किंग में दीपिका की भगवा ड्रेस पर विवाद:महंत बोले- ये बर्दाश्त नहीं, आचार्य गुरू बोले-भगवा का अपमान करने वाला जिंदा नहीं रहेगा; जानिए पूरा मामला

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • King Movie Controversy | Deepika Padukone Saffron Dress Spark Outrage

किंग में दीपिका की भगवा ड्रेस पर विवाद:महंत बोले- ये बर्दाश्त नहीं, आचार्य गुरू बोले-भगवा का अपमान करने वाला जिंदा नहीं रहेगा; जानिए पूरा मामला39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहरुख खान के बर्थडे के खास मौके पर 2 नवंबर को उनकी अपकमिंग फिल्म किंग का गाना तू मिल जाए रिलीज हुआ। इस गाने के एक हिस्से में दीपिका पादुकोण नारंगी ड्रेस पहनीं थिरकती दिखीं, जिस पर भाजपा विधायक रविंदर सिंह नेगी के बाद अब आयोध्या के महंत ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि भगवा रंग में अश्लील डांस बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भगवा को बदनाम करने की साजिश हो रही है- आयोध्या के महंत

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में आयोध्या के महंत सीताराम दास महाराज ने कहा, ‘शाहरुख खान की फिल्म किंग के गाने में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भगवा कपड़े पहनकर डिस्को डांस करेगी, ये कदापि बर्दाश्त नहीं है। मैं कहूंगा शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण से कि अगर आपको यही हरकतें करनी हैं, तो हरे कपड़े पहन लो। हरे कपड़ों में डांस करो, अच्छा लगेगा। भगवा शौर्य का प्रतीक है। बलिदान का प्रतीक है, ईश्वर का प्रतीक है। त्याग, समर्पण, भक्ति का प्रतीक है। क्या भगवा को बदनाम करने की साजिश चल रही है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक को मैं समर्थन देता हूं, जिन्होंने इस पर आवाज बुलंद की। सनातनी इसका पुरजोर विरोध करता है।’

आयोध्या के महंत सीताराम दास महाराज।आयोध्या के महंत सीताराम दास महाराज।

जो भगवा का अपमान करेगा, जिंदा नहीं रहेगा- आचार्य गुरू

जगतगुरू परमहंस, आचार्य गुरू इस पर कहते हैं, ‘ये निश्चित रूप से बेहद आपत्तिजनक है। जिस तरह से भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है, उसी तरह भारतीय संस्कृति का रंग भगवा है। भगवा का अपमान भारतीय संस्कृति का अपमान है। इसलिए फिल्म में भगवा पहनकर जो अश्लील सीन है, उसे कट किया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीन हटाया जाए और इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कोई भी अभिनेता भगवा का अपमान पैसा कमाने के लिए करेगा, वो दुनिया से अलविदा होगा। ये आखिरी चेतावनी है। जो भी भगवा का अपमान करेगा, जिंदा नहीं रहेगा।’

जगतगुरू परमहंस, आचार्य गुरू।जगतगुरू परमहंस, आचार्य गुरू।

सीन नहीं हटा तो सड़कों पर आ जाएंगे- महंत

एक महंत ने कहा, ‘देखिए, जो फिल्म के एक्टर हैं, मैं उनसे एक ही सवाल करना चाहता हूं कि मस्जिदों और इस्लाम के लिए तो बहुत अच्छा दिखाया जाता है। लेकिन जब सनातन की बात आती है, तो कभी भगवा का अपमान, कभी सनातन का अपमान। एक पठान मूवी थी, शाहरुख खान की जिसमें भगवा वस्त्र धारण करके किस तरह अश्लीलता दिखाई गई थी। हम साधुओं ने विरोध किया था। आज किंग मूवी में भगवा पहनकर जिस तरह सीन दिखाया गया है, ये बेहद दुखद है। हमेशा सनातन की आस्था पर चोट पहुंचाने वाला काम करते हैं।’

आयोध्या के महंत।आयोध्या के महंत।

आगे उन्होंने कहा, ‘जो दिल्ली के विधायक ने कहा है, हम उसके साथ है। अगर ये सीन नहीं हटता है, तो हम आयोध्या के साधू जाकर इसका विरोध करेंगे, सड़कों पर आएंगे। क्योंकि भारत की पहचान संस्कृति और सनातन से है।’

भाजपा विधायक के बयान के बाद शुरू हुआ विवाद

दरअसल, सबसे पहले दिल्ली के पतपड़गंज भाजपा विधायक ने फिल्म किंग के गाने में दीपिका पादुकोण द्वारा पहने गए नारंगी कपड़ों पर आपत्ति जताई। उन्होंने फिल्म बैन की मांग करते हुए कहा कि भगवा रंग सनातन का प्रतीक है। तीन साल पहले भी ऐसा ही हुआ, जब दीपिका ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी। वो भी शाहरुख की फिल्म थी। आज जो फिल्म है वो भी शाहरुख की है।

भाजपा विधायक ने सवाल उठाया कि भगवा के अलावा दूसरा रंग इस्तेमाल क्यों नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ‘आप सनातन का मजाक उड़ाते हैं। शाहरुख की ये जिहादी मानसिकता है। शाहरुख खान को शर्म आनी चाहिए. इस देश का खाते हो, इस देश से ही अपनी फिल्मे चमकाते हो और फिर हिन्दुओं की आस्था का अपमान करते हो. हिन्दू यह अपमान नहीं सहेगा. इस फिल्म को हम रिलीज नहीं होने देंगे, जब तक ये सीन नहीं हटेगा।’

