CM सामूहिक विवाह योजना के गद्दों पर TMC-डिजाइन का मामला:459 जोड़ों को बांटे गए थे; फर्म के खिलाफ धोखाधड़ी का केस, 3 नोटिस के बाद होगी अंतिम कार्रवाई

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Unnao
  • CM Samuhik Vivah Yojana Controversy | TMC Design Mattress Action

CM सामूहिक विवाह योजना के गद्दों पर TMC-डिजाइन का मामला:459 जोड़ों को बांटे गए थे; फर्म के खिलाफ धोखाधड़ी का केस, 3 नोटिस के बाद होगी अंतिम कार्रवाईउन्नावकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नवविवाहित जोड़ों को वितरित किए गए गद्दों पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के चुनाव चिह्न और झंडे जैसी डिजाइन मिलने के मामले में जिला समाज कल्याण विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की ओर से आपूर्तिकर्ता फर्म से स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन उसका जवाब अधिकारियों को संतोषजनक नहीं लगा। अब अंतिम अवसर देने के बाद फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी की जा रही है।

यह विवाद 24 जुलाई को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के दौरान सामने आया। कार्यक्रम में 459 नवविवाहित जोड़ों को उपहार सामग्री वितरित की गई थी। इनमें शामिल गद्दों पर ‘TMC’ लिखा हुआ था और उन पर तृणमूल कांग्रेस के झंडे जैसी डिजाइन छपी थी। मामला सामने आने के बाद यह चर्चा का विषय बन गया और विभाग ने तत्काल जांच शुरू कर दी।

अलीगढ़ की फर्म ने की थी गद्दों की आपूर्ति

प्राथमिक जांच में पता चला कि गद्दों की आपूर्ति अलीगढ़ की मेसर्स इंडियन जनरल ट्रेडर्स ने की थी, जिसका पता पटवारी का नगर, बरौली रोड पुलिस चौकी के निकट बताया गया है। हालांकि जांच के दौरान फर्म के दिए गए पते और उसके वास्तविक अस्तित्व पर भी सवाल खड़े हुए हैं। जिला समाज कल्याण विभाग ने अलीगढ़ में फर्म के पंजीकरण और वास्तविक मौजूदगी की भी जांच शुरू करा दी है।

पहला जवाब असंतोषजनक, अब अंतिम मौका

जिला समाज कल्याण अधिकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले फर्म को ई-मेल के माध्यम से नोटिस भेजकर आरोपों पर स्पष्टीकरण मांगा गया था। फर्म ने जवाब तो दिया, लेकिन उसमें आरोपों का संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। विभाग के मुताबिक नियमानुसार फर्म को कुल तीन अवसर दिए जाएंगे। यदि अंतिम अवसर तक भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उसे काली सूची (ब्लैकलिस्ट) में डाल दिया जाएगा।

धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, संपर्क से भी बच रही फर्म

इस मामले में आपूर्तिकर्ता फर्म के खिलाफ सदर कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा पहले ही दर्ज कराया जा चुका है। जांच के दौरान अधिकारियों ने फर्म के संचालक और कर्मचारियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति सामने नहीं आया। एक बार फोन उठाने वाले व्यक्ति ने भी फर्म से अपना संबंध होने से इनकार कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है और यदि अनियमितताओं की पुष्टि होती है तो ब्लैकलिस्टिंग के साथ अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज से आमिर खान मिले:दोनों की मुलाकात के बाद महाभारत प्रोजेक्ट चर्चा में आया

    Hindi News Entertainment Bollywood Aamir Khan Meets Jagadguru Satishacharya Maharaj | Spiritual Visit Video जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज से आमिर खान मिले:दोनों की मुलाकात के बाद महाभारत प्रोजेक्ट चर्चा में आया1…

    हरदोई में बिजली मिस्त्री ने की आत्महत्या:पत्नी की साड़ी से फंदे पर लटका मिला शव, पत्नी ने ससुर से विवाद होने की आशंका जताई

    Hindi News Local Uttar pradesh Hardoi Hardoi Electrician Suicide Case | Wife Suspects Dispute With Father in law हरदोई में बिजली मिस्त्री ने की आत्महत्या:पत्नी की साड़ी से फंदे पर…

    You Missed

    Putin targets Nestle’s Russian business as Kremlin tightens grip on Western assets

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 1 views
    Putin targets Nestle’s Russian business as Kremlin tightens grip on Western assets

    जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज से आमिर खान मिले:दोनों की मुलाकात के बाद महाभारत प्रोजेक्ट चर्चा में आया

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 1 views
    जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज से आमिर खान मिले:दोनों की मुलाकात के बाद महाभारत प्रोजेक्ट चर्चा में आया

    Maye Musk on raising the world’s first trillionaire: Elon “just wants to do good” but steps “on a lot of toes”

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 3 views
    Maye Musk on raising the world’s first trillionaire: Elon “just wants to do good” but steps “on a lot of toes”

    हरदोई में बिजली मिस्त्री ने की आत्महत्या:पत्नी की साड़ी से फंदे पर लटका मिला शव, पत्नी ने ससुर से विवाद होने की आशंका जताई

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 3 views
    हरदोई में बिजली मिस्त्री ने की आत्महत्या:पत्नी की साड़ी से फंदे पर लटका मिला शव, पत्नी ने ससुर से विवाद होने की आशंका जताई

    ‘Big Brother’ Season 28, Week 10: Double Eviction Night & Final 5 Revealed

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 3 views
    ‘Big Brother’ Season 28, Week 10: Double Eviction Night & Final 5 Revealed

    ऑस्कर 2027 में भारत की ऑफिशियल एंट्री बनी 'गोंधल':33 फिल्मों को पछाड़कर चुनी गई मराठी थ्रिलर; 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 3 views
    ऑस्कर 2027 में भारत की ऑफिशियल एंट्री बनी 'गोंधल':33 फिल्मों को पछाड़कर चुनी गई मराठी थ्रिलर; 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी