बॉडी शेमिंग को लेकर नीना गुप्ता ने दिया जवाब:67 साल की एक्ट्रेस बोलीं- 'कोई पूछे तो कह देना मैं प्रेग्नेंट हूं'

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Neena Gupta On Body Shaming & Pregnancy Controversy | Viral Statement

बॉडी शेमिंग को लेकर नीना गुप्ता ने दिया जवाब:67 साल की एक्ट्रेस बोलीं- ‘कोई पूछे तो कह देना मैं प्रेग्नेंट हूं’1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नीना गुप्ता का जन्म 4 जून 1959 को दिल्ली में हुआ था। - Dainik Bhaskarनीना गुप्ता का जन्म 4 जून 1959 को दिल्ली में हुआ था।

नीना गुप्ता ने हाल ही में बॉडी शेमिंग और शादी को लेकर किए जाने वाले सवालों पर मजेदार अंदाज में जवाब दिया।

CNN-न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में पूछा गया कि जब लोग पूछते थे कि उनकी शादी क्यों नहीं हुई, तो वह इस पर क्या जवाब देती थीं। इस पर नीना ने कहा, “मैं तुम्हारे बाप का तो नहीं खा रही ना, अपने बाप का खा रही हूं। तुम्हें क्या प्रॉब्लम है, शादी करी कि नहीं?”

एक अन्य सवाल में जब पूछा गया कि कोई यह कहे कि आप पिछली बार से ज्यादा मोटी हो गई हैं, तो वह क्या जवाब देंगी। इस पर नीना ने कहा, “प्रेग्नेंट हूं।”

नीना ने बताया कि वह वजन को लेकर होने वाली टिप्पणियों से काफी परेशान हो जाती थीं। उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने थोड़ी मोटी साड़ी पहनी थी। साड़ी की वजह से शरीर के एक हिस्से पर थोड़ा बल्क नजर आ गया। इसके बाद लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि नीना गुप्ता 60 की उम्र में प्रेग्नेंट हैं।

नीना ने बताया कि मैंने कहा, अब कोई पूछे तो कह देना, “मैं प्रेग्नेंट हूं।”

जब उन्हें बताया गया कि हाल ही में 74 साल की एक महिला के जुड़वां बच्चे हुए हैं, जिस पर नीना ने हंसते हुए कहा, “मेरा चांस है अभी।”

नीना गुप्ता को लुक को लेकर ट्रोल किया गया था

नीना गुप्ता को पिछले साल एयरपोर्ट पर शॉर्ट्स पहनने और अपना वीडियो शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिसका उन्होंने बेहद करारा जवाब दिया था।

दरअसल, वीडियो में नीना ब्लैक आउटफिट और शॉर्ट्स में नजर आई थीं। उन्होंने कैमरे पर बताया था कि लंबे इंतजार के दौरान वह घर का बना खाना साथ रखती हैं। इसके लिए वह रोटी रोल और टिफिन में आलू, मिर्च, पनीर और प्याज जैसी चीजें पैक कर लेती हैं।

नीना ने वीडियो के कैप्शन में लिखा था- “शॉर्ट्स वाली देसी गर्ल।”नीना ने वीडियो के कैप्शन में लिखा था- “शॉर्ट्स वाली देसी गर्ल।”

जिसके बाद वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा था, “बहुत अच्छा …लेकिन एक रिक्वेस्ट है, अपने पैर मत दिखाइए। ये अच्छे टोन में नहीं हैं। हमने कभी दादी-मम्मी को इस तरह पैर दिखाते नहीं देखा। उम्र के साथ ग्रेसफुल रहना ही सही है।”

वहीं, यूजर के कमेंट पर रिप्लाई करते हए एक दूसरी यूजर ने लिखा था, “ये कितना शर्मनाक कमेंट है। खासकर किसी औरत की तरफ से। आप खुद बॉडी शेमिंग करके औरतों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं।”

जिसके बाद इस कमेंट पर नीना गुप्ता ने जवाब देते कहा था, “चिंता मत करो। जो लोग ऐसी बातें करते हैं, असल में वो जलते हैं कि उनके पास इतनी अच्छी बॉडी नहीं है। इसलिए इन्हें नजरअंदाज करो।”

नीना गुप्ता की निजी जिंदगी में भी कई उतार-चढ़ाव रहे हैं। उन्होंने कॉलेज के दिनों में IIT दिल्ली में पढ़ाई कर रहे अमलान घोष से शादी की थी। हालांकि, यह शादी एक साल के भीतर ही दोनों की आपसी सहमति से खत्म हो गई।

इसके बाद नीना गुप्ता की सगाई पंडित जसराज के बेटे शारंगदेव पंडित से भी हुई थी। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला।

