'फिल्म में भारतीय संस्कृति और परंपरा दिखनी चाहिए':ऑस्कर के लिए ‘धुरंधर’ भारत की एंट्री क्यों नहीं बनी? ज्यूरी मेंबर विवेक वासवानी ने बताया

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Gondhal Oscar Entry India | Why Ranveer Singh Dhurandhar Lost Race

‘फिल्म में भारतीय संस्कृति और परंपरा दिखनी चाहिए’:ऑस्कर के लिए ‘धुरंधर’ भारत की एंट्री क्यों नहीं बनी? ज्यूरी मेंबर विवेक वासवानी ने बताया2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

 ‘धुरंधर’ साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, जबकि अभी तक ‘धुरंधर 2’ साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। - Dainik Bhaskar‘धुरंधर’ साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, जबकि अभी तक ‘धुरंधर 2’ साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

मराठी थ्रिलर फिल्म ‘गोंधल’ को 99वें अकादमी अवॉर्ड्स के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री चुना गया है। फिल्म ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ा।

भारत की ऑस्कर एंट्री चुनने वाली फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) की 14 सदस्यीय ज्यूरी में ‘धुरंधर’ को सिर्फ 4 वोट मिले। ज्यूरी सदस्य विवेक वासवानी ने यह जानकारी दी।

NDTV से बातचीत में वासवानी ने कहा कि कुछ लोगों को फिल्म पसंद आई, लेकिन ज्यूरी को यह ऑस्कर के लायक नहीं लगी। ज्यूरी ऐसी फिल्म चुनना चाहती थी, जो भारतीय संस्कृति को अलग और असरदार तरीके से दिखाए।

विवेक वासवानी ने ‘पत्थर के फूल’ (1991), ‘राजू बन गया जेंटलमैन’ (1992) जैसी कई फिल्में प्रोड्यूस की हैं।विवेक वासवानी ने ‘पत्थर के फूल’ (1991), ‘राजू बन गया जेंटलमैन’ (1992) जैसी कई फिल्में प्रोड्यूस की हैं।

रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर’ सीरीज में मुख्य भूमिका निभाई थी। इसका निर्देशन आदित्य धर ने किया था। फिल्म के दोनों ही पार्ट ब्लॉकबस्टर साबित हुए।

14 सदस्यीय ज्यूरी ने किया फैसला

फिल्म के चयन के लिए FFI ने ज्यूरी बनाई थी। इसमें पी शेषाद्री, विजय पाटकर, हितू कनोडिया, शांति कुमार, संदीप पराशर, संजय पाटिल, साबू जोसेफ, नरसिम्हा नंदी, अनिल थॉमस, विवेक वासवानी, बिजॉन दासगुप्ता, हासन, वासन और तनिष्ठा चटर्जी शामिल थीं।

33 फिल्मों में से चुनी गई ‘गोंधल’

मराठी फिल्म ‘गोंधल’ को 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2027 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री चुना गया है।

वासवानी ने बताया कि ऑस्कर के लिए फिल्म चुनते समय ज्यूरी को साफ निर्देश दिए गए थे। फिल्म में भारतीय संस्कृति और परंपरा इस तरह दिखनी चाहिए, जिससे उसे दुनियाभर के दर्शक भी समझ और पसंद कर सकें।

उन्होंने कहा कि ‘गोंधल’ इस मामले में अलग थी। फिल्म की कहानी महाराष्ट्र के एक गांव में एक रात के दौरान होने वाली घटनाओं पर आधारित है। इसमें सस्पेंस और मर्डर की कहानी के साथ पूरी रात चलने वाला गोंधल उत्सव भी दिखाया गया है। इस दौरान संगीत और डांस कहानी का हिस्सा बने रहते हैं।

वासवानी के मुताबिक, फिल्म में भारतीय संस्कृति और सस्पेंस का यह मेल उसे खास बनाता है। उन्होंने फिल्म के संगीत का भी जिक्र किया। इसमें संगीतकार इलैयाराजा ने संगीत दिया है।

इस बार फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) के पास अलग-अलग भाषाओं की कुल 33 फिल्में भेजी गई थीं। इनमें 14 हिंदी, 4-4 मराठी, तेलुगु और गुजराती, 3 तमिल और 1-1 मलयालम व नागामी फिल्म शामिल थीं।

फाइनल में ‘गोंधल’, ‘आंघ’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ पहुंची थीं। इनमें से ‘गोंधल’ को चुना गया। बता दें कि ‘आंघ’ को 14 में से 11 वोट मिले, वहीं ‘गोंधल’ को सभी 14 सदस्यों के वोट मिले।

साइकोलॉजिकल थ्रिलर है ‘गोंधल’

फिल्म का ‘गोंधल’ लेखन और निर्देशन संतोष डावखर ने किया है। इसमें किशोर कदम, इशिता देशमुख, योगेश सोहणी, निषाद भोईर और सुरेश विश्वकर्मा मुख्य भूमिका में हैं। संगीत इलैयाराजा ने दिया है।

निर्देशक संतोष डावखर को 2025 के IFFI में बेस्ट डायरेक्टर का सिल्वर पीकॉक अवॉर्ड मिल चुका है।

2 घंटे की यह फिल्म ग्रामीण महाराष्ट्र की लोक परंपरा और धार्मिक अनुष्ठान ‘गोंधल’ पर आधारित है। कहानी नवविवाहित आनंद और सुमन के घर होने वाले गोंधल अनुष्ठान के इर्द-गिर्द घूमती है।

