘good morning’

खुन-खुन जी कॉलेज में सावन उत्सव:'परंपरा के संग' थीम पर सजा परिसर; मेहंदी, लोकनृत्य, लोकगीत और सेल्फी कॉर्नर मुख्य आकर्षण रहे

  • By dp
  • August 24, 2026
  • 6 views
खुन-खुन जी कॉलेज में सावन उत्सव:'परंपरा के संग' थीम पर सजा परिसर; मेहंदी, लोकनृत्य, लोकगीत और सेल्फी कॉर्नर मुख्य आकर्षण रहे

Jaiswal and Asitha penalised after on-field confrontation in Colombo Test

  • By dp
  • August 24, 2026
  • 6 views
Jaiswal and Asitha penalised after on-field confrontation in Colombo Test

अमेठी पुलिस ने हत्या मामले में ग़लत रिपोर्ट दी:सुल्तानपुर सीजेएम कोर्ट ने की निरस्त, 3 माह में दोबारा जांच के दिए आदेश

  • By dp
  • August 24, 2026
  • 5 views
अमेठी पुलिस ने हत्या मामले में ग़लत रिपोर्ट दी:सुल्तानपुर सीजेएम कोर्ट ने की निरस्त, 3 माह में दोबारा जांच के दिए आदेश