मिथुन चक्रवर्ती की सर्जरी हुई:हाथ में लगी प्लेट निकाली गई, सीएम शुभेंदु ने अस्पताल जाकर हालचाल लिया

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Mithun Chakraborty Surgery | Suvendu Adhikari Hospital Visit Kolkata

मिथुन चक्रवर्ती की सर्जरी हुई:हाथ में लगी प्लेट निकाली गई, सीएम शुभेंदु ने अस्पताल जाकर हालचाल लियाकोलकाता13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री शुभेंदु अस्पताल पहुंचकर मिथुन से मिलते हुए। - Dainik Bhaskarमुख्यमंत्री शुभेंदु अस्पताल पहुंचकर मिथुन से मिलते हुए।

सीनियर एक्टर और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती की गुरुवार को सर्जरी हुई। इसके बाद पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार सुबह कोलकाता के एक निजी अस्पताल में मिथुन चक्रवर्ती से मिलने पहुंचे।

न्यूज एजेंसी PTI के सूत्रों के अनुसार, मिथुन चक्रवर्ती की गुरुवार को एक सर्जरी हुई, जिसमें उनके शरीर में पहले लगाई गई धातु (मेटल) की प्लेट को निकाला गया। यह प्लेट एक पुराने हादसे के बाद लगाई गई थी। डॉक्टरों ने बताया कि सर्जरी सफल रही और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

शुभेंदु अधिकारी और मिथुन चक्रवर्ती बातचीत करते हुए।शुभेंदु अधिकारी और मिथुन चक्रवर्ती बातचीत करते हुए।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा,

QuoteImage

फेमस फिल्म एक्टर और भाजपा की केंद्रीय समिति के सदस्य मिथुन चक्रवर्ती स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। आज मैं उनसे मिलने अस्पताल गया। मैंने उनसे बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

QuoteImageशुभेंदु ने बंगाली भाषा में अपनी पोस्ट लिखी।शुभेंदु ने बंगाली भाषा में अपनी पोस्ट लिखी।

2024 में भी अस्पताल में भर्ती हुए थे

इससे पहले फरवरी 2024 में मिथुन चक्रवर्ती को ब्रेन स्ट्रोक और सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय भी शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचकर मिथुन चक्रवर्ती से मिले थे और उनका हालचाल जाना था।

2024 में शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता थे।2024 में शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता थे।

मिथुन चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रमुख नेताओं में शामिल हैं। उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार किया था, जिसमें भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को हराकर राज्य में सरकार बनाई।

एक नजर मिथुन चक्रवर्ती के फिल्मी करियर पर मिथुन चक्रवर्ती ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1976 में निर्देशक मृणाल सेन की फिल्म मृगया से की थी। पहली ही फिल्म में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।

इसके बाद उन्होंने हिंदी और बंगाली सिनेमा में कई यादगार फिल्में कीं। डिस्को डांसर उनके करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई।

अपने लंबे करियर में मिथुन ने सुरक्षा, प्यार झुकता नहीं, गुलामी, डांस डांस, प्यार का मंदिर, गुरु, गोलमाल 3, हाउसफुल 2, ओएमजी, किक, द ताशकंद फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स जैसी कई फिल्मों में काम किया।

मिथुन चक्रवर्ती को अब तक तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 2 फिल्मफेयर पुरस्कार और साल 2024 में पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

………

मिथुन चक्रवर्ती से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

मिथुन चक्रवर्ती@76, कभी बिल्डिंग की टंकी-फुटपाथ पर सोए: झूठ से खतरे में डाली ऋषि कपूर की जान, राजकुमार देखकर बोले- किस स्ट्रगलिंग एक्टर को उठा लाए

कोई शक…, तेरे नाम का कुत्ता पालूं… ये डायलॉग डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती के हैं। मिथुन आज यानी 16 जून को 76 साल के हो चुके हैं। पिछले साल दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले मिथुन चक्रवर्ती कभी नक्सली थे, लेकिन करंट लगने से भाई की मौत के बाद वो परिवार के पास लौट आए और फिर पुणे के फिल्म्स एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एक्टिंग सीखी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मथुरा में तमंचे के साथ युवक पकड़ा:मारपीट की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, आर्म्स एक्ट में FIR

    Hindi News Local Uttar pradesh Mathura Mathura Crime News | Youth Arrested With Illegal Firearm In Nauhjhil मथुरा में तमंचे के साथ युवक पकड़ा:मारपीट की सूचना पर पहुंची थी पुलिस,…

    फिल्म बायोपिक नहीं, सिर्फ एक्शन की कहानी:सलमान ने कहा- ऐसा नहीं कि हमने फिल्म बनाई तो चीन भारत पर हमला कर देगा

    Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Matrubhumi Movie Statement | Mumbai Action Film Trailer Update फिल्म बायोपिक नहीं, सिर्फ एक्शन की कहानी:सलमान ने कहा- ऐसा नहीं कि हमने फिल्म बनाई…

    You Missed

    Russell Brand faces ‘significant’ prison sentence after rape and sexual assault conviction

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 0 views
    Russell Brand faces ‘significant’ prison sentence after rape and sexual assault conviction

    मथुरा में तमंचे के साथ युवक पकड़ा:मारपीट की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, आर्म्स एक्ट में FIR

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 0 views
    मथुरा में तमंचे के साथ युवक पकड़ा:मारपीट की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, आर्म्स एक्ट में FIR

    Thomas Markle, father of Meghan, arrested after feds find sexually explicit photos of him with minors, DOJ says | CNN

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 3 views
    Thomas Markle, father of Meghan, arrested after feds find sexually explicit photos of him with minors, DOJ says | CNN

    फिल्म बायोपिक नहीं, सिर्फ एक्शन की कहानी:सलमान ने कहा- ऐसा नहीं कि हमने फिल्म बनाई तो चीन भारत पर हमला कर देगा

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 3 views
    फिल्म बायोपिक नहीं, सिर्फ एक्शन की कहानी:सलमान ने कहा- ऐसा नहीं कि हमने फिल्म बनाई तो चीन भारत पर हमला कर देगा

    Duchess of Sussex’s estranged half-brother ‘person of interest’ in child sexual abuse inquiry

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 5 views
    Duchess of Sussex’s estranged half-brother ‘person of interest’ in child sexual abuse inquiry

    दीपावली पर हमीरपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों की छुट्टी रद्द:इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी अलर्ट, छठ पूजा तक अस्पतालों में पर्याप्त बेड

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 4 views
    दीपावली पर हमीरपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों की छुट्टी रद्द:इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी अलर्ट, छठ पूजा तक अस्पतालों में पर्याप्त बेड