अयोध्या में निकली नशा मुक्ति जागरूकता पदयात्रा:कृषि विश्वविद्यालय के टीचर्स और स्टूडेंट्स शामिल,नशा छोड़ने का दिया संदेश

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ayodhya
  • Ayodhya Nasha Mukt Bharat Abhiyan | Awareness Rally At Agriculture Varsity

अयोध्या में निकली नशा मुक्ति जागरूकता पदयात्रा:कृषि विश्वविद्यालय के टीचर्स और स्टूडेंट्स शामिल,नशा छोड़ने का दिया संदेशविजय पाठक | अयोध्या1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज में मंगलवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से जागरूकता पदयात्रा निकाली गई। इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के स्काउट्स और हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

करीब दो किलोमीटर लंबी पदयात्रा विश्वविद्यालय परिसर से शुरू हुई। छात्र-छात्राओं ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “स्वस्थ युवा, सशक्त भारत”, “नशा मुक्त हो हर परिवार” और “नशा त्यागें, भविष्य संवारें” जैसे नारे लगाए। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डी. नियोगी, एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुशील कुमार यादव, डॉ. रुद्र प्रताप सिंह तथा सभी कार्यक्रम अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और स्वयंसेवकों ने भी इसमें सक्रिय भागीदारी की।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार, समाज और देश के विकास पर भी बुरा असर डालता है। युवाओं से शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी छात्र-छात्राओं, स्काउट्स, स्वयंसेवकों और कार्यक्रम अधिकारियों का आभार जताया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा:2 आरोपी गिरफ्तार, 41 ATM कार्ड और 42 हजार रुपए बरामद

    Hindi News Local Uttar pradesh Sitapur Sitapur ATM Card Fraud Gang Arrest | 41 Cards And Cash Seized ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा:2 आरोपी गिरफ्तार, 41…

    यश की ‘टॉक्सिक’ 300 करोड़ के नुकसान में:तरण आदर्श बोले- कमजोर कंटेंट ने बिगाड़ा खेल, शानदार ओपनिंग के बाद भी क्यों डूबी फिल्म

    Hindi News Entertainment Bollywood Yash Toxic Box Office Failure | Taran Adarsh Review & Movie Analysis यश की ‘टॉक्सिक’ 300 करोड़ के नुकसान में:तरण आदर्श बोले- कमजोर कंटेंट ने बिगाड़ा…

    You Missed

    Winning Mega Millions numbers for the $209 million jackpot on Friday, Sept. 11: See all the prizes hit in Ohio

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 1 views
    Winning Mega Millions numbers for the 9 million jackpot on Friday, Sept. 11: See all the prizes hit in Ohio

    ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा:2 आरोपी गिरफ्तार, 41 ATM कार्ड और 42 हजार रुपए बरामद

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 2 views
    ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा:2 आरोपी गिरफ्तार, 41 ATM कार्ड और 42 हजार रुपए बरामद

    How to watch Penn State vs. Temple on Saturday: TV, livestream and odds

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 4 views
    How to watch Penn State vs. Temple on Saturday: TV, livestream and odds

    यश की ‘टॉक्सिक’ 300 करोड़ के नुकसान में:तरण आदर्श बोले- कमजोर कंटेंट ने बिगाड़ा खेल, शानदार ओपनिंग के बाद भी क्यों डूबी फिल्म

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 3 views
    यश की ‘टॉक्सिक’ 300 करोड़ के नुकसान में:तरण आदर्श बोले- कमजोर कंटेंट ने बिगाड़ा खेल, शानदार ओपनिंग के बाद भी क्यों डूबी फिल्म

    Locally heavy rain possible with afternoon storms

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 4 views
    Locally heavy rain possible with afternoon storms

    रामपुर में बाइक रैली आयोजित:विधायक आकाश सक्सेना ने दिखाई झंडी, जनजागरूकता और एकजुटता का दिया संदेश

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 4 views
    रामपुर में बाइक रैली आयोजित:विधायक आकाश सक्सेना ने दिखाई झंडी, जनजागरूकता और एकजुटता का दिया संदेश