टावरों पर चढ़ने की घटनाओं को रोकने को लेकर बैठक:भदोही में सीओ ने संचालकों को सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bhadohi
  • Gyanpur Police Meeting | Mobile Tower Security Guidelines In Bhadohi

टावरों पर चढ़ने की घटनाओं को रोकने को लेकर बैठक:भदोही में सीओ ने संचालकों को सुरक्षा के दिए सख्त निर्देशसत्यम पांडे | भदोही (संत रविदास नगर)1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भदोही में मोबाइल टावरों पर लोगों के चढ़ने की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को गोपीगंज थाने में मोबाइल टावर मालिकों और ऑपरेटरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ज्ञानपुर क्षेत्राधिकारी चमन सिंह चावड़ा और प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज ने की।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में आयोजित इस बैठक में जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने हाल के दिनों में मोबाइल टावरों पर लोगों के चढ़ने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए इन्हें रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया।

बैठक में सभी टावर स्वामियों एवं ऑपरेटरों को निर्देश दिए गए कि मोबाइल टावर परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए। टावरों के चारों ओर लगी कंटीले तारों की घेराबंदी की नियमित जांच कर उसे दुरुस्त रखा जाए, ताकि कोई भी अनधिकृत व्यक्ति परिसर में प्रवेश न कर सके।

इसके अलावा अधिकारियों ने निर्देशित किया कि टावरों की सीढ़ियों के निचले हिस्से पर मजबूत ताला लगाया जाए, जिससे कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति टावर पर न चढ़ सके। सभी टावर परिसरों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और कार्यशील सीसीटीवी कैमरे सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

पुलिस ने टावर संचालकों से सुरक्षा गार्डों की तैनाती करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि इन सुरक्षा उपायों के प्रभावी क्रियान्वयन से ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा और जनपद में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे होगा:कल कैंसर से निधन हुआ; लगान, गजनी जैसी कई फिल्मों में दिखे थे

    Hindi News Entertainment Bollywood Actor Pradeep Rawat Funeral Today In Mumbai | Lagaan Ghajini Star Death प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे होगा:कल कैंसर से निधन हुआ;…

    नेपाल से बढ़ा पानी, बाणगंगा बैराज के सभी फाटक खुले:सिद्धार्थनगर में दो दिन की बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा, सिंचाई विभाग अलर्ट

    Hindi News Local Uttar pradesh Siddharthnagar Siddharthnagar News | Banganga River Water Level Rise Alert नेपाल से बढ़ा पानी, बाणगंगा बैराज के सभी फाटक खुले:सिद्धार्थनगर में दो दिन की बारिश…

    You Missed

    Dive into Pokémon Pokopia Expansion Pass—Part 1: Bubbly Basin

    • By dp
    • August 5, 2026
    • 0 views
    Dive into Pokémon Pokopia Expansion Pass—Part 1: Bubbly Basin

    प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे होगा:कल कैंसर से निधन हुआ; लगान, गजनी जैसी कई फिल्मों में दिखे थे

    • By dp
    • August 5, 2026
    • 0 views
    प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे होगा:कल कैंसर से निधन हुआ; लगान, गजनी जैसी कई फिल्मों में दिखे थे

    How to Get Sold-Out Outside Lands 2026 Tickets

    • By dp
    • August 5, 2026
    • 2 views
    How to Get Sold-Out Outside Lands 2026 Tickets

    नेपाल से बढ़ा पानी, बाणगंगा बैराज के सभी फाटक खुले:सिद्धार्थनगर में दो दिन की बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा, सिंचाई विभाग अलर्ट

    • By dp
    • August 5, 2026
    • 2 views
    नेपाल से बढ़ा पानी, बाणगंगा बैराज के सभी फाटक खुले:सिद्धार्थनगर में दो दिन की बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा, सिंचाई विभाग अलर्ट

    New crater likely to form after SpaceX rocket slams into the moon | CNN

    • By dp
    • August 5, 2026
    • 3 views
    New crater likely to form after SpaceX rocket slams into the moon | CNN

    नोएडा में तापमान 32 डिग्री:रुक-रुक कर बारिश की संभावना ,उमस से अभी राहत नहीं, 10 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी नहीं

    • By dp
    • August 5, 2026
    • 3 views
    नोएडा में तापमान 32 डिग्री:रुक-रुक कर बारिश की संभावना ,उमस से अभी राहत नहीं, 10 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी नहीं