घर बनवाने के बदले नवजात का सौदा:अस्पताल में फर्जी दस्तावेज बनाकर सरकारी कर्मचारी को सौंपा बच्चा, दोनों पक्षों को थाने लाई पुलिस

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Newborn Baby Selling Case | Hospital Fake Documents Scandal

घर बनवाने के बदले नवजात का सौदा:अस्पताल में फर्जी दस्तावेज बनाकर सरकारी कर्मचारी को सौंपा बच्चा, दोनों पक्षों को थाने लाई पुलिसलखनऊ46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ में नवजात बच्चे की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक मजदूर महिला ने अपना मकान बनवाने के एवज में सरकारी विभाग के एक कर्मचारी को अपना नवजात बच्चा दे दिया। इस पूरे मामले में कुर्सी रोड स्थित सेंट मैरी पॉलीक्लीनिक अस्पताल के डॉक्टरों

.

सोमवार देर रात बच्चे की खरीद-फरोख्त की सूचना मिलने पर गुडंबा पुलिस, चाइल्ड लाइन और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने अस्पताल में छापेमारी की। टीम ने अस्पताल में हाल में जन्मे बच्चों से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू की। जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस शांति विहार निवासी आरती देवी के घर पहुंची। सरकारी कर्मचारी से किया सौदा पूछताछ में आरती देवी ने बताया कि उसने अपना नवजात बच्चा सरकारी विभाग के एक कर्मचारी और उसकी पत्नी को दे दिया है। कर्मचारी की कोई संतान नहीं थी। दोनों के बीच यह तय हुआ था कि कर्मचारी उसके लिए मकान बनवा देगा, जिसके बदले उसने बच्चा सौंप दिया।

जांच में सामने आया कि अस्पताल की डॉक्टर शालू, डॉक्टर विनोद और अन्य कर्मचारियों ने कथित रूप से कर्मचारी और उसकी पत्नी के नाम पर बच्चे के फर्जी दस्तावेज तैयार कर दिए। इसके बाद बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस आरती देवी, सरकारी कर्मचारी के परिजनों और अस्पताल के डॉक्टरों व कर्मचारियों को गुडंबा थाने ले गई, जहां देर रात तक सभी से पूछताछ होती रही। प्रारंभिक जांच में अस्पताल प्रशासन पर नियमों के उलट जाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बच्चे को गोद दिलाने के आरोप सामने आए हैं।

गुडंबा थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि अस्पताल की तरफ से फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाने की बात सामने आई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

गोरखपुर में शराब से भरी ट्रक के साथ तस्कर अरेस्ट:फिनायल के ई-वे बिल पर पंजाब से पटना भेजी जा रही थी खेप

Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Liquor Smuggling Arrest | Fake E way Bill Case Bihar Punjab गोरखपुर में शराब से भरी ट्रक के साथ तस्कर अरेस्ट:फिनायल के ई-वे…

बरेली में आज भाजपा का शक्ति प्रदर्शन:पदयात्रा में नड्डा-केशव होंगे शामिल, 25 हजार कार्यकर्ता जुटाने का दावा

बरेली में मंगलवार को भाजपा विपक्ष के खिलाफ ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकालेगी। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। भाजपा ने…

You Missed

No. 12 WBB Begins Season In Paris Monday Vs. No. 21 Oklahoma – University of North Carolina Athletics

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 1 views
No. 12 WBB Begins Season In Paris Monday Vs. No. 21 Oklahoma – University of North Carolina Athletics

गोरखपुर में शराब से भरी ट्रक के साथ तस्कर अरेस्ट:फिनायल के ई-वे बिल पर पंजाब से पटना भेजी जा रही थी खेप

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 2 views
गोरखपुर में शराब से भरी ट्रक के साथ तस्कर अरेस्ट:फिनायल के ई-वे बिल पर पंजाब से पटना भेजी जा रही थी खेप

Russell Westbrook’s Thunder Jersey Retirement Announced in Hype Video for NBA Legend

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 7 views
Russell Westbrook’s Thunder Jersey Retirement Announced in Hype Video for NBA Legend

बरेली में आज भाजपा का शक्ति प्रदर्शन:पदयात्रा में नड्डा-केशव होंगे शामिल, 25 हजार कार्यकर्ता जुटाने का दावा

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 5 views
बरेली में आज भाजपा का शक्ति प्रदर्शन:पदयात्रा में नड्डा-केशव होंगे शामिल, 25 हजार कार्यकर्ता जुटाने का दावा

Are you registered to vote for the 2026 midterms in New York and New Jersey? Here’s how to check.

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 7 views
Are you registered to vote for the 2026 midterms in New York and New Jersey? Here’s how to check.

शाहरुख बर्थडे पर फैंस से मिले, सिर झुकाकर शुक्रिया कहा:मन्नत के बाहर जश्न का माहौल, बुर्ज खलीफा-सी लिंक में भी खास विश

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 8 views
शाहरुख बर्थडे पर फैंस से मिले, सिर झुकाकर शुक्रिया कहा:मन्नत के बाहर जश्न का माहौल, बुर्ज खलीफा-सी लिंक में भी खास विश