5 दिनों में गाने को मिले 63 मिलियन व्यूज

फिल्म किंग का गाना तू मिल जाए, 2 नवंबर को रिलीज किया गया। 3 मिनट 43 सेकंड के गाने में शाहरुख और दीपिका पादुकोण रोमांस और डांस करते दिखे। महज 5 दिनों में गाने को यूट्यूब पर 63 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

पठान के बेशरम रंग गाने से तुलना हुई, जानिए तब भगवा बिकिनी पर क्या था विवाद

इस गाने की तुलना शाहरुख की फिल्म पठान के गाने बेशरम रंग से हो रही है। उस गाने के एक हिस्से में दीपिका ने ऑरेंज बिकिनी पहनी, जिस पर बेशरम रंग लिरिक्स इस्तेमाल हुआ।

गाना रिलीज होने के बाद मध्यप्रदेश, राजस्थान बिहार, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन हुए और शाहरुख, दीपिका के पोस्टर तक जलाए गए।

बिहार के मुजफ्फरपुर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण सहित पांच लोगों पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने और अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस दर्ज हुए।

मध्य प्रदेश के तत्कालीन गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गाने पर आपत्ति जताते हुए फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी। इसके बाद प्रदेश के कई शहरों में शाहरुख खान के पोस्टर और पुतले जलाए गए। मुस्लिम संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम तेहवार कमेटी ने भी फिल्म के नाम पर आपत्ति जताते हुए बैन की मांग की। इंदौर में इतना बवाल हुआ कि पहला शो रद्द करना पड़ा था।

29 दिसंबर 2022 को सेंसर बोर्ड ने फिल्म में संस्कृति और धार्मिक भावनाओं का हवाला देते हुए कुछ बदलाव करने के निर्देश दिए। हालांकि, ‘बेशरम रंग’ में भगवा बिकिनी वाला सीन बरकरार रखा गया। फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिला।

4 जनवरी 2023 को अहमदाबाद में बजरंग दल के सदस्यों ने मल्टीप्लेक्स में फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए और रिलीज का विरोध किया। 17 जनवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को फिल्मों पर अनावश्यक टिप्पणी करने से बचने की सलाह दी। वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शाहरुख खान को भरोसा दिलाया कि राज्य में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    चंडीगढ़ से घर लौट रहे युवक की मौत:संभल में पिकअप को ट्रक ने टक्कर मारी, दो मजदूर घायल, आठ राजमिस्त्री-मजदूर सवार थे

    Hindi News Local Uttar pradesh Sambhal Sambhal Road Accident | Pickup Truck Collision Death News Update चंडीगढ़ से घर लौट रहे युवक की मौत:संभल में पिकअप को ट्रक ने टक्कर…

    एनटीपीसी औरैया में मनाया गया 52वां स्थापना दिवस:औरैया में उपलब्धियों को किया याद, 26 साल से नहीं कोई हादसा

    Hindi News Local Uttar pradesh Auraiya NTPC Auraiya 52nd Foundation Day Celebration | Shubhashish Guha एनटीपीसी औरैया में मनाया गया 52वां स्थापना दिवस:औरैया में उपलब्धियों को किया याद, 26 साल…

    You Missed

    Exclusive | Tom Jones reveals he almost died in return to stage following serious mystery illness

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 0 views
    Exclusive | Tom Jones reveals he almost died in return to stage following serious mystery illness

    किंग में दीपिका की भगवा ड्रेस पर विवाद:महंत बोले- ये बर्दाश्त नहीं, आचार्य गुरू बोले-भगवा का अपमान करने वाला जिंदा नहीं रहेगा; जानिए पूरा मामला

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 1 views
    किंग में दीपिका की भगवा ड्रेस पर विवाद:महंत बोले- ये बर्दाश्त नहीं, आचार्य गुरू बोले-भगवा का अपमान करने वाला जिंदा नहीं रहेगा; जानिए पूरा मामला

    Download Grand Theft Auto VI Faster and Get to Leonida Sooner With Spectrum Internet Gig | Charter Communications

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    Download Grand Theft Auto VI Faster and Get to Leonida Sooner With Spectrum Internet Gig | Charter Communications

    चंडीगढ़ से घर लौट रहे युवक की मौत:संभल में पिकअप को ट्रक ने टक्कर मारी, दो मजदूर घायल, आठ राजमिस्त्री-मजदूर सवार थे

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    चंडीगढ़ से घर लौट रहे युवक की मौत:संभल में पिकअप को ट्रक ने टक्कर मारी, दो मजदूर घायल, आठ राजमिस्त्री-मजदूर सवार थे

    Poderosa pandilla haitiana contacta a grupo gubernamental de desarme

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    Poderosa pandilla haitiana contacta a grupo gubernamental de desarme

    एनटीपीसी औरैया में मनाया गया 52वां स्थापना दिवस:औरैया में उपलब्धियों को किया याद, 26 साल से नहीं कोई हादसा

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    एनटीपीसी औरैया में मनाया गया 52वां स्थापना दिवस:औरैया में उपलब्धियों को किया याद, 26 साल से नहीं कोई हादसा