'गोंधल' में सुमन का किरदार निभाने वाली इशिता देशमुख।‘गोंधल’ में सुमन का किरदार निभाने वाली इशिता देशमुख।

गांव के पाटिल का बेटा सरजेराव, जो सुमन से शादी न हो पाने के कारण नाराज था, इस शादी को स्वीकार नहीं कर पाता और धीरे-धीरे यह पवित्र अनुष्ठान एक क्राइम और सस्पेंस ड्रामा में बदल जाता है।

फिल्म ग्रामीण महाराष्ट्र की लोक परंपरा और धार्मिक अनुष्ठान 'गोंधल' पर आधारित है।फिल्म ग्रामीण महाराष्ट्र की लोक परंपरा और धार्मिक अनुष्ठान ‘गोंधल’ पर आधारित है।

फिल्म की कहानी गोंधल अनुष्ठान के इर्द-गिर्द घूमती है।फिल्म की कहानी गोंधल अनुष्ठान के इर्द-गिर्द घूमती है।

पिछले साल ‘होमबाउंड’ भारत की ऑस्कर एंट्री थी

होमबाउंड में ईशान खट्टर और विशाल जेठवा मुख्य भूमिकाओं में थे।होमबाउंड में ईशान खट्टर और विशाल जेठवा मुख्य भूमिकाओं में थे।

पिछले साल फिल्म होमबाउंड को भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भेजा गया था। फिल्म में ईशान खट्टर और विशाल जेठवा मुख्य भूमिकाओं में थे।

पिछली बार ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने बेस्ट फिल्म समेत 6 अवॉर्ड जीते थे

98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स (2026) में ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने बेस्ट फिल्म समेत सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड जीते थे। ‘सिनर्स’ के लिए माइकल बी. जॉर्डन को बेस्ट एक्टर और ‘हेमनेट’ के लिए जेसी बकले को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया था। ‘सिनर्स’ को सबसे ज्यादा 16 नॉमिनेशन मिले थे, लेकिन फिल्म ने 4 अवॉर्ड जीते थे। वहीं, भारतीय मूल की फिल्ममेकर गीता गंदभीर की दो डॉक्यूमेंट्री नॉमिनेट हुईं। प्रियंका चोपड़ा ने दूसरी बार ऑस्कर में प्रेजेंटर की भूमिका निभाई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    "मेरे पिता का नौतनवा में मजबूत जनाधार; निर्दलीय लड़ूंगा":अमनमणि बोले- मेरी सदस्यता पर फैसला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नहीं, पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा

    Hindi News Local Uttar pradesh Maharajganj Dhanidhala Amanmani Tripathi Statement | Congress Membership Row & Nautanwa Election “मेरे पिता का नौतनवा में मजबूत जनाधार; निर्दलीय लड़ूंगा”:अमनमणि बोले- मेरी सदस्यता पर…

    रानीगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस:एएसपी प्रशांत राज ने सुनीं समस्याएं, राजस्व पुलिस समन्वय से होगा निस्तारण

    Hindi News Local Uttar pradesh Pratapgarh Raniganj Samadhan Divas | ASP Prashant Raj Addresses Public Grievances रानीगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस:एएसपी प्रशांत राज ने सुनीं समस्याएं, राजस्व पुलिस समन्वय…

    You Missed

    The 3 investing rules used by Warren Buffett to turn $10K into billions — that still work in 2026

    • By dp
    • September 19, 2026
    • 1 views
    The 3 investing rules used by Warren Buffett to turn K into billions — that still work in 2026

    'फिल्म में भारतीय संस्कृति और परंपरा दिखनी चाहिए':ऑस्कर के लिए ‘धुरंधर’ भारत की एंट्री क्यों नहीं बनी? ज्यूरी मेंबर विवेक वासवानी ने बताया

    • By dp
    • September 19, 2026
    • 1 views
    'फिल्म में भारतीय संस्कृति और परंपरा दिखनी चाहिए':ऑस्कर के लिए ‘धुरंधर’ भारत की एंट्री क्यों नहीं बनी? ज्यूरी मेंबर विवेक वासवानी ने बताया

    Trump says he’s ‘banning’ CNN, MS NOW and Politico from the White House | CNN Business

    • By dp
    • September 19, 2026
    • 3 views
    Trump says he’s ‘banning’ CNN, MS NOW and Politico from the White House | CNN Business

    "मेरे पिता का नौतनवा में मजबूत जनाधार; निर्दलीय लड़ूंगा":अमनमणि बोले- मेरी सदस्यता पर फैसला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नहीं, पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा

    • By dp
    • September 19, 2026
    • 3 views
    "मेरे पिता का नौतनवा में मजबूत जनाधार; निर्दलीय लड़ूंगा":अमनमणि बोले- मेरी सदस्यता पर फैसला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नहीं, पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा

    A DHS email raises new questions about the Trump administration’s election plans

    • By dp
    • September 19, 2026
    • 4 views
    A DHS email raises new questions about the Trump administration’s election plans

    रानीगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस:एएसपी प्रशांत राज ने सुनीं समस्याएं, राजस्व पुलिस समन्वय से होगा निस्तारण

    • By dp
    • September 19, 2026
    • 4 views
    रानीगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस:एएसपी प्रशांत राज ने सुनीं समस्याएं, राजस्व पुलिस समन्वय से होगा निस्तारण