शेखर सुमन का आमिर खान की तीसरी शादी पर तंज:कहा- ट्रिपल इंजन सरकार चला रहे, मोदी जी सकते में; बच्चों के शादी में पहुंचने पर भी कटाक्ष

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Shekhar Suman Taunts Aamir Khans Third Marriage As Triple Engine Govt

शेखर सुमन का आमिर खान की तीसरी शादी पर तंज:कहा- ट्रिपल इंजन सरकार चला रहे, मोदी जी सकते में; बच्चों के शादी में पहुंचने पर भी कटाक्ष2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर और होस्ट शेखर सुमन ने हाल ही में आमिर खान की तीसरी शादी पर तंज कसा है। उन्होंने आमिर की 2 नाकाम शादियों के बाद तीसरी शादी को ट्रिपल इंजन सरकार कहा है।

शेखर सुमन ने यूट्यूब चैनल के शो शेखर टुनाइट के एक ओपनिंग एपिसोड में कहा है,

QuoteImage

कहते हैं कि राजनीति करने वालों को गठबंधन की बड़ी गहरी समझ है। लेकिन उन्हें गठबंधन की सही सलाह इन साहब से सीखनी चाहिए। इन्होंने पहला गठबंधन किया, वो टूट गया। दूसरा किया, वो भी दुर्भाग्यवश टूट गया।अब इन्होंने तीसरा गठबंधन किया है। मुझे लगता है इसे अब गठबंधन नहीं महागठबंधन कहा जाना चाहिए। पार्टियां डबल इंजन सरकार नहीं चला पा रही हैं, और ये धड़ल्ले से ट्रिपल इंजन सरकार चला रहे हैं।

QuoteImage

पूर्व पत्नियों की दोस्ती पर भी कटाक्ष

आमिर खान की पिछली शादियों पर शेखर सुमन ने कहा, ‘इस बेमिसाल शख्स का नाम है…, एक मिनट आपने गौरी, नहीं आपने गौर किया होगा कि जब हम ट्रेन में सफर किया करते थे, तो कुछ दूरी चलकर किसी खास स्टेशन में आकर इंजन ड्राइवर एक बोगी को शंट कर देता था और उसमें दूसरी जोड़ देता था। फिर थोड़ा और आगे वो दूसरी बोगी भी शंट कर तीसरी जोड़ देता था। फिर आगे जाकर दो पिछले शंट की थीं, उसे तीसरी बोगी से जोड़ देता था। और इस तरह वो पूरी लंबी मुकम्मल ट्रेन बन जाती थी। ये वही इंजन ड्राइवर हैं, जिनका हुनर बेमिसाल है। ये अपने आप में अनूठे हैं, अद्भुत है अनोखे हैं।’

आगे शेखर ने कहा, ‘ये वो इंजन हैं, जिनमें एथेनॉल, आइसोब्यूटिनॉल है, फिर भी ये इंजन सीज नहीं हुआ और लगातार पटरी पर जोड़ते हुए नए कीर्तिमान बना रहा है। और इनका नाम है आमिर खान। मुबारक हो, आमिर खान ने तीसरी शादी कर ली। किसी और के अच्छे दिन आएं न आएं, लेकिन आमिर खान साहब के लगातार तीसरी बार अच्छे दिन आ गए। उन्होंने पूर्ण बहुमत से तीसरी बार सरकार बना ली।’

शादी में पूर्व पत्नियों के पहुंचने पर भी तंज

शेखर सुमन ने आमिर खान की तीसरी शादी में पूर्व पत्नियों और बच्चों के पहुंचने पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा, ‘अब तक मोदी जी भी सकते में हैं कि मैंने अभी अभी तो नेहरू जी का रिकॉर्ड तोड़ा था, ये पीछे से आमिर कहां से आ गया। आमिर की ये शादी पूरी तरह पारिवारिक माहौल में हुई, जहां आमिर की पहली पत्नी दूसरी पत्नी, पहली पत्नी के बच्चे, दूसरी पत्नी के बच्चे और तीसरी पत्नी भी बच्चा साथ लाई। मुझे लगता है इंडिया गठबंधन को भी आमिर साहब से सीखना चाहिए कि नए-पुराने गठबंधन के साथियों को साथ लेकर कैसे चलना चाहिए।’

