संभल में बाइक टक्कर से 3 लोग घायल:ममेरे भाई के अंतिम संस्कार से लौट रहे दो भाई

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sambhal
  • Sambhal Road Accident | Bike Collision Zoya Road Near Tajpur

संभल में बाइक टक्कर से 3 लोग घायल:ममेरे भाई के अंतिम संस्कार से लौट रहे दो भाईफिरोज अली | संभल8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल में रविवार देर रात करीब 12 बजे एक सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जोया रोड पर ताजपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह हादसा तब हुआ जब दो भाई अपने ममेरे भाई को दफनाकर घर लौट रहे थे।

थाना हयातनगर क्षेत्र के मूसापुर निवासी रियाजुल हसन और हारून पुत्र इनायतुल्लाह अपने ममेरे भाई अशरफ के जनाजे और दफन में शामिल होने परियावली गए थे। दफन के बाद वे बाइक से अपने घर वापस आ रहे थे।

रात करीब 12 बजे जैसे ही दोनों भाई जोया रोड स्थित ताजपुर व पलथा के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल एम्बुलेंस (डायल-108) को सूचना दी। एम्बुलेंस पहुंचने पर रियाजुल हसन और हारून को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, दूसरी बाइक पर सवार घायल युवक को उसके परिजन एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनास्थल से क्षतिग्रस्त बाइकों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती दोनों घायलों का उपचार जारी है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Rail Division AOM Abhishek Singh Found Dead | Suicide Controversy डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों…

    मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी ने की थी गोली मारकर दोस्त की हत्या

    Hindi News Local Uttar pradesh Mathura Mathura Property Dealer Murder Case | Accused Injured In Police Encounter मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था…

    You Missed

    3 things Cowboys HC Brian Schottenheimer can carry into week 8

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 1 views
    3 things Cowboys HC Brian Schottenheimer can carry into week 8

    डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 1 views
    डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

    INACTIVES: Lions vs. Vikings

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 4 views
    INACTIVES: Lions vs. Vikings

    मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी ने की थी गोली मारकर दोस्त की हत्या

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 4 views
    मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी ने की थी गोली मारकर दोस्त की हत्या

    Raiders news: Raiders are expanding the role of Tre Tucker

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 6 views
    Raiders news: Raiders are expanding the role of Tre Tucker

    यामी गौतम एक्टिंग छोड़कर खेती करने वाली थीं:‘उरी’ नहीं चलती तो हिमाचल लौट जातीं; ‘आर्टिकल 370’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 6 views
    यामी गौतम एक्टिंग छोड़कर खेती करने वाली थीं:‘उरी’ नहीं चलती तो हिमाचल लौट जातीं; ‘आर्टिकल 370’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला