लगान-गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का निधन:74 साल के थे, दोबारा कैंसर हुआ था; महाभारत में अश्वत्थामा बने थे

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Actor Pradeep Rawat Passes Away | Lagaan Ghajini Star Dies At 74

लगान-गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का निधन:74 साल के थे, दोबारा कैंसर हुआ था; महाभारत में अश्वत्थामा बने थेकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

प्रदीप रावत का जन्म 21 जनवरी 1952 को जबलपुर में हुआ था। - Dainik Bhaskarप्रदीप रावत का जन्म 21 जनवरी 1952 को जबलपुर में हुआ था।

लगान और गजनी समेत कई फिल्मों में नजर आने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी लगान में उनके साथ काम करने वाले अभिनेता यशपाल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि देते हुए शेयर की।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदीप रावत के मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक्टर कैंसर से पीड़ित थे और बीमारी दोबारा लौट आई थी। पिछले एक महीने से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।

प्रदीप रावत की आखिरी हिंदी फिल्म छावा थी, जो 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई थी।प्रदीप रावत की आखिरी हिंदी फिल्म छावा थी, जो 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई थी।

महाभारत में अश्वत्थामा का रोल निभाया था

प्रदीप रावत ने एक्टिंग करियर की शुरुआत बी.आर. चोपड़ा के टीवी शो महाभारत में अश्वत्थामा की भूमिका से की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और भोजपुरी फिल्मों में काम किया। हिंदी सिनेमा में उन्होंने लगान, सरफरोश, गजनी, बैजू बावरा, आवारापन और ग्रैंड मस्ती जैसी फिल्मों में दिखाई दिए। वहीं, तेलुगु फिल्म सई (Sye) से उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा में कदम रखा और कई यादगार विलेन के किरदार निभाए।

फिल्म गजनी में प्रदीप रावत का किरदार आमिर खान के किरदार की गर्लफ्रेंड की हत्या कर देता है।फिल्म गजनी में प्रदीप रावत का किरदार आमिर खान के किरदार की गर्लफ्रेंड की हत्या कर देता है।

तमिल फिल्म गजनी (2005) में उनके डबल रोल को काफी पसंद किया गया। बाद में उन्होंने इसी भूमिका को हिंदी रीमेक गजनी में भी निभाया। इसके अलावा उन्होंने कन्नड़ फिल्म पैरोडी, मलयालम फिल्म चाइना टाउन, बंगाली फिल्म हीरो 420 और भोजपुरी फिल्म क्रैक फाइटर में भी एक्टिंग की थी।

सलमान को प्रदीप रावत के कारण गजनी नहीं मिली थी

27 मार्च 2025 को मुंबई में फिल्म सिकंदर की प्रेस मीट के दौरान सलमान से पूछा गया था कि क्या वाकई आमिर से पहले आपको गजनी मिली थी। इस पर एक्टर ने कहा था, ‘मैंने भी सुना है। मैंने ये प्रदीप से सुना है, हम उसे गजनी बुलाते हैं। वो मेरे दोस्त हैं, हमने 4-5 फिल्में साथ की हैं। उसने एक बार कहा था, मुरुगदास (गजनी के डायरेक्टर) बहुत अनुशासित हैं, इतने सिंसियर हैं, सलमान कैसे काम कर लेगा उनके साथ, सलमान को गुस्सा बहुत आता है।’

आगे सलमान ने कहा था, ‘मतलब वो मेरे साथ 5 पिक्चरें कर चुका है, उसके बाद वो ये बोलता है। उसके बाद मैं बेचारे से मिला ही नहीं। मिलेगा तो मैं उससे पूछूंगा कि मैं कब गुस्सा हुआ तेरे से।’

सलमान खान और प्रदीप रावत ने बागी (1990), पत्थर के फूल (1991) और संगदिल सनम (1994) जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है।सलमान खान और प्रदीप रावत ने बागी (1990), पत्थर के फूल (1991) और संगदिल सनम (1994) जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है।

यह खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…

यह खबर भी पढ़ें…

फिल्ममेकर भारतीराजा का 84 साल की उम्र में निधन: राजेश खन्ना की फिल्म समेत 40 से ज्यादा फिल्में बनाई थीं; 6 नेशनल अवार्ड मिले