‘उन्हें इसलिए परफेक्शनिस्ट कहते हैं, क्योंकि वो एक काम तब तक करते हैं, जब तक उसमें परफेक्ट न हो जाएं। परफेक्शन की कोई सीमा नहीं होती। सीमा ही नहीं कोई रीना और किरण भी नहीं होती।’

5 जुलाई को हुई आमिर-गौरी की शादी, बच्चे भी रहे मौजूद

आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज की है। इस शादी में पूर्व पत्नियां रीना दत्ता और किरण राव भी पहुंची थीं। पूर्व पत्नियों से हुए बच्चे जुनैद, आयरा और आजाद भी शादी का हिस्सा बने। देखिए आमिर- गौरी की शादी की तस्वीरें-

घर के पास ही रहने वाली हैं पूर्व पत्नी किरण राव

आमिर खान के मरीना स्थित अपार्टमेंट में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है, जिसके चलते वो पाली स्थित घर में रह रहे हैं। अब कंस्ट्रक्शन लगभग पूरा होने वाला है। आमिर ने उस बिल्डिंग में 3 अपार्टमेंट लिए हैं, जिसमें वो पत्नी गौरी और बेटों आजाद-क्विन के साथ रहेंगे।

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव भी इसी अपार्टमेंट में रहने वाली हैं। इसके अलावा आमिर की बहनें निखहत-फरहत और मां भी उनके साथ रहने वाली हैं। इन अपार्टमेंट्स के लिए आमिर खान ने 100 करोड़ का एडवांस दिया है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे सेलेब्स:सीआईडी फेम शिवाजी साटम और कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने दी श्रद्धांजलि; महाराष्ट्र सरकार ने किया आयोजन

    Hindi News Entertainment Bollywood Nana Patekar Prayer Meet Mumbai | Shivaji Satam Tukaram Mundhe Visit नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे सेलेब्स:सीआईडी फेम शिवाजी साटम और कमिश्नर तुकाराम मुंढे…

    हनी सिंह को साइबर सेल का चौथा समन:'गाड़ी में शारीरिक संबंध' वाले बयान पर विवाद; पेश न होने पर जारी हो सकता है लुक आउट सर्कुलर

    Hindi News Entertainment Bollywood Honey Singh Controversy | Cyber Cell Summons Over Obscene Statement हनी सिंह को साइबर सेल का चौथा समन:‘गाड़ी में शारीरिक संबंध’ वाले बयान पर विवाद; पेश…

    You Missed

    Fernandez defeats Alexandrova for first time since 2022 in Wuhan opener

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 0 views
    Fernandez defeats Alexandrova for first time since 2022 in Wuhan opener

    नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे सेलेब्स:सीआईडी फेम शिवाजी साटम और कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने दी श्रद्धांजलि; महाराष्ट्र सरकार ने किया आयोजन

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 0 views
    नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे सेलेब्स:सीआईडी फेम शिवाजी साटम और कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने दी श्रद्धांजलि; महाराष्ट्र सरकार ने किया आयोजन

    Another batting paradise greets India and West Indies in Hyderabad

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 4 views
    Another batting paradise greets India and West Indies in Hyderabad

    हनी सिंह को साइबर सेल का चौथा समन:'गाड़ी में शारीरिक संबंध' वाले बयान पर विवाद; पेश न होने पर जारी हो सकता है लुक आउट सर्कुलर

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 4 views
    हनी सिंह को साइबर सेल का चौथा समन:'गाड़ी में शारीरिक संबंध' वाले बयान पर विवाद; पेश न होने पर जारी हो सकता है लुक आउट सर्कुलर

    Feds investigate Huntington Bank fraud complaints after News 5 reports

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 5 views
    Feds investigate Huntington Bank fraud complaints after News 5 reports

    बिग बॉस-20 में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:शो से बाहर किए जा सकते हैं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, माही विज भी हाथ उठाती दिखीं

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 5 views
    बिग बॉस-20 में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:शो से बाहर किए जा सकते हैं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, माही विज भी हाथ उठाती दिखीं