पानी की टंकी पर चढ़कर किशोर रेलिंग से लटका:जालौन में दो युवकों ने सूझबूझ से बचाई जान, पुलिस कर रही पूछताछ

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Jalaun
  • Jalaun Youths Save Boy Dangling From Water Tank | Heroic Rescue

पानी की टंकी पर चढ़कर किशोर रेलिंग से लटका, VIDEO:जालौन में दो युवकों ने सूझबूझ से बचाई जान, पुलिस कर रही पूछताछअनुज कौशिक | जालौन2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जालौन में शनिवार देर शाम एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक 12 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर किशोर पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। इसके बाद रेलिंग से लटकने लगा। समय रहते दो युवकों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए किशोर को सुरक्षित नीचे उतार लिया। जिससे उसकी जान बच गई। घटना कोंच कोतवाली क्षेत्र स्थित सरोजिनी नायडू पार्क की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किशोर को टंकी की ऊंचाई पर खतरनाक स्थिति में देखकर पार्क में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। लोग किशोर को बचाने की कोशिश तो कर रहे थे, लेकिन ऊंचाई और जोखिम के कारण कोई तत्काल उसके पास पहुंचने का साहस नहीं कर पा रहा था।

इसी दौरान मौके पर मौजूद दो युवकों ने बिना अपनी जान की परवाह किए पानी की टंकी पर चढ़ने का फैसला किया। दोनों युवक तेजी से ऊपर पहुंचे और सावधानीपूर्वक किशोर को संभालते हुए सुरक्षित नीचे उतार लिया। उनकी बहादुरी और तत्परता से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेने के बाद किशोर के परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर किशोर को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों युवकों के साहस की जमकर सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि समय रहते युवकों ने हिम्मत नहीं दिखाई होती, तो कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। घटना के बाद पार्क में मौजूद लोगों ने युवकों के इस साहसिक कार्य को मानवता और बहादुरी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    'फिल्म में भारतीय संस्कृति और परंपरा दिखनी चाहिए':ऑस्कर के लिए ‘धुरंधर’ भारत की एंट्री क्यों नहीं बनी? ज्यूरी मेंबर विवेक वासवानी ने बताया

    Hindi News Entertainment Bollywood Gondhal Oscar Entry India | Why Ranveer Singh Dhurandhar Lost Race ‘फिल्म में भारतीय संस्कृति और परंपरा दिखनी चाहिए’:ऑस्कर के लिए ‘धुरंधर’ भारत की एंट्री क्यों…

    "मेरे पिता का नौतनवा में मजबूत जनाधार; निर्दलीय लड़ूंगा":अमनमणि बोले- मेरी सदस्यता पर फैसला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नहीं, पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा

    Hindi News Local Uttar pradesh Maharajganj Dhanidhala Amanmani Tripathi Statement | Congress Membership Row & Nautanwa Election “मेरे पिता का नौतनवा में मजबूत जनाधार; निर्दलीय लड़ूंगा”:अमनमणि बोले- मेरी सदस्यता पर…

    You Missed

    The 3 investing rules used by Warren Buffett to turn $10K into billions — that still work in 2026

    • By dp
    • September 19, 2026
    • 0 views
    The 3 investing rules used by Warren Buffett to turn K into billions — that still work in 2026

    'फिल्म में भारतीय संस्कृति और परंपरा दिखनी चाहिए':ऑस्कर के लिए ‘धुरंधर’ भारत की एंट्री क्यों नहीं बनी? ज्यूरी मेंबर विवेक वासवानी ने बताया

    • By dp
    • September 19, 2026
    • 0 views
    'फिल्म में भारतीय संस्कृति और परंपरा दिखनी चाहिए':ऑस्कर के लिए ‘धुरंधर’ भारत की एंट्री क्यों नहीं बनी? ज्यूरी मेंबर विवेक वासवानी ने बताया

    Trump says he’s ‘banning’ CNN, MS NOW and Politico from the White House | CNN Business

    • By dp
    • September 19, 2026
    • 3 views
    Trump says he’s ‘banning’ CNN, MS NOW and Politico from the White House | CNN Business

    "मेरे पिता का नौतनवा में मजबूत जनाधार; निर्दलीय लड़ूंगा":अमनमणि बोले- मेरी सदस्यता पर फैसला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नहीं, पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा

    • By dp
    • September 19, 2026
    • 3 views
    "मेरे पिता का नौतनवा में मजबूत जनाधार; निर्दलीय लड़ूंगा":अमनमणि बोले- मेरी सदस्यता पर फैसला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नहीं, पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा

    A DHS email raises new questions about the Trump administration’s election plans

    • By dp
    • September 19, 2026
    • 4 views
    A DHS email raises new questions about the Trump administration’s election plans

    रानीगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस:एएसपी प्रशांत राज ने सुनीं समस्याएं, राजस्व पुलिस समन्वय से होगा निस्तारण

    • By dp
    • September 19, 2026
    • 4 views
    रानीगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस:एएसपी प्रशांत राज ने सुनीं समस्याएं, राजस्व पुलिस समन्वय से होगा निस्तारण