फिल्ममेकर भारतीराजा का लंबी बीमारी और उम्र संबंधी दिक्कतों के कारण 10 जून, 2026 को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। भारतीराजा को छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार साउथ फिल्मफेयर पुरस्कार, छह तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार और एक नंदी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • 1 लाख रुपए लेने के दावे पर भड़कीं उर्फी जावेद: इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी को लेकर कहा- इसने मुझे ट्रांसजेंडर कहा था

    इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी को लेकर कहा- इसने मुझे ट्रांसजेंडर कहा था|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:14Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भूमि पेडनेकर पर पूर्व एक्टिंग टीचर का आरोप: श्रुति देसाई बोलीं- फिल्म स्कूल में टीचरों के साथ करती थीं असम्मानजनक व्यवहार

    श्रुति देसाई बोलीं- फिल्म स्कूल में टीचरों के साथ करती थीं असम्मानजनक व्यवहार|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:39Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • किशोर कुमार ने कार दफनाकर कई दिन शोक मनाया: ‘आनंद’ में उन्हें हीरो लेना चाहते थे ऋषिकेश मुखर्जी, सिर मुंडवाकर बोले थे- अब क्या करोगे

    'आनंद' में उन्हें हीरो लेना चाहते थे ऋषिकेश मुखर्जी, सिर मुंडवाकर बोले थे- अब क्या करोगे|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar2:17Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

‘बिग बॉस’ फेम आसिफ खान हुए भावुक:घर के अंदर थे, तब दोस्त की हार्ट अटैक से हुई मौत; बोले- पिता को भी ऐसे खोया था

Hindi News Entertainment Bollywood Bigg Boss 20 Asif Khan Emotional Statement On Friend Death | Interview भास्कर इंटरव्यू‘बिग बॉस’ फेम आसिफ खान हुए भावुक:घर के अंदर थे, तब दोस्त की…

गाजियाबाद में 11 स्थान पर बिकेंगे ग्रीन पटाखे:5 से 7 नवंबर तक बिक्री, अवैध भंडारण पर होगी गिरफ्तारी

Hindi News Local Uttar pradesh Ghaziabad Ghaziabad Green Crackers Sale Rules | License Mandatory & Illegal Storage Arrest गाजियाबाद में 11 स्थान पर बिकेंगे ग्रीन पटाखे:5 से 7 नवंबर तक…

You Missed

Prediction: This Will Be SpaceX’s Stock Price by the End of 2027 | The Motley Fool

  • By dp
  • November 3, 2026
  • 0 views
Prediction: This Will Be SpaceX’s Stock Price by the End of 2027 | The Motley Fool

‘बिग बॉस’ फेम आसिफ खान हुए भावुक:घर के अंदर थे, तब दोस्त की हार्ट अटैक से हुई मौत; बोले- पिता को भी ऐसे खोया था

  • By dp
  • November 3, 2026
  • 1 views
‘बिग बॉस’ फेम आसिफ खान हुए भावुक:घर के अंदर थे, तब दोस्त की हार्ट अटैक से हुई मौत; बोले- पिता को भी ऐसे खोया था

Sadie Sink Chooses Perfect Follow-Up Movie to ‘Spider-Man: Brand New Day’

  • By dp
  • November 3, 2026
  • 3 views
Sadie Sink Chooses Perfect Follow-Up Movie to ‘Spider-Man: Brand New Day’

गाजियाबाद में 11 स्थान पर बिकेंगे ग्रीन पटाखे:5 से 7 नवंबर तक बिक्री, अवैध भंडारण पर होगी गिरफ्तारी

  • By dp
  • November 3, 2026
  • 4 views
गाजियाबाद में 11 स्थान पर बिकेंगे ग्रीन पटाखे:5 से 7 नवंबर तक बिक्री, अवैध भंडारण पर होगी गिरफ्तारी

Your last-minute guide to L.A. County Charter Amendment A

  • By dp
  • November 3, 2026
  • 6 views
Your last-minute guide to L.A. County Charter Amendment A

'रामायण' की एडवांस बुकिंग से कमाई ₹73 करोड़ के पार:फिल्म का एक भी सीन लीक करने पर होगी कार्रवाई, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

  • By dp
  • November 3, 2026
  • 5 views
'रामायण' की एडवांस बुकिंग से कमाई ₹73 करोड़ के पार:फिल्म का एक भी सीन लीक करने पर होगी कार्रवाई, हाईकोर्ट ने दिया आदेश