1980 के दशक के आखिर में नीना गुप्ता वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर विव रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने शादी नहीं की, लेकिन 1989 में उनकी बेटी मसाबा गुप्ता का जन्म हुआ।

नीना गुप्ता बेटी मसाबा मशहूर फैशन डिजाइनर हैं।नीना गुप्ता बेटी मसाबा मशहूर फैशन डिजाइनर हैं।

विव रिचर्ड्स पहले से शादीशुदा थे, इसलिए नीना ने मसाबा की परवरिश सिंगल मदर के तौर पर करने का फैसला लिया। 2008 में उन्होंने अमेरिका में एक निजी समारोह में नई दिल्ली के चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी की।

सीरीज ‘चुंबक’ में दिखीं नीना गुप्ता

नीना गुप्ता की कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘चुंबक’ कल रिलीज हो गई है। सीरीज की कहानी एक शहरी भारतीय मोहल्ले में रहने वाले पांच परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती है।

सीरीज में देवेन भोजानी, अर्जुन बिजलानी, हेली शाह, सुमीत व्यास, मानसी पारेख, सुमीत राघवन, संदीपा धर, डेलनाज ईरानी, अनंत वी. जोशी और अमायरा दस्तूर नजर आ रहे हैं।

‘चुंबक’ को हैट्स ऑफ प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। यही प्रोडक्शन हाउस ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ और ‘खिचड़ी’ जैसे लोकप्रिय शोज बना चुका है।

सीरीज की कहानी और निर्देशन आतिश कपाड़िया ने किया है। इसे जमनादास (JD) मजीठिया और आतिश कपाड़िया ने प्रोड्यूस किया है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सारा अली खान-2 दिन से केदारनाथ में कर रहीं आरती:दोस्तों के साथ बनाई रील; लोगों के साथ पी चाय, बोलीं- बाबा का धाम मेरा घर

    Hindi News Local Uttarakhand Sara Ali Khan Kedarnath Visit | Bollywood Star Spotted Offering Aarti सारा अली खान-2 दिन से केदारनाथ में कर रहीं आरती:दोस्तों के साथ बनाई रील; लोगों…

    बंदी के पोस्टमार्टम पैनल में जेल का डाॅक्टर शामिल:दो दिन बाद थी ड्यूटी, रोस्टर तोड़ा, जेलकर्मियों पर पीटने का लगा था आरोप,

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Kanpur Jail Inmate Death Controversy | Postmortem Doctor Panel Probe बंदी के पोस्टमार्टम पैनल में जेल का डाॅक्टर शामिल:दो दिन बाद थी ड्यूटी, रोस्टर…

    You Missed

    Flagg will miss game vs. Spurs with left shoulder sprain

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 1 views
    Flagg will miss game vs. Spurs with left shoulder sprain

    सारा अली खान-2 दिन से केदारनाथ में कर रहीं आरती:दोस्तों के साथ बनाई रील; लोगों के साथ पी चाय, बोलीं- बाबा का धाम मेरा घर

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 1 views
    सारा अली खान-2 दिन से केदारनाथ में कर रहीं आरती:दोस्तों के साथ बनाई रील; लोगों के साथ पी चाय, बोलीं- बाबा का धाम मेरा घर

    LaMelo Ball Drops Confident Quote as Anthony Edwards, Wolves Start Undefeated After Hornets Trade

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 4 views
    LaMelo Ball Drops Confident Quote as Anthony Edwards, Wolves Start Undefeated After Hornets Trade

    बंदी के पोस्टमार्टम पैनल में जेल का डाॅक्टर शामिल:दो दिन बाद थी ड्यूटी, रोस्टर तोड़ा, जेलकर्मियों पर पीटने का लगा था आरोप,

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 4 views
    बंदी के पोस्टमार्टम पैनल में जेल का डाॅक्टर शामिल:दो दिन बाद थी ड्यूटी, रोस्टर तोड़ा, जेलकर्मियों पर पीटने का लगा था आरोप,

    Rudy Gobert gets candid about Anthony Edwards-led T-Wolves’ trash-talking antics

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 3 views
    Rudy Gobert gets candid about Anthony Edwards-led T-Wolves’ trash-talking antics

    आखिरी फिल्म में ‘बीहड़’ के बागी बने दिखेंगे नाना पाटेकर:40 डिग्री में शूटिंग की, इरफान खान को बहुत याद करते थे

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 4 views
    आखिरी फिल्म में ‘बीहड़’ के बागी बने दिखेंगे नाना पाटेकर:40 डिग्री में शूटिंग की, इरफान खान को बहुत याद करते थे